मुकुंदरा की सलतनत में एक और बाघ टी-2408 की एंट्री : रणथम्भौर से युवा बाघ शिफ्ट, बाघिन कनकटी का बनेगा जोड़ीदार ; आबाद होगा जंगल

दोनों जिलों की संयुक्त टीम 7 बजे खंडार रेंज के लाहपुर वन क्षेत्र में पहुंची

मुकुंदरा की सलतनत में एक और बाघ टी-2408 की एंट्री : रणथम्भौर से युवा बाघ शिफ्ट, बाघिन कनकटी का बनेगा जोड़ीदार ; आबाद होगा जंगल

मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के लिए दिन खुशियों भरा रहा। रणथम्भौर से युवा बाघ टी-2408 को मुकुंदरा में शिफ्ट किया गया। टाइगर को दोपहर 2.30 बजे करीब विशेषज्ञों की निगरानी  में दरा अभयारणय में 21 हैक्टेयर के सॉफ्ट एनक्लोजर में शिफ्ट किया गया। 7 दिन बाद हार्ड रिलीज किया जाएगा।

कोटा। मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के लिए  शुक्रवार का दिन खुशियों भरा रहा। रणथम्भौर से युवा बाघ टी-2408 को मुकुंदरा में शिफ्ट किया गया। टाइगर को दोपहर 2.30 बजे करीब विशेषज्ञों की निगरानी में दरा अभयारणय में 21 हैक्टेयर के सॉफ्ट एनक्लोजर में शिफ्ट किया गया। 7 दिन बाद हार्ड रिलीज किया जाएगा। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, कोटा से वन विभाग की टीम अल सुबह 3 से 4 बजे करीब रणथम्भौर के लिए रवाना हो गई थी, जो 6 बजे तक पहुंची।

जहां दोनों जिलों की संयुक्त टीम 7 बजे खंडार रेंज के लाहपुर वन क्षेत्र में पहुंची और बाघ की ट्रेकिंग शुरू की। इसके बाद वन विभाग की टीम ने 8 बजे बाघ को ट्रेस ट्रेकुंलाइज किया। इसके बाद मेडिकल बोर्ड में शामिल चिकित्सकों की टीम ने बाघ का स्वास्थ्य परीक्षण किया और करीब 9 बजे के आसपास बाघ को सड़क मार्ग से रणथम्भौर से मुकुंदरा के लिए रवाना हो गए। दोपहर तक टीम दरा पहुंची और वन विशेषज्ञों की निगरानी में 2.30 बजे सॉफ्ट एनक्लोजर में शिफ्ट किया। 

इनका कहना है...
एनटीसीए के निर्देश पर रणथम्भौर के लाहपुर वन क्षेत्र से बाघ टी-2408 को मुकुंदरा टाइगर रिजर्व के दरा में 21 हैक्टेयर के एनक्लोजर में शिफ्ट किया गया है। बाघ पूरी तरह से स्वस्थ्य है। सात दिन उसकी 24 घंटे मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके बाद खुले जंगल में हार्ड रिलीज किया जाएगा। इस बाघ को मिलाकर अब मुकुंदरा में 6 बाघ हो गए हैं। जिनमें 3 बाघिन, 1 शावक और 2 नर बाघ शामिल हैं। बाघों की सुरक्षा और रिजर्व का विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। 

यह है टी -2408 का इतिहास
वन विभाग के अनुसार बाघ टी-2408 का जन्म रणथम्भौर की खण्डार रेंज में वर्ष 2022 में हुआ था। यह बाघ, बाघिन टी-93 का बेटा है और इसकी उम्र करीब 4 साल है। 

Read More ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ का 19वां फेरा पहुंचेगा गांधी नगर स्टेशन : भारत सहित 5 देशों के पर्यटक शामिल, पारंपरिक तिलक और मालाओं से होगा स्वागत

जीन पूल मजबूत करना उद्देश्य
वन अधिकारियों ने बताया कि नेशनल टाइगर कनजर्वेशन अथोरियटी(एनटीसीए) की ओर से जारी की गई गाइडलाइन के तहत बाघ की रणथम्भौर से मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में शिफ्टिंग का उद्देश्य प्रदेश में बाघों में जीन पूल में बदलाव लाना और जैव विविधता को बरकरार रखना है। 

Read More राजस्थान विधानसभा : मापदंड पूरे करने पर ही प्रागपुरा नगर पालिका का होगा क्रमोन्नयन, मंत्री ने दिया जवाब 

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री निवास पर होली महोत्सव : भजनलाल शर्मा ने आमजन संग खेली होली, आमजन को गुलाल लगाकर दी पर्व की बधाई मुख्यमंत्री निवास पर होली महोत्सव : भजनलाल शर्मा ने आमजन संग खेली होली, आमजन को गुलाल लगाकर दी पर्व की बधाई
सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास पर सीएम भजन लाल शर्मा ने भव्य होली महोत्सव मनाया। प्रदेशभर से पहुंचे लोगों संग...
आईटीबी बर्लिन में राजस्थान का सशक्त आगाज : वैश्विक मंच पर विरासत, स्थापत्य और सतत पर्यटन मॉडल की प्रस्तुति, स्थापत्य सौंदर्य और नवाचारपूर्ण प्रस्तुति के कारण राजस्थान मंडप विशेष आकर्षण का केंद्र
शहर में होली ‌की धूम : डीजे की धुन पर थिरकी युवाओं की टोलियां, रंग-गुलाल उड़ाकर लिया उत्सव का आनंद
राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं संग मनाई होली : गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर दी पर्व की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सभी के जीवन को नई आशाओं और खुशियों से भर दें
इजरायल के रक्षा मंत्री ने दी चेतवानी : ईरान का अगला सर्वोच्च नेता भी होगा हमारा निशाना, इससे फर्क नहीं पड़ता उसका नाम क्या है या वह कहां छिपा है
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से अच्छी ख़बर : मादा हिप्पो ने एक बच्चे को दिया जन्म, जानें अब कितनी हो गई हिप्पो की संख्या
एयर इंडिया की पश्चिम एशिया की उड़ानें रद्द : एयरलाइन ने की घोषणा, फंसे यात्रियों को निकालने के लिए विशेष उड़ानों का परिचालन जारी