आजादी के 70 साल बाद भी बुनियादी जरूरतों को तरस रहे ग्रामीण

सड़क मार्ग पर लग रहे गंदगी के अंबार, नाला हो रहा चौक

आजादी के 70 साल बाद भी बुनियादी जरूरतों को तरस रहे ग्रामीण
ग्रामीणों को सता रहा बीमारियों का डर।

बूढ़ादीत। बूढ़ादीत क्षेत्र का कोटड़ादीपसिंह आजादी के 70 साल भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसने को मजबूर है। ग्रामीणों को अभी तक भी सड़क, चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाओं का इंतजार है। ग्रामीण लोकेश गोचर, देवेंद्र जांगिड़, बिट्टू सुमन ने बताया कि कोटड़ादीपसिंह गांव में मुख्य सड़क मार्गों पर गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। साथ ही मुख्य मार्ग में सड़क किनारे बने नाले की सफाई का कार्य अभी तक नहीं हो पाया है। जबकि क्षेत्र में मानसून आने में कुछ ही दिन शेष बचे हैं। बारिश में ग्रामीणों को संक्रमण जैसी बीमारियों का डर सता रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि माली मोहल्ले में सीसी सड़क मार्ग पर नालियां अवरुद्ध हो चुकी हैं। सड़क मार्ग के दोनों ओर झाड़ बबूल उगे हुए हैं। जिससे लोगों का स्वास्थ्य भी बिगड़ रहा है। 

स्थाई चिकित्सक नहीं होने से जाना पड़ता है दूर
ग्रामीण लंबे समय से जनप्रतिनिधियों व प्रशासन से अस्पताल में स्थाई चिकित्सक लगाने की मांग कर रहे हैं। पंरतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर मात्र एक चिकित्सक लगा रखा है, जो समय पर स्वास्थ्य सेवाएं देने में सक्षम नहीं है। जिससे ग्रामीणों को इलाज के लिए काफी दूर बड़ौद या सुल्तानपुर जाना पड़ता है। एक डेंगू केस निकलने पर किया था क्रॉस वैरिफिकेशन 7 मई को बीसीएमओ सुल्तानपुर डॉ. राजेश सामर ने ब्लॉक सुल्तानपुर के कोटड़ादीपसिंह गांव में एक डेंगू केस निकलने पर क्रॉस वैरिफिकेशन किया था। लेकिन गांव में नालियों की दशा एक माह बाद भी वैसी ही है। नालियां अवरुद्ध होने से मौसमी बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। समय रहते सफाई कार्य अत्यंत आवश्यक है।

मुख्य सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त 
ग्रामीणों ने बताया कि गांव का मुख्य सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त हो चुका है। कोटडदीपसिंह से बड़ौद तक सड़क मार्ग का निर्माण कार्य भी धीमी गति से चल रहा है। बारिश के समय ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। 

कोटड़ादीपसिंह गांव में मुख्य सड़क मार्गों पर गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। साथ ही मुख्य मार्ग में सड़क किनारे बने नाले की सफाई का कार्य नहीं हो पाया है। जिससे ग्रामीणों को बीमारियां फैलने का डर सता रहा है। माली मोहल्ले में सीसी सड़क मार्ग पर नालियां अवरुद्ध हो चुकी हैं। सड़क के दोनों ओर साइडों पर झाड़ बबूल उगे हुए हैं। 
- मनीष सुमन, ग्रामीण, कोटड़ादीपसिंह

Read More Voice of Youth: साइबर ठगों की पहचान होगी आसान, लेकिन ठगी के नए रास्ते निकाल लेंगे शातिर अपराधी!

ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से जनप्रतिनिधियों व प्रशासन से अस्पताल में स्थाई चिकित्सक लगाने की मांग की जा रही है। पंरतु स्वास्थ्य विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर मात्र एक चिकित्सक लगा रखा है। जो भी समय पर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं दे रहा है। 
- महावीर सुमन, ग्रामीण, कोटड़ादीपसिंह

Read More असर खबर का : आखिरकार कोटा आ ही गई फायर बाइक

ग्राम पंचायत द्वारा जल्द ही सफाई कार्य करवाया जाएगा। नाले की भी समय रहते सफाई हो जाएगी। जहां-जहां नालियां अवरुद्ध हैं, वहां भी सफाई करवाई जाएगी। ग्राम पंचायत ग्रामीणों की हर समस्या का समाधान करने के लिए तत्पर है।
- संतोष बैरवा, सरपंच, कोटड़ादीपसिंह 

Read More गैराज में गूंजे शिक्षा के स्वर, सात बच्चों से 304 तक पहुंचा सफर

वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर यहां पर एक चिकित्सक लगा रखा है जो रोजाना सेवाएं दे रहा है। जो चिकित्सक यहां पर पोस्टेड है वह उच्चाधिकारियों के आदेश के तहत कोटा लगाया हुआ है। यहां पर लगातार चिकित्सा सेवाएं सुचारू रूप से मिल रही हैं।
- डॉ. राजेश सामर, मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पाकिस्तान से कनेक्शन! कश्मीर में गुप्त मॉड्यूल का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार पाकिस्तान से कनेक्शन! कश्मीर में गुप्त मॉड्यूल का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार
बांदीपोरा में पुलिस ने प्रतिबंधित जेकेआईएम के गुप्त मॉड्यूल का पर्दाफाश कर चार महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया...
युवाओं को जोड़ने और मुद्दे उठाने पर जोर, युवा कांग्रेस की नई टीम को मिला टास्क
राजस्थान में दौड़ेंगी 1150 ई-बसें, जयपुर को मिला सबसे बड़ा हिस्सा
एसएन मेडिकल कॉलेज में 28 को होगा तृतीय स्मृति व्याख्यान , भावनात्मक चुनौतियों को समझना जरूरी
दिल्ली में कांग्रेस की महारैली पर नजरें : 10 लाख की भीड़ जुटाने का प्लान! रामलीला मैदान में क्या होगा बड़ा सियासी धमाका?
पंचायत चुनाव में वोट की चोट, कई जगह लाठीचार्ज और बवाल
‘सूर्या’ के टीजर पर क्यों भड़का मेडिकल जगत? जानिए पूरा विवाद