लोकार्पण के डेढ़ साल बाद भी पार्किंग की नहीं सुधरी व्यवस्था

रामपुरा सेटेलाइट अस्पताल : पार्किंग फ्लोर व लाल पत्थर की जाली लगाने का काम अधूरा

लोकार्पण के डेढ़ साल बाद भी पार्किंग की नहीं सुधरी व्यवस्था

ओपीडी के समय वाहन इधर उधर लगाने से मरीजों को होती परेशानी

कोटा। शहर के सेटेलाइट अस्पताल रामपुरा के कायाकल्प किए डेढ़ साल  हो  गया लेकिन अभी पार्किंग में टाइल्स लगाने कार्य बाकी होने से पार्किंग का उपयोग नहीं हो रहा है जिसके कारण अस्पताल के ओपीडी के समय लोग इधर उधर वाहन खड़े कर देते जिससे मरीजों को अस्पताल  पहुंचने में परेशानी होती है। उल्लेखनीय है कि 3 दिसंबर को 2022 को तत्कालीन स्वायत शासन मंत्री शांतिलाल धारीवाल ने इसका शिलान्यास किया गया। रामपुरा सेटेलाइट अस्पताल का 17.91 करोड़ से कायाकल्प का कार्य शुरू हुआ। उसके बाद 28 सिंतबर को 2023 को इसका लोकार्पण किया गया। कायाकल्प में नगर विकास न्यास द्वारा अस्पताल में जी प्लस 2 फ्लोर में ओपीडी ब्लॉक बनाया गया वहीं   जी प्लस एक में प्रशासनिक ब्लॉक का निर्माण किया गया  जी प्लस एक में पार्किंग निर्माण, नि:शुल्क दवाई की दुकानों का निर्माण, वर्तमान ओपीडी ब्लॉक व पूरे भवन का रिनोवेशन, गार्डन का विकास तथा आवागमन के लिए रोड निर्माण किए गए थे।  लेकिन पार्किंग की टाइल्स के बजट का उपयोग फरसान बनाने कर दिया जिससे पार्किंग में टाइल्स नहीं लग सकी जिससे पार्किंग शुरू नहीं हो सकी। 

एक साल से खराब पड़ी लिफ्ट 
रामपुरा अस्पताल में वर्तमान दूसरी मंजिल पर लू तापघात बनाया गया है। लेकिन इस भवन की लिफ्ट पिछले एक साल से खराब पड़ी है जिससे मरीजों को दो मंजिल पर सीढ़ियों से आना जाना करना पड़ रहा है। लिफ्ट को कई बार ठीक कराया लेकिन कुछ समय में फिर खराब हो जाती है। अब इस लिफ्ट को बदलने के लिए प्रस्ताव भेजा है। अस्पताल में सफाई पर्याप्त सफाई कर्मी नहीं होने से सफाई व्यवस्था भी चरमराई हुई है। लिफ्ट के गेट के यहां कबाड रखा हुआ है। वार्ड कूलर खराब पड़े है।

पुरानी ओपीडी का नहीं हो रहा उपयोग
अस्पताल में नई ओपीडी बनने से पुरानी ओपीडी भवन का उपयोग नहीं होने से बंद पड़ा है। वहीं रामपुरा अस्पताल में लोकार्पण की जल्दीबाजी में कई कार्य अधूरे छूट गए वो नई सरकार आने के बाद भी पूरे नहीं हो रहे है। पार्किंग में टाइल्स लगाने, अस्पताल परिसर का मुख्य गेट लगाने का कार्य बाकी है। वहीं पार्किंग में लाल पत्थर की जालियां लगाने का काम भी अधूरा पड़ा है। पार्किंग का उपयोग नहीं होने से वहां चहुंओर गंदगी हो रही है। जगह जगह निर्माण सामग्री फैली है। परिसर में चहुंओर मिट्टी हो रही है। पार्किंग में मकड़ी के झाले लटक रहे है। 

पार्किंग का नहीं हो रहा उपयोग, ओपीडी के बाहर लगता है जाम
दो मंजिला पार्किग तो बना दी लेकिन उसमें सफाई और फ्लोर में टाइल्स नहीं लगी होने से लोग वहां वाहन पार्किंग नहीं करते है। अस्पताल का मुख्य गेट नहीं लगा होने से लावारिस मवेशी परिसर में घूस जाते है। वहीं लोग ओपीडी भवन के बाहर ही दुपहिया व चौपहिया वाहन खड़े कर देते ऐसे में ओपीडी में आने वाले मरीजों को भारी परेशानी होती है। परिसर में अधूरा काम पड़ा है जिससे चहुंओर धूल मिट्टी फैली है जिससे मरीजों के साथ परिजनों को परेशानी होती है। 
-विशाल, तीमारदार निवासी रामपुरा

Read More 4 साल बाद भी अधूरा 40 करोड़ का मेटरनल एंड चाइल्ड हॉस्पिटल, जानें पूरा मामला

इनका कहना है
रामपुरा अस्पताल में पार्किंग में टाइल्स लगाने का कार्य बाकी है। इसका प्रस्ताव बनाकर भेजा है। पार्किंग लाल पत्थर लगाने का  कार्य चल रहा है। लिफ्ट ठीक कराने के लिए भी प्रस्ताव बनाकर भेजा है। 
-डॉ. आर के सिंह, प्रभारी रामपुरा अस्पताल कोटा 

Read More असर खबर का : गेहूं खरीद के नियमों में मिली महत्वपूर्ण छूट, प्रभावित किसानों को बड़ी राहत

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित