प्रशासन की भी नहीं मान रहे, बेसमेंट में चल रही लाइब्रेरियां

हादसे के बाद भी नहीं लिया सबक, सितम्बर में भारी बारिश का अलर्ट

प्रशासन की भी नहीं मान रहे, बेसमेंट में चल रही लाइब्रेरियां

नवज्योति ने किया रियलिटी चैक तो दिखा आईना।

कोटा। केस 1 - राजीव गांधी नगर में एक कोचिंग संस्थान के बाद  रेजीडेंसी के बेसमेंट में अभी भी लाइब्रेरी संचालित हो रही है। यह लाइब्रेरी पूरे सप्ताह 24 घंटे चल रही है। सचालक को न तो कार्रवाई का डर है और न ही यहां आने वाले बच्चों की जान की परवाह। सोमवार को भी यहां दिन के समय बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद थे।

केस 2 - महावीर नगर द्वितीय स्थित सम्राट चौराहे के पास बेसमेंट में अभी भी लाइब्रेरी का संचालन हो रहा है। यहां सोमवार को दिन के समय बड़ी संख्या में बच्चों के आने-जाने का सिलसिला बना हुआ था। 

केस 3 - दादाबाड़ी छोटा चौराहे के पास शॉपिंग कॉम्पलेक्स के बेसमेंट में भी लाइब्रेरी का सचालन हो रहा है। यहां दिन के समय बच्चों का आना-जाना बना हुआ था। 

केस 4 - जवाहर नगर थाने के नजदीक भी एक मकान के बेसमेंट में लाइब्रेरी है। जिसमें भी बच्चे दिन के समय पढ़ने के लिए आ रहे थे। 

Read More अजमेर में मोदी ने दी 16,686 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात : एचपीवी टीकाकरण अभियान की भी शुरुआत, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तार के कार्य शामिल

ये तो उदाहरण हैं शहर के उन हालातों को बताने के लिए जिसमें लाइब्रेरी संचालकों को न तो प्रशासन का डर है और न ही बच्चों की जान की परवाह। शहर में इस तरह से अभी भी दर्जनों स्थानों पर बेसमेंट में लाइब्रेरी व गेम जोन का संचालन हो रहा है।  नवज्योति ने सोमवार को इनका रियलिटी  चैक किया तो आईना नजर आया। दिल्ली और जयपुर में बेसमेंट में संचालित लाइब्रेरी में बरसात के सीजन में हुए हादसे से अभी भी कोटा में लाइब्रेरी संचालकों ने सबक नहीं लिया है। जिला प्रशासन के निर्देश के बाद नगर निगम की फायर टीम द्वारा की गई कार्रवाई को अभी भी कई लाइब्रेरी संचालक धता बताकर संचालन कर रहे हैं। जबकि अभी कोटा में मानसून का सीजन समाप्त नहीं हुआ है। सितम्बर के पहले सप्ताह में फिर से मध्यम से भारी बाशिर होने की संभावना है। निगम ने की कार्रवाई तो दिखावे को बंद की: दिल्ली व जयपुर की घटनाओं के बाद कोटा में जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम कोटा उत्तर व दक्षिण की फायर टीमों ने कई दिन तक बेसमेंट में संचालित कोचिंग,लाइब्रेरी  और गेम जोन व मैस के खिलाफ जांच अभियान चलाया था। टीमों ने जहां भी जांच की वहां बड़ी संख्या में बेसमेंट में लाइब्रेरियां संचालित होती पाई गई थी। जिनमें से अधिकतर तो मौके पर ही बंद करवाकर संचालकों को पाबंद भी किया गया था। साथ ही दोनों निगम क्षेत्रों में करीब सौ से अधिक लाइब्रेरी संचालकों को नोटिस भी जारी किए गए थे। साथ ही चेतावनी दी थी कि यदि दोबारा से संचालन होता पाया गया तो उन्हें सीज तक किया जा सकता है। लेकिन हालत यह है कि निगम की कार्रवाई के दौरान दिखावे के तौर पर कुछ दिन तो लाइबेरियां बंद रही। लेकिन जैसे ही निगम ने ध्यान देना बनद किया फिर से बेसमेंट में लाइब्रेरियों का संचालन शुरू हो गया। सबसे अधिक बेसमेंट लाइब्रेरियां कोचिंग एरिया में चल रही हैं। जिनमें तलवंडी, जवाहर नगर, राजीव गांधी नगर, इंद्र विहार, कोरल पार्क, लैंडमार्क व दादाबाड़ी समेत कई इलाके शामिल हैं। 

Read More मोदी की दूरदर्शी सोच से भारत बन रहा वैश्विक ताकत : प्रदेश को हमेशा दी विकास की सौगातें, भजनलाल बोले- किसानों के सम्मान और सशक्तीकरण की दिशा में हुए ऐतिहासिक कार्य

नवज्योति टीम ने किया चैक
प्रशासन की कार्रवाई के असर को जानने के लिए नवज्योति की टीम ने सोमवार को शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर बेसमेंट में संचालित लाइब्रेरियों का रीयल चैक किया। जिसमें अधिकतर जगह पर लाइब्रेरी संचालित होती पाई गई। हालांकि कई जगह पर यह चोरी छिपे संचालित हो रही है। बाहर से दिखावे के तौर पर मुख्य द्वार पर बंद ताला लटकाया हुआ है। जिससे बाहर से वह बंद दिखे। काउंटर रखे हैं तो उन पर कोई बैठा हुआ नहीं है। कर्मचारी या सचालक अनदर बेसमेंट में बैठे रहे हैं। जैसे ही कोई ग्राहक या बच्चा आता है तो संचालक निकलकर बाहर ही आकर उससे बात करते हैं। हालत यह है कि कई लाइब्रेरियां तो दिन ही नहीं पूरी रात संचालित हो रही है। राजीव गांधी नगर में तो एक बेसमेंट लाइब्रेरी पूरे सप्ताह 24 घंटे  चल रही है। जिसमें सुबह 6 से दोपहर 2, दोपहर 2 से रात 10 और रात 10 से सुबह 6 बजे तक संचालित हो रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि पूरेी रात इन लाइब्रेरियों में कौन से बच्चे और क्या पढ़ाई कर रहे हैं। 

Read More ईरान–इजरायल तनाव का असर : खाड़ी देशों की कई फ्लाइट्स रद्द, यात्रियों को एयरपोर्ट पर करना पड़ा घंटों इंजतार

इनका कहना है
दिल्ली की घटना के बाद अगले ही दिन से बेसमेंट में लाइब्रेरी, ेम जोन, मैस व कोचिंग की जांच शुरु कर दी थी। कोटा उत्तर व दक्षिण क्षेत्र में जहां भी ऐसा पाया गया वहां उन्हें तुरंत बंद करवा दिया था। दोनों निगम क्षेत्रों में करीब 100 नोटिस जारी कर संचालकों को पाबंद भी किया गया था। यदि फिर से बेसमेंट में लाइब्रेरी या अन्य गतिविधि का सचालन हो रहा है तो यह गलत है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यदि पूर्व में नोटिस देने के बाद भी वहां संचालन हो रहा है तो उनके खिलाफ सीजिंग तक की कार्रवाई की जा सकती है।  
- राकेश व्यास, सीएफओ नगर निगम कोटा उत्तर दक्षिण

Post Comment

Comment List

Latest News

मार्च में आबकारी विभाग पर भारी दबाव, एक माह में 4,880 करोड़ रुपए वसूली का लक्ष्य मार्च में आबकारी विभाग पर भारी दबाव, एक माह में 4,880 करोड़ रुपए वसूली का लक्ष्य
राजस्थान में मार्च माह में आबकारी विभाग का बड़ा राजस्व लक्ष्य रखा। विभाग को एक ही माह में 4,880 करोड़...
भारत के पास पेट्रोलियम का पर्याप्त भंडार : देश में कच्चे तेल का 25 दिन का अतिरिक्त भंडार, अधिकारियों ने कहा- पेट्रोलियम उत्पादों की नहीं होगी कोई कमी
अब पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करेगा ईरान : शांति कायम करने के लिए सहयोग की करते है अपील, पेजेशकियान बोले- इजरायल या अमेरिका का समर्थन करना इज्जत का रास्ता नहीं
अमेरिका ने इजरायल को दी 12,000 बम बेचने की मंजूरी : सौदे की कीमत लगभग 15.18 करोड़ डॉलर, क्षेत्रीय खतरों के खिलाफ बढ़ेगी प्रतिरोध क्षमता
जन्मजात डायफ्रामेटिक हर्निया का दुर्लभ मामला : 11 वर्षीय बच्चे का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन, मिली नई जिंदगी
मणिपुर में अपराध को लेकर अभियान : सुरक्षा बलों की ने 4 उग्रवादियों को किया गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद
कंटेनर से गुजरात ले जाई जा रही 5 करोड़ की अंग्रेजी शराब जब्त : तस्कर गिरफ्तार, सोयाबीन बोरियों की आड़ में की जा रही थी तस्करी