चारागाह भूमि को खोदकर मिट्टी का किया अवैध खनन, 4 वर्ष पूर्व ठेकेदार पर लगा था 7 लाख का जुर्माना

खैराबाद-गोयन्दा रोड़ के निर्माण ठेकेदार की कारस्तानी, पटवारी ने रुकवाया खनन

चारागाह भूमि को खोदकर मिट्टी का किया अवैध खनन, 4 वर्ष पूर्व ठेकेदार पर लगा था 7 लाख का जुर्माना
ग्राम पंचायत की एनओसी ली है और न ही खनिज विभाग से खनन कार्य की स्वीकृति ली है।

रामगंजमंडी। खैराबाद से गोयन्दा सड़क निर्माण के दौरान निर्माण कम्पनी द्वारा नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए खैराबाद की चारागाह भूमि में पीली मिट्टी का अवैध खनन करने का मामला सामने आया है। पटवारी को इसकी जानकारी लगने पर अवैध खनन कार्य बंद करवा दिया गया है। जानकारी के अनुसार सिंचाई विभाग के सामने स्थित यह भूमि खैराबाद पटवार हल्के की खसरा नंबर 2306 चारागाह भूमि के नाम से दर्ज है। रोड़ निर्माण कम्पनी के कारिंदों ने चारागाह भूमि पर बुलडोजर चला दिया और 15 फिट तक गहरी करके पीली मिट्टी का अवैध खनन करते हुए पीली मिट्टी को रोड़ निर्माण कार्य मे इस्तेमाल कर लिया है। तिरुपति कंस्ट्रक्शन कंपनी के लोग इस अवैध कार्य में लिप्त पाए गए हैं। इन्होंने न तो ग्राम पंचायत की एनओसी ली है और न ही खनिज विभाग से खनन कार्य की स्वीकृति ली है।

वहीं ग्रामीणों का कहना है कि गोमाता के लिए चारा पैदा करने वाली भूमि पर नियमानुसार खनन कार्य की स्वीकृति नहीं मिल सकती है और न ही इसका बेचान किया जा सकता है। इसके विपरीत रोड़ निर्माण कम्पनी के ठेकेदार के कारिंदों ने दिनदहाड़े सरेआम चारागाह भूमि को खोद दिया जो गम्भीर प्रकरण है। प्रशासन को भी चारागाह भूमि का अवैध खनन कार्य करने वालों पर कार्यवाही करनी चाहिए।

4 वर्ष पूर्व ठेकेदार पर लगा था 7 लाख का जुर्माना
4 वर्ष पूर्व भी खैराबाद ग्राम पंचायत इलाके में रेलवे के ठेकेदार द्वारा चारागाह भूमि पर अवैध खनन कार्य किया गया था। इस मामले को दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से उठाया था। तब खनिज विभाग द्वारा कथित ठेकेदार पर 7 लाख का जुर्माना किया गया था। ग्रामीणों ने खनिज विभाग से राजस्व चोरी का मुकदमा दर्ज करवाने की मांग की है। इस मामले में खनिज अभियंता पिंकराव सिंह का पक्ष जानने का प्रयास किया गया। साथ ही व्हाट्सएप ग्रुप पर भी मैसेज कर वर्जन लेना चाहा। लेकिन उन्होंने कोई उत्तर नहीं दिया।

जिस भूमि पर खनन किया है, वह खैराबाद पटवार हल्के के खसरा नंबर 2302 की चारागाह है भूमि है। जानकारी मिलने पर काम रुकवा दिया गया है। चारागाह भूमि नष्ट करने वालों पर कार्यवाही के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा है।
-हिमांशु अग्रवाल पटवारी

Read More स्कूल परिसर में वर्षों से नहीं हट रहा अतिक्रमण, जानें पूरा मामला

खैराबाद पंचायत क्षेत्र में चारागाह भूमि पर की गई खुदाई के सम्बंध में ग्राम पंचायत से कोई एनओसी नहीं ली गई है।
-संदीप मीणा, सचिव, ग्राम पंचायत, खैराबाद

Read More असर खबर का : किसानों को राहत, चना खरीद की बढ़ाई अवधि

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस