असर खबर का : अब जिंदगी पर नहीं वाहनों पर ही लगेगा ब्रेक, केडीए ने सुधारी शहर के अधिकतर स्पीड ब्रेकरों की दशा

शहर में इस बार मानसून का सीजन जून के मध्य में ही शुरु हो गया था

असर खबर का : अब जिंदगी पर नहीं वाहनों पर ही लगेगा ब्रेक, केडीए ने सुधारी शहर के अधिकतर स्पीड ब्रेकरों की दशा
वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना हुआ था।

कोटा । मानसून के सीजन में इस बार भारी बारिश के चलते डामर व गिट्टी से बने शहर के अधिकतर स्पीड ब्रेकरों की बिगड़ी हालत को कोटा विकास प्राधिकरण की ओर से सुधारने का काम शुरु कर दिया है। अधिकतर की दशा सुधर भी गई है। शहर में इस बार मानसून का सीजन जून के मध्य में ही शुरु हो गया था। उसी समय से लेकर पूरे सावन व भादौ तक में लगातार और भारी बारिश हुई। जिससे न केवल शहर के मुख्य मार्गों की सड़कें वरन् अधिकतर स्पीड ब्रेकर तक की दशा बिगड़ गई थी। डामर व कंकरीट से बने स्पीड ब्रेकरों में कोई बीच से तो कोई साइड से टूट गया था। किसी की गिट्टी सड़क पर बिखर गई थी। जिससे उस पर से निकलने वाले वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना हुआ था। बदहाल हो चुके स्पीड ब्रेकरों पर वाहनों की स्पीड तो कम नहीं हो रही थी। साथ ही लोगों के जीवन पर संकर मडराने लगा था। 

दैनिक नवज्योति ने किया था मामला प्रकाशित
भारी बारिश के चलते बदहाल हुए शहर के अधिकतर स्पीड ब्रेकरों का मामला दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार पत्र में 7 सितम्बर को पेज 7 पर ऐसे तो वाहन ही नहीं जिंदगी पर लग सकता है ब्रेक शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें स्पीड ब्रेकरों के कारण लोगों की समस्या को प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों नी बरसात का दौर थमते ही इन्हें सही करवाने का आश्वासन दिया था। जैसे ही बरसात का दौर थमा वैसे ही कोटा विकास प्राधिकरण की ओर से शहर के सभी मुख्य मार्गों के स्पीड ब्रेकरों की दशा सुधारने का काम शुरु कर दिया गया है। डीसीएम रोड से लेकर सीएडी रोड व नयापुरा से लेकर अन्य सभी बदहाल हो चुके स्पीड ब्रेकरों को फिर से सही कर नया बनाया जा रहा है। केडीए अधिकारियों के अनुसार अभी काम चल रहा है। ज्यादातर को सही कर दिया है। शेष को भी सुधारने का काम किया जा रहा है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस का केंद्र पर तीखा प्रहार, जयराम ने SIR पर अमित शाह से तीन सवालों का मांगा जवाब कांग्रेस का केंद्र पर तीखा प्रहार, जयराम ने SIR पर अमित शाह से तीन सवालों का मांगा जवाब
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने गृह मंत्री अमित शाह से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में चिन्हित, हटाए गए और...
नर्सिंग समस्याओं को लेकर मनोचिकित्सा केंद्र में अनिश्चितकालीन धरना शुरू, स्टाफ की कमी और वार्डों की समस्याओं से नाराज कर्मचारी
इंटरनेशनल मार्केट की नरमी का असर : सोना और चांदी धड़ाम, जानें क्या है भाव  
केंद्रीय कारागृह में बंदियों के बीच मारपीट : मामला दर्ज, 8 अक्टूबर की घटना में पुलिस ने शुरू की जांच
चुनाव लड़ना चाहता था पिता, विरोध कर रहा था बेटा; तारानगर के चंगोई गांव में डबल मर्डर, आरोपी पिता डिटेन
पंचायत चुनाव : कांग्रेस ने टिकट वितरण में पुराने राजनीतिक परिवारों पर जताया भरोसा
voice of gen-z & alpha : इलाज पहले या पैसों का हिसाब? मानवता को प्राथमिकता देने की उठी आवाज