खरीफ की बुवाई का हुआ समय! लेकिन नहीं मिल रहा डीएपी

प्राइवेट डीलरों के पास भी स्टॉक खत्म, मार्केटिंग सोसायटी अध्यक्ष ने दिया आश्वासन

खरीफ की बुवाई का हुआ समय! लेकिन नहीं मिल रहा डीएपी
किसानों में चिंता की लहर, नहीं कर पा रहे बुवाई।

सांगोद। क्षेत्र में प्री मानसून व 25 जून से मानसून की बरसात के साथ ही खरीफ की फसल की बुवाई का समय आ गया है। परंतु डीएपी की भारी किल्लत देखी जा रही है। किसान डीएपी खाद के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हो रहे हैं। सहकारी अधिकारी व स्थानीय दुकानदारों ने डीएपी खाद की किल्लत के कारण हाथ खड़े कर दिए हैं। डीएपी की कमी हो जाने से किसान खरीफ की फसलों की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं। जबकि बुवाई का समय हो चुका है। जिससे किसानों में चिंता की लहर फैली हुई है। किसानों ने बताया कि धान की फसल के लिए बुवाई के साथ डीएपी की जरूरत है। परंतु सहकारी समितियों में डीएपी का स्टॉक खत्म हो चुका है। क्षेत्र की सहकारी समितियों में भी खाद उपलब्ध नहीं है। इस कारण किसानों में बुवाई को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। 

स्टॉक खत्म हुए हो चुका है लंबा समय
किसानों ने बताया कि नगर में मौजूद खाद की दुकानों का स्टॉक खत्म हुए काफी दिन हो गए हैं। परंतु डीएपी की आपूर्ति नहीं हो पाने के कारण प्राइवेट डीलर भी किसानों को डीएपी उपलब्ध नहीं करवा पा रहे हैं।

अच्छी पैदावार के लिए खाद की जरूरत
किसानों ने बताया कि दो बार की अच्छी बरसात के बाद अब किसान सोयाबीन व खरीफ की फसल की बुवाई की तैयारी में हैं। लेकिन फसल के अच्छे उत्पादन के लिए अन्नदाताओं को खाद की जरूरत है। 

इनका कहना है
सोयाबीन की फसल तो बो दी है। लेकिन बिना डीएपी के अच्छी उपज मिलना मुश्किल है। किसानों की रोजी फसल पर ही निर्भर है। प्रशासन और सरकार को इसके लिए प्रयास करने चाहिए।
- पुरुषौत्तम मेहता, किसान, लक्ष्मीपुरा

Read More हाइटेंशन लाइन हादसे ने ली महिला की जान, 3 बच्चों समेत 9 लोग करंट से झुलसे

हर वर्ष इसी तरह डीएपी की किल्लत होती है। सहकारी समिति को पहले से इसकी व्यवस्था रखनी चाहिए या आगे सूचित करना चाहिए। ताकि किसानों को समस्या का सामना नहीं करना पड़े। 
- कुलदीप नागर, किसान, ओदपुर

Read More गड्ढे और मवेशी = बरसात में खतरा

डीएपी की कमी हो जाने से किसान खरीफ की फसलों की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं। जबकि बुवाई का समय हो चुका है। जिससे किसानों में चिंता की लहर फैली हुई है।  अगर एक सप्ताह के अंदर डीएपी की कमी पूरी नहीं हुई तो किसानों के सामने बहुत बड़ी समस्या पैदा हो जाएगी।  सारी मेहनत पर पानी फिर जाएगा। 
- हंसराज गोचर, खजूरी ओदपुर, किसान

Read More बारिश बनी एमबीएस अस्पताल की सबसे बड़ी परीक्षा : बदहाल ड्रेनेज व्यवस्था बनी मरीजों की मुसीबत

डीएपी खाद को लेकर डिमांड रिपोर्ट भेजी गई है। जल्द ही क्षेत्र में डीएपी की आपूर्ति की जाएगी।
- ओम मेहता, अध्यक्ष, मार्केटिंग सोसायटी

Post Comment

Comment List

Latest News

डीएलसी दरों में प्रस्तावित 40% बढ़ोतरी पर क्रेडाई का विरोध, कहा- रियल एस्टेट और आमजन दोनों होंगे प्रभावित डीएलसी दरों में प्रस्तावित 40% बढ़ोतरी पर क्रेडाई का विरोध, कहा- रियल एस्टेट और आमजन दोनों होंगे प्रभावित
क्रेडाई राजस्थान ने डीएलसी दरों में प्रस्तावित 40 प्रतिशत तक वृद्धि का विरोध करते हुए रियल एस्टेट, आमजन और राज्य...
प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक न्यूजीलैंड यात्रा: ऑकलैंड में भारतीय समुदाय और द्विपक्षीय संबंधों पर रहेगा फोकस, पीएम लक्सन के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता
E20 पेट्रोल सस्ता क्यों नहीं? केंद्र ने बताया- तेल आयात घटाना और किसानों को फायदा
ब्लॉक कार्य स्थगित होने से जैसलमेर-जयपुर रेलसेवा रीस्टोर, रेलवे ने जारी किए निर्देश
एथनॉल मिश्रण नीति के खिलाफ युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, सरकार पर उपभोक्ताओं को गुमराह करने का आरोप
योगी का अखिलेश पर हमला: सपा सरकार में "जय श्रीराम" का नारा लगाने वालों को भेजा जाता था जेल, 17 परियोजनाओं का किया लोकार्पण 
साइबर अपराधियों के खिलाफ जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 215 मोबाइल बरामद और पांच आरोपी गिरफ्तार