दशहरा से दीपावली तक हुआ 2500 करोड़ का व्यापार

बाजार में जमकर बरसा धन,कारोबारी उत्साहित

दशहरा से दीपावली तक हुआ 2500 करोड़ का व्यापार

वाहन, सोना चांदी, बर्तनों की जमकर हुई बिक्री

कोटा । शहर में नवरात्रा, दशहरा से लेकर छह दिवसीय दीपोत्सव त्यौहार पर इस बार जमकर बाजारों में धन बरसा।  जिससे व्यापारियों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। दीपोत्सव के बाद अब व्यापारियों को देव उठनी एकादशी के अबूझ मुहूर्त पर अच्छे कारोबार की आस लगाई जा रही है। व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी ने बताया कि जहां पिछले साल  1200 सौ करोड़ का कारोबार हुआ था इस बार अच्छी फसले होने से 2500 करोड़ के लगभग का  कारोबार नवरात्रा, दशहरा, पुष्य नक्षत्र व पांच दिवसीय दीपोत्सव के दौरान हुआ। जिससे व्यापारियों के चेहरे खिले हुए है।  मंदी की मार झेल रहे सर्राफा व्यापारियों के चेहरे पर रौनक लौट आई। दशहरा से लेकर दीपावली तक 2000 करोड़ की कारोबार होने का अनुमान लगाया जा रहा था। लेकिन इसबार  दीपावली तक 2500 करोड़ रुपए के लगभग व्यापार होने का अनुमान है। 500 करोड़ का रियल स्टेट में बरसा धन:  अशोक माहेश्वरी ने बताया कि शहर में धनतेरस के शुभ मुहूर्त में लोगों ने प्लाट, जमीन, फ्लेट, दूकानों के सौदे किए। कोटा में रियल स्टेट में लंबे समय बाद अच्छी बुकिंग देखी गई। जानकारों के अनुसार इस बार दो करोड़ से अधिक कारोबार धन तेरस पर हुआ। वहीं नवरात्रा से लेकर दीपावली तक 500 करोड़ के कारोबार होने का अनुमान है।

100 करोड़ का बरसा सर्राफा बाजार में धन
शहरवासियों ने दशहरा, पुष्य नक्षत्र व धनतेरस के विशेष योग में सोना चांदी के सिक्के मुर्तियों की खरीद की। इस बार चांदी के सिक्कों की जगह चांदी की मूर्तियों की खरीद ज्यादा हुई। शहर के सर्राफा बाजार, रामपुरा बाजार, चौथमाता सर्राफा बाजार में लोगों ने ज्वैलेरी, चांदी के सिक्के, चांदी मूर्तियों की खरीदारी की।  ग्राहकों को सोने चांदी की दुकानों में पहुंचने में परेशानी हुई। धनतेरस पर 100 करोड़ का व्यापार होने का अनुमान है। जो पिछले साल से 15 फीसदी ज्यादा है।  इस बार चांदी की हनुमान चालीसा रिद्धि- सिद्धि के साथ गणेश जी, इसके अलावा चांदी के गिलास, कटोरी और अन्य आयटम की भी काफी डिमांड रही। 

एक हजार करोड़ के वाहन बिके 
शहर में आॅटोमोबाइल क्षेत्र में इस बार अच्छी ग्राहकी रही। इसबार सबसे ज्यादा चौपहिया वाहनों की बिक्री हुई। करीब 2 हजार से अधिक कार बिकी। वहीं करीब 150 के आसपास ट्रैक्टर, 100 के लगभग ई रिक्शा व 2500 हजार दुपहिया वाहनों की बिक्री हुई। दुपहिया वाहन के मैनेजर लोकेश जांगिड ने बताया कि पुष्य नक्षत्र, दशहरा, दीपावली तक करीब 2500 हजार दुपहिया वाहन बिके। वहीं चौपहिया वाहनों के मैनेजर रविंद्र मेहरा ने बताया कि नवरात्रा से लेकर दीपावली तक करीब 2 हजार चौपहिया वाहन की बिक्री हुई है। इस बार एक हजार करोड के टर्न ओवर होने की संभावना है। 
 
फर्नीचर मार्केट में बूम 25 करोड़ का हुआ कारोबार
फर्नीचर मार्केट के अध्यक्ष इलियास अंसारी ने बताया कि इस बार नवंबर व दिसंबर में  शादियां बंपर होने से फर्नीचर मार्केट में बूम आया हुआ है। दशहरा के अबुझ मुहूर्त के बाद धनतेरस पर सबसे ज्यादा फर्नीचर की बुकिंग हुई है। शादी वाले जमकर खरीदारी कर रहे हैं। धनतेरस पर 20 से 25 करोड़ के बीच कारोबार हुआ है। 

400 करोड़ रुपए का किराना बाजार में बरसा धन
शहर के अग्रसेन बाजार में इस बार लोग जमकर खरीदारी की। नवरात्रि से लेकर दीपावली तक किराना बाजार में 400 करोड़ रुपए धन बरसा है। 

Read More ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर ने पकड़ी नई रफ्तार : फैशन को फास्ट लेन में दौड़ाया, हाई-ऑक्टेन मोटरकोर एस्थेटिक्स को नए रूप में किया पेश

अन्य बाजारों में 80 करोड़ का धन
शहर के अन्य बाजारों में करीब 80 करोड़ का करोबार हुआ। जिसमें श्रृंगार प्रसाधन, ब्लॉथ मार्केट, जूते सजावट के समान,  मेकअप, पूजन सामाग्री और मिठाई, कार सजावट बाजार  सम्मलित है। 

Read More किशनपोल जोन में अवैध निर्माण पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, कई दुकानों को किया सीज

रेडिमेड गारमेंट्स में 50 करोड़ का कारोबार 
रेडिमेड व्यवसायी अनिल कुमार जैन ने बताया कि अक्टूबर के पहले सप्ताह से रेडिमेड गारमेंट्स बाजार में अच्छी ग्राहकी चल रही है। धनतेरस की पूर्व संध्या पर लोगों ने जमकर खरीदारी की।   धनतेरस 50 करोड़ का कारोबार होने का अनुमान बच्चों से लेकर बुजुर्गो तक इस बार लंबी वेरायटी बाजार में आई है। महिलाओं के परिधान में इस बार कुछ नये डिजायन और कुर्तिया आई हैं जो युवतियों काफी पसंद आ रही है। 

Read More राजस्थान संपर्क पोर्टल पर बढ़ी शिकायतों के निस्तारण की रफ्तार, जयपुर जिला अव्वल

इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार को लगा 80 करोड़ का बूस्टर डोज
सबसे ज्यादा भीड़ इलेक्ट्रानिक्स बाजार में  देखी गई। मंदी की मार झेल रहे इलेक्ट्रानिक्स बाजार को धनतेरस की बूस्टर डोज लगने से फिर से गति पकड़ ली।  इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसायी सत्यनारायण गुप्ता ने बताया कि इस बार दिवाली काफी अच्छी रहने वाली है। नवरात्रा के बाद से ही अच्छी ग्राहकी चल रही है। धनतेरस से लेकर दिवाली तक 3 दिन में करीब 80 करोड़ का कारोबार होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस बार एलईडी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन सहित अन्य सामान खूब बिक रहे हैं। कंपनियों ने भी नए उत्पाद के साथ आकर्षक आॅफर लॉन्च किए हैं। धनतेरस पर 50 करोड़ का कारोबार हुआ है। 

बर्तन बाजार रहा गुलजार, 50 करोड़ के बिके बर्तन
धनतेरस पर शहर के रामपुरा, इंदिरा बाजार, बर्तन बाजार में सबसे ज्यादा भीड़ रही। लोगों ने धनतेरस पर सोना चांदी के बाद सबसे ज्यादा स्टील, पीतल, तांबा कांसा के बर्तनों की खरीदी की। वहीं कई लोगों ने दिसंबर में होने वाली शादियों के लिए बर्तनों की बुकिंग कराई। 

फैक्ट फाइल
नवरात्रा से दशहरा तक : 250 करोड़
पुष्य नक्षत्र : 250 करोड़ का कारोबार
धनतेरस, रूप चौदस, दीपावली 2 हजार करोड़ रुपए का कारोबार

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल्वे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में डमी कैंडिडेट गैंग का भंडाफोड़ : दो शातिर गिरफ्तार, परीक्षा के दौरान बायोमैट्रिक जांच में सामने आया फर्जीवाड़ा रेल्वे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में डमी कैंडिडेट गैंग का भंडाफोड़ : दो शातिर गिरफ्तार, परीक्षा के दौरान बायोमैट्रिक जांच में सामने आया फर्जीवाड़ा
जयपुर दक्षिण पुलिस ने रेल्वे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में शातिर डमी कैंडिडेट को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऋषभ रंजन...
दिल्ली में एक्यूआई बहुत खराब : शहर के कई हिस्सों में कोहरे से दृश्यता कम, लोगों को सांस लेने में परेशानी
सूरत की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, बचाव राहत कार्य जारी
IndiGo ने जारी की एडवाइजरी, यात्रा के दौरान इन बातों का ध्यान रखने की दी सलाह, जानें
Weather Update : प्रदेश में कोहरे का असर, घना कोहरा रहने का अलर्ट जारी
असर खबर का - सिलेहगढ़ रोड का मरम्मत कार्य शुरू
‘ऑस्कर 2026’ में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटिगरी में शॉर्टलिस्ट हुई करण जौहर की फिल्म ‘होमबाउंड’, फिल्म ने टॉप 15 फिल्मों में बनाई अपनी जगह