कोटा दक्षिण वार्ड 13 - बारिश से सड़कों के गड्ढे बने परेशानी

बजट मिले तो विकास के कार्य को मिले गति

कोटा दक्षिण वार्ड 13 - बारिश से सड़कों के गड्ढे बने परेशानी
रात में आवारा कुत्तों का आतंक ।

कोटा। शहर के नगर निगम दक्षिण के वार्ड 13 में पिछले दिनों वार्ड में डाली गई सीवरेज लाइन के बाद रोड की सही ढंग से मरम्मत नहीं होने के कारण बारिश के दिनों में सड़क पर जगह- जगह गड्डे हो रहे हैं, जिससे आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। गड्डों से कई बार हादसे होने का डर बना रहता है। वार्ड की कुछ गलियों में बिजली के तार घरों के पास से गुजर रहे है जिससे बारिश के समय पर हादसे होने का डर बना रहता हैं। पिछले दिनों वार्ड की नालियों पर ढकान करने से बारिश का पानी ऊपर ही बहता रहता है जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। सेक्टर 8 में स्थित पार्कों के झूले व बच्चों के खिलौने के सामान काफी दिनों से टूटे हुए जिससे पार्क में आने वाले बच्चों को निराशा होकर जाना पड़ता है साथ ही पार्क में घास भी बड़ी -बड़ी हो रही जिससे जीव-जन्तुओं को भय बना रहता है

आवागमन में आ रही दिक्कत
वार्ड के मेन रोड सहित अन्य गलियों की सड़क पर बारिश में गड्डे होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। वार्डवासी कैलाश कुमार व दिनेश ने बताया कि गड्डों में बारिश के समय पर पानी भरा होने के कारण रात्रि में गड्डे दिखाई नहीं देते जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। 

ऊंचे डिवाइडर भी दे रहे पीड़ा
वार्ड की गलियों में बने सीसी के ऊंचे - ऊंचे डिवाइडर बने हुए है जो कि आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही कई बार रात्रि में डिवाइडर से हादसा होने का डर बना रहता हैं। वहीं वार्ड वासियों द्वारा मनमर्जी  से गलियों में सीसी के डिवाइडर बना लिए जिससे आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। 

वार्ड का एरिया
विज्ञान नगर सेक्टर -8, सेक्टर-7, भट्टा बस्ती, गणेश नगर, नूरी जामा मस्जिद, 5-ए स्पेशल  आंशिक, नूरी मस्जिद के आगे - पीछे का भाग, संस्कृत स्कूल, अमन कॉलोनी इत्यादि क्षेत्र।

Read More मुख्यमंत्री का कोटा/पाली में रोड शो, कहा- हम जो कहते हैं, वही करते हैं और जो करते हैं, वही कहते हैं

घरों के सामने पार्किंग बनी मुसीबत 
 वार्ड की गली व कॉलोनी निवासियों द्वारा घरों के सामने गाड़ी खड़ी की जाती है जिसे 20 फीट का रोड संकरा हो गया। जिससे कभी दोनों तरफ से आने-जाने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। वार्डवासी नासिर अली व शकील मोहम्मद ने बताया कि वार्ड में प्रतिदिन कचरा गाड़ी आती है और नालियों की सफाई भी की जाती हैं।

Read More दोपहर 1 बजे तक 38.84 प्रतिशत मतदान, पहले तीन घंटे की तुलना में दूसरे तीन घंटे में मतदान की रफ्तार दोगुनी से अधिक बढ़ी

इनका कहना 
वार्ड में कचरा गाड़ी रोज आती है और नालियों की सफाई  भी प्रतिदिन आती है। रात्रि के समय पर आवारा श्वान आने जाने वालों को परेशान करते हैं। 
- शाबिर अली

Read More कोटा नगर निगम के 3 बूथों पर पुनर्मतदान शुरू, सुबह 10 बजे तक 22.99 प्रतिशत मतदान

वार्ड पार्षद द्वारा समय-समय पर सफाई का निरीक्षण किया जाता है। वार्ड में बारिश से सड़कों पर हुए गड्डों की मरम्मत होनी चाहिए। 
- चेतन कुमार

पिछले डेढ़ साल से वार्ड में विकास कार्य के वार्कआॅर्डर नहीं हुए। कांग्रेस का वार्ड होने की वजह से भेदभाव किया जा रहा हैं। सरकार को पार्षदों के साथ भेदभाव नहीं करना चाहिए। 
- शमा परवीन, पार्षद 13 कांग्रेस 

Post Comment

Comment List

Latest News

तकनीकी दौर में हिन्दी की प्रासंगिकता और संभावनाओं पर मंथन: बीएसएनएल में राजभाषा विचार गोष्ठी, अधिकारियों-कर्मचारियों से अधिकाधिक कार्य हिन्दी में करने की अपील तकनीकी दौर में हिन्दी की प्रासंगिकता और संभावनाओं पर मंथन: बीएसएनएल में राजभाषा विचार गोष्ठी, अधिकारियों-कर्मचारियों से अधिकाधिक कार्य हिन्दी में करने की अपील
बीएसएनएल जयपुर में 14 से 28 सितंबर तक आयोजित हिंदी पखवाड़े के तहत राजभाषा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।...
यूपीआई पर एमडीआर का बोझ छोटे कारोबारियों पर डालना उचित नहीं : बाबूलाल गुप्ता
ई-डिटेक्शन के परिवादों पर अफसरों की सुस्ती, 9607 प्रकरण लंबित
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव किया खारिज : 232 सांसदों ने विरोध में किया मतदान,  47 सदस्यों ने नहीं लिया हिस्सा
हत्या और बलात्कार की घटनाओं पर अंकुश लगाने में योगी सरकार फेल : अजय राय
नगरीय निकाय चुनाव : निर्दलीय बने किंगमेकर, 37 निकायों में पूर्ण बहुमत
कोटा नगर निगम पुनर्मतदान : दोपहर 3:00 बजे तक 62.57% मतदान दर्ज, वार्ड 87 और 44 में भारी हंगामा