कोटा दक्षिण वार्ड 14 - गंदगी व स्पीड ब्रेकर दे रहे लोगों को दर्द

सब्जीमंडी से वार्डवासियों को हो रही परेशानी

कोटा दक्षिण वार्ड 14 - गंदगी व स्पीड ब्रेकर दे रहे लोगों को दर्द

इस वार्ड का सरकारी स्कूल जर्जर हालत में हैं।

कोटा। शहर के वार्ड 14 में वैसे तो कुछ हालात ठीक नहीं पर वार्ड के बीच में लगाने वाली सब्जीमंडी ने वार्ड के हालात बदतर कर रखे हैं। वार्ड में रहने वाल महेंद्र कुमार, शाहरूख ने बताया कि हमारे वार्ड में सब्जीमंडी की वजह से अधिकतर गंदगी ही रहती है व पूरे दिनभर बदबू आती है। वहीं वार्ड में स्थित टॉयलेट का बेसिन टूट हुआ है व इसमें पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। वहीं सब्जीमंडी में कुछ दुकानों में नालियों का पानी भरा जाता है। स्पीड़ ब्रेकर भी जगह-जगह से टूटे हुए। जिससे उनमें बारिश से हादसा होने का अंदेशा बना रहता है। वहीं वार्ड में स्थित सीनियर सैकंडरी स्कूल जर्जर हालात में हैं व डर के साये में विद्यार्थी पढ़ाई करते है। जनप्रतिनिधि ने बताया कि हमने इसके लिए कितनी ही बार विधायक व अन्य को इस समस्या से अवगत कराया।  

सब्जीमंडी सबसे बड़ी परेशानी
वार्ड निवासियों ने बताया कि हमारे वार्ड में सब्जीमंडी की वजह से बहुत परेशानी होती है। साथ ही पूरी रात सब्जीमंडी में गाड़ियों की अवाजाही रहती है जिसे नींद में परेशानी होती है। बारिश में सब्जीमंडी में गंदगी ही गंदगी रहती है। सुबह के समय पर इतनी भीड़ रहती है कि हमें बाइक लाने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। सब्जीमंडी के डिवाइडर पर भारी वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। जिसे डिवाइडर जगह- जगह से क्षतिग्रस्त हो गए है। बारिश में कितनी ही बार इनमें बाइक सवार और वाहन गिर जाते हैं। 

सामुदायिक भवन की दरकार
वार्ड में सामुदायिक भवन नहीं होने के चलते हमारे आयोजन अन्य करने पड़ते है। साथ ही जनप्रतिनिधि ने बताया कि पिछली सरकार में प्रयास किया पर सामुदायिक भवन का निर्माण नहीं हो पाया पर वार्ड में योग भवन है जिसमें वार्डवासी आयोजन कर सकते है। 

सफाई नहीं होती
वार्ड में रहने वाले कमल, रामचंद्र सहित अन्य ने बताया कि हमारी तरफ प्रतिदिन सफाई नहीं होती। जिसे परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश के दिनों में नालियों में पानी भरा रहता है। 

Read More कोटा के बैंकों में पड़े 60 करोड़ का धणी धोरी नहीं

टूटे स्पीड़ब्रेकर दे रहे दर्द
वार्ड के अधिकतर डिवाइडर टूटे हुए  है। बारिश के समय पर उनमें बाइक सवार व राहगीरों  गिर जाते वहीं कुछ दिन पहले रात के समय पर एक गाड़ी स्पीड़ ब्रेकर सें गिर गई थी। 

Read More सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ

वार्डवासियो ने बताया कि सब्जीमंडी की वजह से पूरे दिन गंदगी रहती है। और नाली का पानी मेरी दुकान में अंदर तक आ गया।
- शाहिद वार्डवास

Read More कछुआ चाल से चल रहा सीवरेज के प्रोपर्टी कनेक्शन का काम, जानें पूरा मामला

सब्जी बेचने का काम करता हूं। कितनी बार हमारी समस्याओं से जनप्रतिनिधियों का अवगत कराया पर समस्या का समाधान नहीं हुआ। 
- आरिफ खान, वार्डवासी

मेरी दुकान के सामने जो नाला स्थित उस पर ढ़कान नहीं होने के कारण कई बार रात्रि में बाइक सवार व राहगीर और गाड़ियां गिर जाती है। 
- महेंद्र कुमार वार्डवासी

हमारी तरफ एक भी पार्क नहीं होने से बच्चों व मॉर्निंग वॉक वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बच्चें अन्य जगह के पार्क में खेलन जाते है। 
- मनोहर लाल वार्डवासी

वार्ड में विकास के लिए उड़िया बस्ती में नालियां बनवाई। संजय नगर चौराहे से मेन मार्कट तक सीसी रोड का निर्माण कार्य करवाया । और निगम बजट देगा तो जो भी समस्या उनका समाधान किया जाएगा। 
- तबस्सुम मिर्जा, पार्षद कांग्रेस 

Post Comment

Comment List

Latest News

टिबोर गास्पर का दावा : रूस से ऊर्जा आपूर्ति बंद होने से यूरोप छोड़ रहे हैं उद्योग; रूसी तेल की वापसी पीछे जाने का कदम नहीं, ऊर्जा नीति की दिशा में अहम कदम होगा टिबोर गास्पर का दावा : रूस से ऊर्जा आपूर्ति बंद होने से यूरोप छोड़ रहे हैं उद्योग; रूसी तेल की वापसी पीछे जाने का कदम नहीं, ऊर्जा नीति की दिशा में अहम कदम होगा
स्लोवाक संसद के उपाध्यक्ष टिबोर गास्पर ने चेतावनी दी है कि सस्ती रूसी ऊर्जा के बिना यूरोपीय उद्योग ईयू से...
घरेलू शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव : 139 अंक उछला सेंसेक्स, इन कंपनियों में दिखेगा आज एक्शन
अक्षय तृतीया पर गूंजा आस्था का स्वर : भगवान आदिनाथ के जयकारों से गूंजे जिनालय, ईक्षु रस से अभिषेक
राज काज में क्या है खास, जानें 
मोतीडूंगरी मंदिर में विघ्न विनाशक का हुआ पंचामृत अभिषेक : नई पोशाक और सोने-चांदी से निर्मित, विशेष लहरिया मुकुट कराया धारण 
कोडाई प्रीमियर लीग क्लोजिंग सेरेमनी में खिलाड़ियों को बांटे पुरस्कार, कड़ी मेहनत के बाद जीत का जश्न
आखातीज पर गूंजी शहनाइयां : जीवनराह के बने हमराही, विवाह स्थलों में एकल शादियों की धूम, कई समाजों के सामूहिक विवाह सम्मेलन भी हुए