कोटा दक्षिण वार्ड 32 - उड़िया बस्ती का मुख्य नाला बना परेशानी, सड़कों में गड्ढों की भरमार

वार्ड की कुछ गलियों में जगह-जगह फैला रहता है कचरा

कोटा दक्षिण वार्ड 32 - उड़िया बस्ती का मुख्य नाला बना परेशानी, सड़कों में गड्ढों की भरमार
उडिया बस्ती में प्रवेश द्वार पर स्थित नाले में लोग अपशिष्ट पदार्थ व मकानों से निकला कचरा डालते हैं।

कोटा। शहर के नगर निगम दक्षिण के वार्ड 32 में पार्षद द्वारा समय-समय पर विकास के कार्य तो करवाए गए साथ ही बोर्ड की बैठकों में विकास के लिए आवाज भी उठाई गई। वार्ड के अजय आहुजा नगर व बॉम्बे योजना उडिया बस्ती की स्थिति देखकर लगता है कि सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो रहे हैं। वहीं कचरा गाड़ी तो आती है, पर नालियां जगह-जगह से चोक हो रही हैं। कई बार बॉम्बे योजना के खाली प्लॉट वहां पर रहने वालों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। इनमें असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है, जो अब परेशानी का सबब बन चुका है। साथ ही वार्ड में स्थित पार्कों में मरम्मत व जीर्णोद्धार की दरकार है, जिससे वहां पर रहने वाले बच्चों को खेलने के लिए इधर-उधर जाना पड़ता है और परेशानी का सामना करना पड़ता है।

खाली फ्लैट बने परेशानी
वार्ड की बॉम्बे योजना वार्डवासियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। योजना में रहने वालों ने बताया कि कई फ्लैट खाली पड़े हैं जिनमें रात के समय असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है, जिससे लोग डर के साये में रहने को मजबूर हैं। योजना की सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो रहे हैं, जिससे दिनभर धूल उड़ती रहती है, जो हमारे घर के अंदर तक आ जाती है।

बदहाल पार्क बने परेशानी
वार्ड में स्थित पार्क बदहाली का शिकार हैं। कुछ पार्कों में बच्चों के लिए झूला-चकरी सहित अन्य उपकरण तो लगे हुए हैं, लेकिन न तो वहां घास है और न ही कॉम्पलेक्स। पार्क में घूमने वाले बुजुर्ग श्यामलाल ने बताया कि सुविधाओं के अभाव में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

नाला बना परेशानी
वार्ड की उडिया बस्ती में प्रवेश द्वार पर स्थित नाले में लोग अपशिष्ट पदार्थ व मकानों से निकला कचरा डालते हैं। इससे नाले से बदबू आती है, जो अब परेशानी का सबब बन गई है। उडिया बस्ती के निवासी दीनू विश्वास व रीतेश ने बताया कि नाले की सफाई करवाए हुए काफी दिन हो गए हैं, जिसके कारण यह समस्या और बढ़ गई है।

Read More खबर का असर : नगर पालिका ने शुरू किया नदी की सफाई का अभियान

जगह-जगह खुले में पड़ा कचरा
वार्ड की उडिया बस्ती व बॉम्बे योजना में जगह-जगह लोग खुले में कचरा डाल रहे हैं। इनमें पशु विचरण करते रहते हैं, जो बाइक सवारों के लिए कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। साथ ही कचरा फैलने से आसपास रहने वालों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

Read More असर खबर का : फायर अनुभाग की तीन टीमें की गठित

वार्ड का एरिया : विनोबाभावे नगर, अजय आहुजा नगर, बोम्बे योजना (उडिया बस्ती) का समस्त क्षेत्र इत्यादी वार्ड में आते है। 

Read More चंद्रेसल महादेव मठ के महंत देवानंद महाराज की चाकू से गोद कर हत्या, साधु संत धरने पर बैठे

इनका कहना है
घर के सामने स्थित सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो रहे हैं, जो परेशानी का कारण बने हुए हैं। इससे दिनभर धूल उड़ती रहती है। बॉम्बे योजना में पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण घरों के बाहर ही बाइक खड़ी करनी पड़ती है।
- बालचंद यादव

रात के समय बस्ती में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है, जो निवासियों के लिए परेशानी का कारण है।
- अजय मीणा

वार्ड के खाली फ्लैट में असामाजिक तत्व रहते हैं। उन पर कार्रवाई करने के लिए हमने अधिकारियों को अवगत करा रखा है। साथ ही पार्कों में घास लगाने के लिए टेंडर हो चुके हैं और काम भी जल्द शुरू हो जाएगा।
- रामदेव वर्मा, पार्षद वार्ड 32, बीजेपी

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के 10 वर्ष पूरे होने पर 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा...
सुरजेवाला का केंद्र पर निशाना: भाजपा ने राज्यसभा सीट न देकर किया देवेगौड़ा का अपमान, बोले- कुमारस्वामी द्वारा इस व्यवहार को स्वीकार करना आश्चर्यजनक
शी जिनपिंग का उत्तर कोरिया दौरा: प्योंगयांग पहुंचे चीनी राष्ट्रपति, किम जोंग उन ने हवाई अड्डे पर किया स्वागत
राज्यसभा चुनाव: भाजपा उम्मीदवार शारदा देवी ने किया मणिपुर से नामांकन दाखिल, महिला सशक्तीकरण और अखंडता का लिया संकल्प
लाइसेंस नियमों में बड़ा बदलाव: 50 साल की उम्र तक वैध होगा ड्राइविंग लाइसेंस, ऑनलाइन होंगी RTO सेवाएं
सोशल मीडिया पर वायरल शावकों की तस्वीरों पर रणथम्भौर प्रशासन का स्पष्टीकरण, फर्जी व भ्रामक सामग्री से सावधान रहने की अपील
पटना से गायब खान सर! SIT की ताबड़तोड़ रेड जारी, फायरिंग विवाद और फायर ऑडिट रिपोर्ट से बढ़ीं मुश्किलें