कोटा दक्षिण वार्ड 71- रोड क्षतिग्रस्त, सीवरेज के चैंबर दे रहे लोगों को दर्द, पार्क में लगे फव्वारे भी बंद

राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है

कोटा दक्षिण वार्ड 71- रोड क्षतिग्रस्त, सीवरेज के चैंबर दे रहे लोगों को दर्द, पार्क में लगे फव्वारे भी बंद

बाारिश के समय पर रोड खराब हो होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है।

कोटा। नगर निगम दक्षिण के वार्ड 71 में पार्षद ने समय-समय पर वार्ड में सीसी रोड निर्माण, सीसी नालियों का निर्माण, नालियों का ढकान सहित अन्य विभिन्न कार्य करवाएं। वार्डवासी दिनेश व सतीश कुमार सहित अन्य ने बताया कि हम तलवंडी सेक्टर 02 व 03 में रहते हैं। पार्षद द्वारा वार्ड में विकास विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए हमेशा प्रयासरत रहे है। परंतु पिछले दिनों डाली गई सीवरेज लाइन की वजह से रोड की हालात खस्ता हो रही वहीं सीवरेज के चैंबर सही से नहीं लगाने के कारण इनसे आए दिन वाहन चालक चोटिल रहे है। यह हमारे लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। वहीं वार्डवासी प्रेमचंद व राकेश कुमार व हेमंत सहित अन्य ने बताया कि हमारे वार्ड में कचरा गाड़ी प्रतिदिन आती है। पार्षद द्वारा समय-समय पर वार्ड का निरीक्षण कर समस्याओं का समाधान किया जाता हैं। वार्ड की तंग गलियों में फैला तार मकानों के पास से गुजरने के कारण बारिश के दिनों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। युवराज गर्ग ने बताया कि मेरे मकान के पास से तार गुजर रहे कई बार जिम्मेदार अधिकारियों समस्या बताई पर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। पार्क में घूमने वाली गृहिणी श्वेता गर्ग व प्रमिला ने बताया कि पार्क में लगे फव्वारे बंद होने व मुख्य गेट पर कचरा पड़ा होने के कारण पार्क में घूमने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। 

वार्ड का एरिया
तलवंडी सेक्टर 02 व 03, आधा  इंद्राविहार (जवाहर नगर थाने के पीछे) का क्षेत्र 

क्षतिग्रस्त रोड बना परेशानी 
वार्ड की तलवंडी में पिछले दिनों डाली गई सीवरेज लाइन के कारण रोड जगह - जगह से क्षतिग्रस्त हो रहा है। जिसके चलते राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही सीवरेज के चैंबर का लेवल सही नहीं होने  के कारण बाइक सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। 

सफाई व रोशनी व्यवस्था बताई बेहतर 
वार्ड में निवास करने वाले धर्मेंद्र व विनीत कुमार ने बताया कि वार्ड में सुबह प्रतिदिन कचरा गाड़ी आती है। साथ ही झाडू निकलने वाले भी प्रतिदिन आते है। कई बार बारिश के समय पर रोड लाइट बंद हो जाने पर पार्षद को कॉल करने पर तुरंत समस्या का समाधान किया जाता हैं। 

Read More राज्यपाल बागडे ने स्थापना दिवस पर विभिन्न राज्यों के लोगों को दी बधाई, कहा- राजस्थान की धरती आत्मीयता से जुड़ी, यहां आरम्भ से ही भक्ति और अध्यात्म की परम्परा

वार्ड में प्रतिदिन सफाई होती है। बारिश के समय पर रोड खराब हो जाता है जिस कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। पिछले दिनों रोड का पेचवर्क होने के बाद अब जाकर राहत मिली। 
-जय कुमार, वार्डवासी

Read More मेटल्स कम्पनी कर्मचारी आंदोलन : खाचरियावास का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- सरकार में मजदूरों पर अन्याय हुआ तो सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस

वार्ड में साफ-सफाई व्यवस्था ठीक है। हमारे पार्षद द्वारा समय-समय पर वार्ड का निरीक्षण किया जाता हैं। वार्ड में रोड क्षतिग्रस्त होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। 
- गिरिराज कुमार, वार्डवासी

Read More जेके लोन अस्पताल की व्यवस्थाएं जानने प्रमुख सचिव पहुंची, सुधार के दिए निर्देश 

इनका कहना है
वार्ड में लगे फव्वारों की मोटर चोरी हो जाने के कारण बंद हैं। सीवरेज वालों ने सही ढ़ग से रोड़ की मरम्मत नहीं की जिस कारण से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोड का अभी पेचवर्क किया गया हैं। जिससे अब परेशानी कम हुई हैं। 
- विवेक राजवंशी, वार्ड पार्षद 

Post Comment

Comment List

Latest News

कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा, बोलें-''सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं'' कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा, बोलें-''सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं''
कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में लाखों लोगों ने एक साथ भगवद् गीता का पाठ किया। कार्यक्रम का आयोजन सनातन...
सीएमओ में बैठक : सूचना आयुक्त के रिक्त पदों पर होगी नियुक्ति, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी विशेष रूप से मौजूद
अजय माकन ने राज्यसभा में उठाया अरावली पहाड़ियों की नयी परिभाषा का मुद्दा, वापस लेने का किया आग्रह
राहुल गांधी मानहानि केस में मंगलवार को होगी एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई, जानें पूरा मामला
बूढ़ादीत के लाखसनीजा गांव का मामला: देर रात घर में घुसकर 70 वर्षीय वृद्धा की हत्या, बहू भी गंभीर घायल
सुनील शर्मा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त, राज्यपाल ने जारी किए आदेश
9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन A की खुराक, निमोनिया के घातक प्रभाव में कमी