एक तरफ व्यर्थ बह रहा हजारों लीटर अमृत: दूसरी तरफ बूंद-बूंद को तरसे लोग

लोग हो रहे परेशान, अधिकारियों को नहीं है परवाह

एक तरफ व्यर्थ बह रहा हजारों लीटर अमृत: दूसरी तरफ बूंद-बूंद को तरसे लोग

उनकी आंखों के सामने व्यर्थ ही हजारों लीटर पानी बह जाता है। साथ ही बिछाई जाने वाली पाइप लाइन में भी अवैध रूप से कनेक्शन लेकर कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए दूसरे लोगों की परेशानी का सबब बन रहे हैं।

रावतभाटा। रावतभाटा नगर पालिका के उपनगर के नाम से प्रचलित बाड़ोलिया ग्राम पंचायत यूं तो अपनी तरक्की को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन वर्तमान स्थिति यह है कि पूर्व सरकार के समय भी लोग पानी की समस्या को लेकर पीड़ित रहे और वर्तमान सरकार के दौर में भी पीड़ा भोग रहे हैं। वर्तमान सरकार ने सुविधा के नाम पर कई जगह भूमिगत जल लेने के लिए बोरिंग करवाई। लेकिन फिर भी ग्रामवासी पानी के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बोरिंग वाले स्थान पर सही कार्य नहीं होने से निरंतर पानी गिरता रहता है। जिसके कारण गांव में पानी की समस्या निरंतर बनी रहती है। प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी इस पर कोई ध्यान नहीं देते। उनकी आंखों के सामने व्यर्थ ही हजारों लीटर पानी बह जाता है। साथ ही बिछाई जाने वाली पाइप लाइन में भी अवैध रूप से कनेक्शन लेकर कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए दूसरे लोगों की परेशानी का सबब बन रहे हैं। नियमित रखरखाव की अनदेखी : सरकार द्वारा कराई गई बोरिंग के नियमित रखरखाव की अनदेखी के चलते निरंतर व्यर्थ ही हजारों लीटर पानी बह रहा है। साथ ही बिछाई गई पानी की पाइपलाइन से अवैध कनेक्शन देकर ग्राम पंचायत द्वारा मूल जरूरतमंद को तो पानी नहीं दिया जाता और अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए कर्मचारियों द्वारा अवैध रूप से पानी की सप्लाई की जा रही है।

कागजों में चल रही अमृत जल योजना  
यूं तो प्रशासन द्वारा अमृत जल योजना के नाम पर कई बड़े-बड़े वादे संपूर्ण रावतभाटा क्षेत्र में किए गए। लेकिन वास्तविक स्थिति यह है कि पूरा रावतभाटा क्षेत्र और उपनगर बाडोलिया में जो समस्या पहले थी वही आज भी बरकरार है। तब भी गर्मी में पानी के लिए लोग बेबस ओर लाचार थे। वही स्थिति आज भी है। अमृत जल योजना केवल कागजों पर ही बनकर रह गई। धरातल पर बनी ही नहीं।

बाड़ोलिया ग्राम पंचायत में पानी की समस्या की शिकायत आई है। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। 
-विवेक गरासिया, तहसीलदार, रावतभाटा

इनका कहना है
 हमारे यहां केवल 15 मिनट ही पानी मिलता है। हमने कई बार ग्राम पंचायत कर्मचारियों को अवगत कराया। लेकिन वह हमारी बात को सुनते ही नहीं।
-भोला, छात्र, बाड़ोलिया

Read More पहली बार महिला हॉकी का स्वर्ण : पांच साल पहले माता-पिता को खोया, दो साल बाद दुर्घटना में बड़े भाई की हुई मौत ; लेकिन टूटी नहीं निकिता टोप्पो

 पिछले डेढ़ साल से परेशान हो रहे हैं। पिछली सरकार ने नहीं सुनी। अब वर्तमान सरकार द्वारा कराई गई बोरिंग के बावजूद भी हमारे यहां पानी नहीं आ रहा। हजारों लीटर पानी व्यर्थ ही बह रहा है।
-राधा कंवर, गृहिणी, बाडोलिया

Read More जयगढ़ हेरिटेज फेस्टिवल की शुरुआत आज 

भूमिगत जल के लिए हमारा कोई भी दायित्व नहीं बनता। यह ग्राम पंचायत के अधीन आता है। भूमिगत जल के संबंध में दूसरे विभाग द्वारा ही दिशा निर्देश जारी किए जाते हैं।
-लक्ष्मण सिंह, कनिष्ठ अभियंता, जलदाय विभाग 

Read More कार एवं ट्रेलर की टक्कर में दो की मौत : एक सप्ताह पूर्व ही विवाहित युवक की दुर्घटना में मौत, ट्रेलर चालक फरार

हम निरंतर पानी के लिए प्रयास करते रहे। पूर्व में भी कई शिकायतें हमने विभाग को दीं। तब भी समस्या थी और आज भी समस्या है। बोरिंग होने जाने के उपरांत भी हम लोगों को पाने की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अभी तो गर्मी चालू हुई है। जिस पर भी अपनी मात्र 15 मिनट ही आता है। लेकिन आगे गर्मी बढ़ती जाएगी तो पानी कहां से मिलेगा। 
-सपना शर्मा, गृहिणी, बाडोलिया

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में वर्धमान ग्रुप पर इनकम टैक्स की छापेमारी, ऑफिस से करोड़ों का कैश बरामद, कई अहम दस्तावेज जब्त जयपुर में वर्धमान ग्रुप पर इनकम टैक्स की छापेमारी, ऑफिस से करोड़ों का कैश बरामद, कई अहम दस्तावेज जब्त
राजस्थान के प्रभावशाली वर्धमान ग्रुप के रियल एस्टेट और एजुकेशन कारोबार से जुड़े कई ठिकानों पर गुरुवार सुबह इनकम टैक्स...
लोकसभा में ई सिगरेट की गूंज: अनुराग ठाकुर के आरोप पर हंगामा, जानें क्या होता है e-cigarette?
आदिवासी इलाकों में जानबूझकर उपेक्षित व्यवहार कर रही सरकार : गहलोत
केंद्र सरकार का विपक्ष पर हमला, चुनाव सुधार मुद्दों पर लगाया गंभीर आरोप
राजस्थान की बावड़ियों का होगा संरक्षण; शिल्प ग्राम बनेगा लोक कलाओं का नया केंद्र : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर विशेष, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में भर्ती की क्रांति
रुपया धड़ाम! 90.48 प्रति डॉलर के नये निचले स्तर तक टूटा