प्रसूताओं के परिजनों के लिए सहारा बनी प्रेमदीप समिति, सुबह-शाम पहुंचाएगी भोजन

भोजन के पैकेट उपलब्ध कराना किया शुरू

प्रसूताओं के परिजनों के लिए सहारा बनी प्रेमदीप समिति, सुबह-शाम पहुंचाएगी भोजन
प्रेम दीप मानव सेवा समिति ने उठाई सुबह-शाम भोजन उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी।

कोटा। मेडिकल कॉलेज के सुपरस्पेशलिटी की आईसीयू में भर्ती प्रसूताओं के परिजनों के लिए श्री प्रेमदीप मानव सेवा समिति ने सुबह-शाम भोजन उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी उठाई है। समिति के परिजन पिछले 15 दिनों से अस्पताल में ही रह रहे हैं। जिसकी वजह से उनके रोजगार प्रभावित हो गए और आर्थिक तंगी से जूझने को मजबूर हैं। परिजनों की परेशानी देखते हुए श्री-प्रेमदीप मानव सेवा समिति ने मानवीय पहल करते हुए प्रभावित परिवारों को प्रतिदिन सुबह-शाम भोजन उपलब्ध करवाने की कमान अपने हाथों में ली है। समिति ने रविवार से आईसीयू के बाहर प्रसूताओं के परिजनों को भोजन के पैकेट उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है। मरीजों की गंभीर स्थिति और परिजनों की लगातार अस्पताल में मौजूदगी को देखते हुए समिति की यह मदद बड़ी राहत बनकर सामने आई है।

सुबह-शाम समिति पहुंचाएगी भोजन
समिति अध्यक्ष दीपक नामदेव ने बताया कि प्रसूताओं के परिजन इस कठिन दौर से गुजर रहे हैं। अस्पताल में रहकर अपने मरीजों की देखभाल कर रहे हैं। कई परिवार आर्थिक और मानसिक रूप से बेहद परेशान हैं। ऐसे में समिति ने निर्णय लिया है कि जब तक मरीज अस्पताल में भर्ती रहेंगे, तब तक सभी परिजनों के लिए सुबह-शाम भोजन की व्यवस्था लगातार जारी रखी जाएगी।

प्रसूताओं के ठीक होने तक जारी रहेगी व्यवस्था
उन्होंने बताया कि कई प्रसूताओं की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। कुछ मरीजों का यूरिन आउटपुट नहीं हो रहा है, शुगर लेवल काफी कम है और डायलिसिस भी चल रहा है। ऐसे हालात में परिजनों को अस्पताल छोड़कर बाहर भोजन की व्यवस्था करने में कठिनाई हो रही है। समिति अध्यक्ष दीपक ने कहा कि जब तक प्रसूताएं पूर्ण रूप से ठीक नहीं हो जाती तब तक उनके परिजनों के लिए भोजन की व्यवस्था समिति की ओर से लगातार जारी रहेगी।

भोजन के साथ नमकीन व बिस्किट भी
समिति की टीम रविवार को मेडिकल कॉलेज के एसएसबी ब्लॉक में पहुंचे। यहां टीम ने भोजन के पैकेट के साथ नमकीन, बिस्किट सहित अन्य सामग्री अस्पताल पहुंचाकर परिजनों को वितरित की। समिति के इस सेवा कार्य की परिजनों ने सराहना करते हुए आभार जताया।

Read More बरसात से पहले ही सड़कों का हुआ बुरा हाल, पानी भरने पर रहेगा हादसों का खतरा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना