रेलवे कर्मचारी का अपहरण, तीन लाख की फिरौती मांगी

फिरौती नहीं देने पर हत्या की धमकी

रेलवे कर्मचारी का अपहरण, तीन लाख की फिरौती मांगी
अपहरणकतार्ओं ने पैसा तुरंत आॅनलाइन देने को कहा है।

कोटा। रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक रेलवे कर्मचारी का गुरुवार को अपहरण करने तथा फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि अपहरण करने वालों ने रेलवे कर्मचारी के परिजनों से 3 लाख रुपए की फिरौती मांगी है। फिरौती नहीं देने पर अपहरणकतार्ओं ने कर्मचारी की हत्या की धमकी दी है।साथी कर्मियों ने बताया कि रेलवे कर्मचारी महेश मीणा रंगपुर रोटेदा रोड सोगरिया स्टेशन के पास रहता है और रेलवे  वर्कशॉप में फीटर के पद पर कार्यरत है। महेश सुबह करीब 6:40 बजे ड्यूटी जाने के लिए घर से निकला था कि  रास्ते में कार सवार दो-तीन लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। अपहरण के कुछ देर बाद परिजनों के पास अनजान नंबर से एक व्हाट्सएप कॉल आया जिसमें अपहरणकतार्ओं ने तीन लाख रुपए की फिरौती मांगी। उन्होंने पैसा तुरंत आॅनलाइन देने को कहा और परिजनों के पास एक यूपीआई नंबर भी भेजा । पैसा नहीं देने और पुलिस को सूचना देने पर अपहरणकतार्ओं ने महेश की हत्या की धमकी दी। फोन आने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तुरंत पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। अपहरण की खबर से हरकत में आई पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना स्थल पर पुलिस को महेश की बाइक मिली। इसके बाद पुलिस ने जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरा खंगालना शुरू किया। सूत्रों ने बताया कि पुलिस को सुबह करीब 6:45 बजे चंद्रेसल गांव के पास कार की आखिरी लोकेशन मिली है। अपहरण के समय के कुछ फोटो भी सामने आए हैं। इसमें अपहरण करने वाले महेश को जबरन कार में बैठाते नजर आ रहे है।

क्रिकेट वर्ल्ड कप से जुड़ रहा है मामला
सूत्रों ने बताया कि महेश माधोपुर स्थित चकरी गांव का रहने वाला है। यहां के लोगों ने पिछले दिनों हुए वर्ल्ड कप क्रिकेट में जमकर सट्टेबाजी की। इस सट्टेबाजी में कुछ लोगों ने जमकर पैसा कमाया और कुछ लोग कर्ज में भी डूब गए। माना जा रहा है कि इसी मामले में पैसे के लेनदेन को लेकर महेश का अपहरण किया गया।

 इनका कहना है
अभी-अभी सूचना मिली है। मामले को दिखवाया जा रहा है।
- शरद चौधरी, शहर पुलिस अधीक्षक

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थानीय चुनावों में वास्तविक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। उन्होंने...
आवाज दबा रही सरकार! खड़गे का आरोप- एक लाख इंस्टाग्राम और 15 हजार यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का आदेश
केंद्रीय कैबिनेट बहुत कमजोर, राउत बोले- फडणवीस को दिल्ली बुला रहा केंद्र
जयपुर में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री : 19 से 22 अगस्त तक चलेगा महामंथन, पर्यटन को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की तैयारी
जयपुर में कल टेक्सटाइल उद्योग पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग पर होगा मंथन
जयपुर में मिस ओशन वर्ल्ड और मिस फ्यूजन इंडिया के गाउन राउंड का भव्य आयोजन, बीस देशों की सुंदरियां ले रहीं हिस्सा
हाई रिस्क गर्भवतियों की हुई सघन जांच, एनीमिया पीड़ितों को लगाए एफसीएम इंजेक्शन