सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद युवती से दुष्कर्म : बर्थ डे मनाने के नाम पर सूरत बुलाया, नशीला इंजेक्शन देकर बीस दिन तक बनाया बंधक ; आरोपी रिमांड पर

मोहम्मद तोहीदुल ने खुद को रोहित उर्फ तुषार बताकर बनाई थी प्रोफाइल 

सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद युवती से दुष्कर्म : बर्थ डे मनाने के नाम पर सूरत बुलाया, नशीला इंजेक्शन देकर बीस दिन तक बनाया बंधक ; आरोपी रिमांड पर

सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद एक 21 वर्षीय युवती को जन्मदिन मनाने के बहाने दो युवकों ने कोटा से सूरत बुलाकर नशीले इंजेक्शन दिए और 20 दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। मामले का खुलासा होने पर रांदेर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

कोटा। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद एक 21 वर्षीय युवती को जन्मदिन मनाने के बहाने दो युवकों ने कोटा से सूरत बुलाकर नशीले इंजेक्शन दिए और 20 दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। मामले का खुलासा होने पर रांदेर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार  किया है। पीड़िता की 25 दिसंबर को सोशल मीडिया के माध्यम से सूरत निवासी अमन उर्फ सागर वर्मा से बातचीत शुरू हुई थी। दोनों में दोस्ती हो गई। एक जनवरी को अमन ने अपना जन्मदिन मनाने के बहाने युवती को सूरत बुलाया था। युवती कोटा से सूरत पहुंच गई। अमन और उसका मित्र मोहम्मद तोहीदुल उर्फ तुषार उसे मूनलाइट होटल ले गए। होटल में नशीला इंजेक्शन देकर अमन ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद  उसे मोहम्मद तोहीदुल के फ्लैट पर ले गए। वहां उसे कैद रखा तथा नशीले इंजेक्शन देकर कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई और सोने के आभूषण भी लूट लिए।

उसे देह व्यापार में धकेलने की कोशिश भी की गई। करीब 20 दिनों तक शारीरिक और मानसिक यातना झेलने के बाद मौका पाकर युवती आरोपियों के चंगुल से भाग निकली। वह सूरत से कोटा पहुंची और जीरो नंबर से दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसे बाद में सूरत स्थानांतरित किया गया। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए रांदेर पुलिस तुंरत हरकत में आई और कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों अमन उर्फ सागर वर्मा (21) और मोहम्मद तोहीदुल (28) को गिरफ्तार कर लिया। रांदेर थाना प्रभारी आरजे.चौधरी ने बताया कि सागर एक होटल में बतौर वेटर काम करता है, जबकि मोहम्मद तोहीदुल पेशे से दर्जी है। दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया गया है। मामले की जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने फर्जी नामों से सोशल मीडिया में अपने प्रोफाइल बनाए थे। आरोपी मोहम्मद तोहीदुल ने अपनी असली पहचान छुपाकर खुद को रोहित उर्फ तुषार बताकर सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाया था। उसने युवती को अपनी पहचान तुषार के रूप में दी थी। दोनों ने नियोजित साजिश के तहत युवती को अपने जाल में फंसाया था।  

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान