हादसों का कारण बन रहे सीवरेज के चैम्बर

बालिता रोड समेत शहर में कई जगह है सड़क में धंसे व ऊंचे चैम्बर

हादसों का कारण बन रहे सीवरेज के चैम्बर

चैम्बर के जमीन में धंसने से कई दुकानदार व स्थानीय लोग चोटिल हो चुके हैं।

कोटा। शहर में पिछले कई सालों से चल रहा सीवरेज लाइन डालने का काम पूरा होने का नाम ही नहीं ले रहा है। वहीं सीवरेज लाइनों के चैम्बर  सुविधा की जगह पर हादसों का कारण बन रहे हैं। सीवरेज चैम्बरों के कारण हादसों का खतरा बालिता रोड समेत शहर में कई जगह है। शहर में नगर विकास न्यास व आरयूआईडीपी की ओर से सीवरेज लाइनें डालने का काम पिछले कई साल पहले शुरू किया था। जिसका अधिकतर काम तो पूरा हो गया है लेकिन कई जगह ऐसी हैं जहां अभी भी काम चल रहा है। जहां काम पूरा हो गया है उसके बाद भी वहां खुले और उबड़-खाबड़ चैम्बर हादसों का कारण बन रहे हैं। 

चैम्बर जमीन में नीचे धंस चुके
नदी पार कुन्हाड़ी क्षेत्र में बालिता रोड पर चौराहे से लेकर शीतला माता मंदिर तक सड़क के बीच में कई चैम्बर जमीन में नीचे धंस चुके हैं। स्थानीय   दुकानदार उत्तम चंद शर्मा ने बताया कि आरयूआईडीपी ने यहां सीवरेज का काम किया था। उसके बाद यहां सड़क बनाई गई। लेकिन पिछले एक महीने से अधिक समय हो गया करीब 4 से 5 चैम्बर सड़क से 8 से 10 इंच जमीन में धंस गए। जिससे वहां से निकलने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन चैम्बर के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। वाहनों से कई चैम्बर की ढक्कन टूट भी चुके हैं। उन्हें सही करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

कई लोग हो चुके चोटिल 
स्थानीय निवासी प्रेमचंद माखीजा ने बताया कि चैम्बर के जमीन में धंसने से कई दुकानदार व स्थानीय लोग चोटिल हो चुके हैं। सड़क के बीच में होने से इनके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। रात के समय सड़क पर अंधेरा होने से ये अधिक खतरनाक हो रहे हैं। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।  इसी तरह की हालत नाका चुंगी चौराहे के पास कृष्णा विहार कॉलोनी की हो रही है। यहां भी सीवरेज के कई चैम्बर सड़क में धंसे हुए हैं तो कई सड़क के ऊपर निकल रहे हैं। जिससे वहां आने वाले अनजान लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं।  स्माल स्केल इंडस्ट्रेीयल एरिया व छावनी रामचंद्रपुरा रोड पर भी कई चैम्बर सड़क के ऊपर निकले हुए हैं। विज्ञान नगर मेन रोड से राीव  प्लाजा तक भी यही स्थिति है।  तीन बत्ती चौराहे से सुभाष सर्किल के बीच सीवरेयज चैम्बर सड़क बनाने से नीचे हो गए हैं। जिससे वहां से निकलने वाले वाहनों को झटके लग रहे हैं। 

इनका कहना है
बालिता में सीवरेज का  काम करने के बाद नगर विकास न्यास ने सड़क बनाई थी। जिससे चैम्बर नीचे हो गए हैं। यदि विभाग की गलती से कोई चैम्बर हादसों का कारण बन रहा है तो उसे तुरंत सही करवा दिया जाएगा। शहर में अधिकतर जगह पर सीवरेज का काम होने के बाद सड़क बनाने के बाद चैम्बर ऊचे-नीचे हो रहे हैं। विभाग की ओर से उन्हें सही करवा दिया जाएगा। 
- राकेश गर्ग, अधीक्षण अभियंता आरयूआईडीपी

Read More जयपुर पुलिस आयुक्तालय की बड़ी कार्रवाई : 4 ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, एमडी व चरस समेत नकदी और कारें जब्त

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
भारत-कनाडा रिश्तों को नई गति मिली। 2030 तक 50 अरब डॉलर द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय, रक्षा सहयोग बढ़ाने और...
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा
युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की उड़ानें लगातार तीसरे दिन रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे