धीमी गति से चल रहा सड़क निर्माण कार्य बना परेशानी का सबब

चौड़ीकरण के लिए सड़क खोद कर डाली गिट्टियां, वाहन चालक गिरकर हो रहे चोटिल

धीमी गति से चल रहा सड़क निर्माण कार्य बना परेशानी का सबब

जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के चलते लोगों में रोष व्याप्त है।

खेड़ारसूलपुर। कैथून-सांगोद मुख्य मार्ग पर धीमी गति से हो रहा सड़क निर्माण लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इस मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण के कारण धूल उड़ने से राहगीरों व ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की आवाजाही में उड़ती धूल बाधक बन रही है। ग्रामीणों व राहगीरों ने बताया कि उड़ती धूल राहगीरों की आंखों में पड़ रही है। जिसके कारण कई बार राहगीर गिर कर चोटिल हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि कैथून-सांगोद मार्ग पर बन सही सड़क के निर्माण का कार्य धीमी गति से हो रहा है। जिसका खामियाजा राहगीरों व ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। लोगों के लिए सड़क पर उड़ती धूल एक बड़ी समस्या बन गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि इन दिनों कैथून-सांगोद मार्ग पर कैथून क्षेत्र से धाकड़खेड़ी क्षेत्र तक मुख्य सड़क का चौड़ीकरण व नवीन सड़क निर्माण का कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा करवाया जा रहा है। ठेकेदार ने सड़क को खोद कर चौड़ीकरण कर गिट्टियां डाल दी हैं। जिससे सड़क पर धूल के गुबार उड़ रहे हैं। जिसके कारण वाहन चालकों व राहगीरों को काफी समस्या हो रही है। कछुए की चाल से चल रहे निर्माण के कारण मार्ग पर बड़े वाहनों के गुजरने से पीछे चल रहे राहगीरों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। वाहनों के पीछे चलने वाले बाइक चालकों को धूल के गुबार में कुछ भी दिखाई नहीं देता। इससे सामने से आने वाले लोग व वाहन कुछ दिखाई नहीं देते। जिससे आए दिन बाइक चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इसके साथ ही लोगों की आंखों में धूल के कण चले जाने से दिखाई देने में समस्या हो रही है।

ठेकेदार को पाबंद करने की मांग की 
ग्रामीणों ने जिला कलक्टर से कैथून-सांगोद सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने एवं सड़क पर पानी का नियमित रूप से छिड़काव करने के लिए निर्माण एजेंसी ठेकेदार को पाबंद करने की मांग की है। साथ ही शिकायत के बावजूद ठेकेदार पर कार्यवाही नहीं करने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर उचित कार्यवाही करने की मांग भी की है। 

लोगों को सांस लेने में होने लगी है दिक्कत 
ग्रामीण रामबिलास सैनी, मोनू माली, लोकेश मालव ने बताया कि धीमी गति से चल रहे कैथून-सांगोद सड़क निर्माण के कारण सड़क पर धूल उड़ती रहती है। ठेकेदार के सड़क पर पानी नहीं डालने से धूल उड़ रही है। इससे राहगीरों के साथ आसपास रह रहे लोगों को भी बहुत परेशानी हो रही है। सड़क किनारे बसे लोगों के घर धूल से भर जाते हैं। सड़क किनारे के दुकानदार भी परेशान हैं। दुकानों की सफाई दिन में कई बार करनी पड़ रही है। लोगों को एलर्जी, श्वास व अस्थमा की बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

Read More रोडवेज बस में बेटिकट मिली 15 सवारी : बस सारथी को सेवा से हटाने की अनुशंसा, रोडवेज प्रशासन ने किया स्पष्ट-  राजस्व चोरी और यात्रियों के साथ लापरवाही बर्दाश्त नहीं

शिकायत के बावजूद नहीं हुई सुनवाई
ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण कार्य धीमी गति से करने व सड़क पर पानी का छिड़काव पर्याप्त मात्रा में नहीं करने की कई बार पीडब्ल्यूडी विभाग के सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता से की गई। फिर भी जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है। जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के चलते लोगों में रोष व्याप्त है।

Read More अशोक गहलोत का भाजपा पर निशाना : खेल-विरोधी सोच की भेंट चढ़ा स्टेडियम, कहा- आरसीए की भी दुर्गति हुई; चुनाव कर नया अध्यक्ष तक नहीं बनाया जा सका

इनका कहना है
सड़क का निर्माण शुरू हुआ तो लगा कि अब गड्ढों व हिचकोलों से राहत मिलेगी। लेकिन सड़क निर्माण में धीमी गति व पानी का छिड़काव नहीं होने से हर समय धूल के गुबार उड़ते रहते हैं। जिससे गुजरते समय कुछ भी दिखाई नहीं देता। आवागमन में परेशानी हो रही है।
- हरिशंकर पारेता, ग्रामीण

Read More पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर लगाए आरोप, कहा- भाजपा सरकार का विकास कार्यों से लेना देना नहीं

सड़क पर उड़ रही धूल से आंखों व सांस की बीमारियां होने का खतरा बना हुआ है। शीघ्र ही सड़क पर विभाग द्वारा पानी का छिड़काव नियमित रूप से करवाया जाए। जिससे धूल से राहत मिल सके। 
- धनराज अजेमरा, ग्रामीण

सड़क पर पानी का छिड़काव नही होंने से धूल दुकानों में भर जाती है। उड़ती धूल से सब्जियां खराब हो जाती हैं। जिससे धंधा भी कम चल रहा है। नुकसान उठाना पड़ता है। दिन भर दुकान की कई बार सफाई करनी पड़ती है। ठेकेदार से पानी का छिड़काव करने के लिए कई बार बोला। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। सड़क पर पानी का नियमित छिड़काव किया जाए।
- कैलाश सैनी, सब्जी विक्रेता

उड़ती धूल लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर डालती है। अस्थमा और सांस के मरीजों के लिए बहुत ही ज्यादा हानिकारक है। निरंतर धूल के संपर्क में रहने से लोगों को अस्थमा का अटैक भी आ सकता है। उड़ती धूल के कारण आंखों की बीमारी हो जाती है। धूल के त्वचा के निरंतर संपर्क में रहने से त्वचा रोग भी हो जाते हंै।
- डॉ. राजेश सामर, फिजीशियन, सीएचसी प्रभारी, कैथून 

ठेकेदार को सड़क पर नियमित पानी का छिड़काव करने व निर्माण कार्य में गति लाने के लिए पाबन्द कर दिया जाएगा।
- मुकेश मीणा, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी 

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत