सहकारी समिति के गोदाम का टूटा गेट करवाया सही, पेशाबघर से हटवाई शराब की बोतलें

दुकानदार भी निभाएं अपनी जिम्मेदारी

सहकारी समिति के गोदाम का टूटा गेट करवाया सही, पेशाबघर से हटवाई शराब की बोतलें
दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित होते ही हरकत में आया समिति प्रशासन।

कुंदनपुर। दैनिक नवज्योति में देखरेख के अभाव में कुंदनपुर हाट बाजार में लगे गंदगी के ढेर शीर्षक से प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित होने के बाद कुंदनपुर सहकारी समिति ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोदाम का टूटा दरवाजा सही करवाया तथा पेशाबघर से शराब की बोतलें हटवार्इं। समिति के व्यवस्थापक सम्पतराज गोस्वामी ने बताया कि गोदाम का एक साइड दरवाजा टूटा हुआ था, जिससे अवारा पशु परिसर में घुसकर गंदगी फैला रहे थे। बुधवार को दरवाजा ठीक करवा दिया गया है। वहीं हाट बाजार के पेशाबघर में भरी शराब की बोतलें भी हटवाई गर्इं। गोदाम का दरवाजा सही होने और पेशाबघर से शराब की बोतलें हटाए जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।

दुकानदार भी निभाएं अपनी जिम्मेदारी
सहकारी समिति अध्यक्ष श्याम सिंह ने गोदाम का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई बनाए रखना केवल समिति की ही नहीं, बल्कि सब्जी मंडी में दुकान लगाने वाले दुकानदारों की भी जिम्मेदारी है। उन्हें शराब पीकर बोतलें छोड़ने वालों पर नजर रखनी होगी और साफ-सफाई में सहयोग देना होगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

करौली दलित महिला से बर्बरता, डोटासरा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना करौली दलित महिला से बर्बरता, डोटासरा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने करौली में दलित समाज की महिला के साथ हुई बर्बरता...
CBSE का परीक्षकों को बड़ा तोहफा, मूल्यांकन भत्ते के भुगतान के लिए 15 दिन की डेडलाइन तय
तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, दो बड़े आयोजनों में शामिल होने का दिया न्योता
जैन धर्म के अहिंसा, सहिष्णुता,अपरिग्रह के संदेशों को करना चाहिए आत्मसात: बागडे
किशनगढ़ के गोपाल मंदिर में चोरी, ठाकुर जी का मुकुट-हार और नकदी लेकर फरार हुए चोर
फुले दंपती ने जगाई शिक्षा की अलख, आज भी सत्ता का शिक्षा-विचारों पर नियंत्रण: हरिराम मीणा
बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान 'अक्वान', तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट