कोचिंग छात्र द्वारा आत्महत्या करने का मामला : स्टूडेंट के पिता का छलका दर्द, कहा- मेरी दुनिया उजड़ी अब और किसी की ना उजड़े

स्टूडेंट का मोबाइल, पर्स और बैग नहीं मिला

कोचिंग छात्र द्वारा आत्महत्या करने का मामला : स्टूडेंट के पिता का छलका दर्द, कहा- मेरी दुनिया उजड़ी अब और किसी की ना उजड़े
विज्ञान नगर पुलिस ने कोचिंग छात्र के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

कोटा। विज्ञान नगर पुलिस ने कोचिंग छात्र के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर फिलहाल मृग दर्ज किया है। विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात को एक कोचिंग स्टूडेंट ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। दिल्ली से कोटा पहुंचे परिजनों ने छात्र के रूममेट पर गंभीर आरोप लगाए हैं।   मृतक के पिता दिलीप कुमार   चौधरी ने कहा कि कोटा अब कोचिंग स्टूडेंट्स के लिए सुरक्षित नहीं है, इसलिए कोई पेरेंटस अपने बच्चों को कभी कोटा नहीं भेजें, बस इतना ही कहना चाहता हूं, इसके बाद वह फूट-फूट कर रो पडेÞ। उन्होेंने कहा कि हमने उसे कोटा पढ़Þने के लिए भेजा था और आज बॉडी लेकर जा रहा हूं। मेरी दुनिया ही उजड़ गई। पूरे विश्वास के साथ दो तीन साल पहले पढ़ने के लिए कोटा भेजा था। वह बहुत मजबूत था। उन्होंने कहा कि पास के रूम में रहने वाला छात्र फरार है। पुलिस मामले की जांच करे। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले फोन पर बताया था कि उसने किसी से चालीस हजार रुपए उधार लिए हैं, जो परेशान कर रहा है। बहन को भी बताया था, हमने इसके बाद उसके खाते में दस हजार रुपए भी डाले थे। शेष राशि को जल्द देने के लिए उसे भरोसा दिया था।

कमरे से मोबाइल और बैग, पर्स गायब :

पिता दिलीप कुमार ने बताया कि लकी के कमरे से उसका मोबाइल, पर्स और बैग गायब मिला है। वह किसी कोचिंग में नहीं पढ़ रहा था। उसकी गर्ल फ्रेंड भी यहां पढ़ रही थी और शराब भी पीता था। कोटा आने पर पता चला कि उसका राहुल नामक लडके से दो-तीन दिन पहले झगड़ा भी हुआ था, जो उसे परेशान करता था। कभी उसने सुसाइड के बारे में सोचा नहीं था, उससे पूछता तो बोलता था कि पापा आपका बच्चा इतना कमजोर नही हैं, जो सुसाइड करेगा।

दो दिन पहले हुई बात :

Read More असर खबर का : दैनिक नवज्योति की खबर से रेलवे में मचा हड़कंप, 1513 कर्मचारी ले रहे थे खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ

बहन काजल ने बताया कि भाई लक्की से दो दिन पहले फोन पर वार्ता हुई थी, उस समय रोने लगा था, बार-बार पूछने पर भी कोई बात नहीं बताई थी। सहपाठी छात्रा ने बताया कि लक्की चौधरी तीन साल पहले कोटा आया था और नीट की तैयारी कर रहा था। उसने किसी कोचिंग में प्रवेश नहीं लिया था। पढ़ने में ठीक था।  

Read More 14 करोड़ का खेल हॉस्टल तैयार, फिर भी खिलाड़ियों को इंतजार!

इनका कहना है :

Read More पशु चिकित्सालय बीमार, इलाज के लिए चाहिए 1 करोड़

लकी चौधरी ने इस साल किसी कोचिंग में एडमिशन नहीं लिया था। वह सेल्फ स्टडी कर रहा था। उसका पर्स मोबाइल और बैग नहीं मिला है।  मामले में अभी मृग दर्ज किया गया है। हालांकि, हर एंगल से जांच की जाएगी। 
- मुकेश कुमार मीणा 
 सीआई विज्ञान नगर कोटा  

Post Comment

Comment List

Latest News

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी, आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिया संदेश गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी, आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिया संदेश
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गुरु नानक देव के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर मंगलवार को यहां गुरुद्वारा...
शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का गठबंधन स्वाभाविक, पंजाब के विकास को मिलेगी नई गति: मोदी
भजनलाल ने गुरुनानक के 557वें प्रकाश पर्व श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर टेका मत्था
सोनिया की 500 पन्नों की किताब में भी छूट गईं जिंदगी की ये बातें, राहुल ने खोले कई राज!
जिला प्रमुख की कुर्सी पर सियासी दिग्गजों की नजर, परिवार के सदस्यों को मैदान में उतारा; कहीं विधायक की पत्नी तो कहीं पूर्व मंत्री की बेटी दावेदार
वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 53 गेंदों में 204 रन ठोक भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया
शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश का सख्त रुख, विदेश राज्य मंत्री बोले- प्रत्यर्पण के बिना देश में एंट्री नहीं