नाम की रह गई निगम की गांधी उद्यान नर्सरी, नहीं हो रहे पौधे तैयार

निगम की नर्सरी में वन विभाग से पौधे लाकर किया जा रहा वितरण

नाम की रह गई निगम की गांधी उद्यान नर्सरी, नहीं हो रहे पौधे तैयार

निगम की नर्सरी में अब गिनती के ही कर्मचारी हैं।

कोटा। नगर निगम की गांधी उद्यान स्थित नर्सरी अब सिर्फ की रह गई है। यहां अब पौधे तैयार नहीं किए जाते। यहां वन विभाग से पौधे लाकर उनकी देखभाल करने व वितरण का ही काम किया जा रहा है।  गांधी उद्यान में नगर निगम की नर्सरी काफी पुरानी है। पहले यहां कई तरह के पौधे तैयार किए जाते थे। इसके लिए निगम में स्थायी कर्मचारी भी लगे हुए थे। वे गांधी उद्यान में फलदार व छायादार पौधे तैयार करते थे। जिसे आमजन में वितरण किया जाता था। लेकिन वर्तमान में यहां न तो निगम के कमचारी बचे हैं और न ही पौधे  तैयार किए जा रहे हैं। शहर में पड़ रही भीषण गर्मी में नर्सरी में रखे कई पौधे तक सूख रहे हैं। हालांकि पौधों की सुरक्षा के लिए यहां ग्रीन हाउस भी बनाया हुआ है। उसके बाद भी गर्मी इतनी अधिक है कि जहां भी खुला हिस्सा रह गया और धूप तेज पड़ी वहां से घास और पौधे सूख रहे हैं।  

गिनती के कर्मचारी, बाकी ठेके पर
निगम की नर्सरी में अब गिनती के ही कर्मचारी हैं। अधिकतर कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए हैं। कुछ समय पहले तक एक महिला कर्मचारी थी। वह पौधे लगाने का काम करती थी। साथ ही तत्कालीन आयुक्त कीर्ति राठौड़ के समय तक यहां नर्सरी में कुछ पौधे तैयार करने का प्रयास किया गया था। हालांकि वे पौधे पनप नहीं सके। जानकारी के अनुसार महिला कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने व तत्कालीन आयुक्त कीर्ति राठौड़ का ट्रांसफर होने के बाद किसी ने भी यहां पौधे लगाने पर ध्यान नहीं दिया। वर्तमान में यहां करीब 30 से 32 ठेके के कर्मचारी लगे हुए हैं। ये गार्डन की देखभाल, पानी देना और घास कटाई और पौधो की सार संभाल का काम करते हैं। 

वन विभाग से पौधे लाकर सार संभाल करते
नर्सरी की देखभाल करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि वर्तमान में नर्सरी में पौधे तैयार करना तो बंद हो गया है। अब तो बरसात के समय में वन विभाग से फलदार व छायादार पौधे लाते है। उन्हें नर्सरी में रखकर उनकी सार संभाल करते हैं। आमजन जो यहां पौधे लेने आते हैं उन्हें वितरण किया जाता है। साथ ही निगम के स्तर  पर भी जहां पौधारोपण कराया जाता है वहां पौधे भेजे जाते हैं। 

इनका कहना है
निगम की नर्सरी में काफी समय से नए पौधे तैयार नहीं किए जा रहे हैं। नर्सरी में पौधे तैयार करने वाले निगम के जो स्थायी विशेषज्ञ कर्मचारी थे वे सभी सेवानिवृत्त हो गए हैं। अब तो बरसात के समय में 15 जुलाई के बाद वन विभाग से पौधे लेकर आएंगे। यहां उनकी सार संभाल की जाएगी। उसके बाद पौधों का वितरण व पौधारोपण किया जाएगा। कुछ समय पहले यहां पौधे लगाने का प्रयास किया था लेकिन वे पनप नहीं सके। उसके बाद नए पौधे नहीं तैयार किए। 
- रामलाल, गार्डन अधीक्षक

Read More Weather Update : उत्तरी हवाओं का असर हुआ कमज़ोर, प्रदेश में सर्दी कम

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प