वारदात की फिराक में घूम रहा बदमाश गिरफ्तार

देसी पिस्टल बरामद

वारदात की फिराक में घूम रहा बदमाश गिरफ्तार

पुलिस ने डिटेन कर पूछताछ की तो उसके पास कोई लाइसेंस नहीं पाया गया ।

 कोटा। उद्योग नगर पुलिस ने चैकिंग और नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र में वारदात की फिराक में घूम रहे एक बदमाश को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्टल  बरामद की। आरोपी सोहिल खान पुत्र जलीस खान निवासी सवाई माधोपुर हाल गोविंद नगर से हथियार की खरीद फरोख्त के बारे में पुलिस  पूछताछ कर रही है। पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार जोशी ने बताया कि कोटा शहर में विधानसभा चुनाव के मद्दे नजर अवैध हथियार लेकर घूमने वाले  बदमाशों तथा मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान के तहत देर रात को सहायक उपपुलिस निरीक्षक रणधीर सिंह पुलिस जवानों के साथ गश्त कर रहे थे तभी जेके फैक्ट्री के सामने आरोपी अवैध हथियार के साथ घूमता हुआ नजर आया जिसे पुलिस ने डिटेन कर पूछताछ की तो उसके पास कोई लाइसेंस नहीं पाया गया । आरोपी के कब्जे से पुलिस ने पिस्टल को जप्त किया है ।

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका के विश्वविद्यालय में गोलीबारी : 2 लोगों की मौत, सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह  अमेरिका के विश्वविद्यालय में गोलीबारी : 2 लोगों की मौत, सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह 
पुलिस ने बताया कि यह घटना विश्वविद्यालय परिसर में एक अकादमिक और अनुसंधान क्षेत्र के पास हुई। इस घटना की...
दिल्ली में प्रदूषण की गंभीर स्थिति बेहद खतरनाक : 460 पर पहुंचा एक्यूआई, तोड़फोड़ की गतिविधियों पर रोक
हवामहल में स्वच्छता का संदेश : स्टाफ और गाइडों ने किया श्रमदान, स्वच्छता कार्यक्रम के तहत ऐतिहासिक स्मारक के हर कोने में चली सफाई मुहिम
सुशासन पखवाड़ा : भाजपा ने  नियुक्त किए संभाग प्रभारी और समन्वयक, राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की संभालेंगे कमान
कांग्रेस के समय प्रदेश में जंगलराज था : राजस्थान की जनता को भ्रमित करने का किया प्रयास, बेढम ने कहा- गहलोत को पच नहीं रहा भजनलाल शर्मा का विकास
हज यात्रा करने वाले समय से करा लें बुकिंग : निजी ऑपरेटरों के जरिए जाने वालों से किया अनुरोध, रिजिजू ने कहा- आखिरी समय की भागदौड़ से बच सकते है
सीएसटी टीम की कार्रवाई : 10 हजार के 2 इनामी दबोचे, मारने की धमकी देकर करते है अवैध वसूली