परिवहन विभाग के पांच दिन हुए पूरे नहीं लगी हाई सिक्योरिटी प्लेट

विभाग ने निर्देंश दिए लेकिन नए पोर्टल, नए आवेदन और रिफंड को लेकर नहीं कोई स्पष्टता

परिवहन विभाग के पांच दिन हुए पूरे नहीं लगी हाई सिक्योरिटी प्लेट
विभाग की ओर से पोर्टल शुरू नहीं करने और बुकिंग वाले आवेदकों के वाहनों पर प्लेट नहीं लगाने के बाद क्या होगा।

कोटा । परिवहन विभाग की ओर से हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने की प्रक्रिया पर रोक लगाने के बाद नया पोर्टल शुरू करने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही जिन वाहनों की बुकिंग हो चुकी है उन पर पांच दिन में प्लेट लगाने और शेष आवेदकों को प्लेट का शुल्क रिफंड करने के भी निर्देश दिए गए थे। लेकिन पांच दिन पूरे हो जाने के बाद न तो आवेदन के लिए नए पोर्टल की शुरूआत हुई है और न ही आवेदकों की फीस रिफंड करने की कवायद शुरू हुई है। ऐसे में वाहन मालिकों के सामने असमंजस की स्थिति खड़ी हो चुकी है। विभाग की ओर से पोर्टल शुरू नहीं करने और बुकिंग वाले आवेदकों के वाहनों पर प्लेट नहीं लगाने के बाद क्या होगा।

कोटा में हो चुके 20 हजार आवेदन
कोटा शहर में 1 लाख 85 हजार से ज्यादा वाहनों पर एचएसआरपी लगनी थी। जिनमें अब तक 37 हजार से ज्यादा वाहनों पर एचएसआरपी लग चुकी हैं। वहीं 20 हजार से ज्यादा वाहनों ने एचएसआरपी लगाने के लिए आवेदन किया हुआ है। कई वाहन मालिक ऐसे हैं जिन्होंने दिसंबर तक के स्लॉट बुक किए हुए हैं। ऐसे में इन सभी वाहनों पर पांच दिन के अंदर प्लेट लगानी थी जो संभव नहीं था। जिसके चलते जिन वाहन मालिकों ने प्लेट के लिए स्लॉट बुक करा लिए हैं उनके बीच प्लेट के लगने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वहीं विभाग की ओर से डीलरों और सियाम पोर्टल को प्लेट लगाने के लिए दिया गया पांच दिन के समय भी पूरा हो गया है। 

पोर्टल की कोई अपडेट नहीं, रिफंड का स्पष्ट नहीं
विभाग की ओर से सियाम पोर्टल पर आवेदन की प्रक्रिया को बंद कर प्रदेश स्तर पर नया पोर्टल शुरू करने को कहा गया था। जिसके पांच दिन के अंदर चालू करना था लेकिन विभाग की ओर से अभी तक पोर्टल पर कोई स्थिति स्पष्ट नहीं है। साथ ही विभाग की ओर से सियाम के डायरेक्टर को सभी आवेदकों के रिफंड के लिए कहा गया था। लेकिन पांच दिन बाद भी रिफंड को लेकर कोई अग्रिम सूचना नहीं है। लोगों को रिफंड किस प्रकार से किया जाएगा इसके लिए कोई रूपरेखा तैयार नहीं की गई है।

लोगों का कहना है
एचएसआरपी लगाने के लिए 16 अक्टूबर का स्लॉट बुक किया हुआ है, सूचना मिली थी कि सभी को पांच दिन के अंदर प्लेट लगेंगी लेकिन अभी तक कोई सूचना नहीं है ना ही प्लेट लगने की और ना ही रिफंड की।
- नरेन्द्र कुमार, प्रेम नगर

Read More असर का खबर - नाला निर्माण का तेज हुआ काम

विभाग को प्लेट लगाने, नए आवेदन और रिफंड को लेकर स्थिति स्पष्ट करना चाहिए क्योंकि रिफंड नहीं होने की स्थिति में लोगों दोबारा शुल्क जमा करना पड़ेगा।
- सैफ मोहम्मद, विज्ञान नगर

Read More बहुमंजिला कोचिंग...कोटा में भी कई कोचिंग में नहीं आग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वाहन मालिकों में आवेदन के बाद अब प्लेट लगने और रिफंड को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पहले आवेदन के लिए हजारों लोग आते थे, अब एक भी नहीं आ रहा। विभाग की ओर से भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा है।
- विजय प्रजापति, यातायात सलाहकार

Read More जांच में सुरक्षा संबंधी मिली गड़बड़ियां, एलन कोचिंग का वाराणसी और फिजिक्सवाला का कानपुर सेंटर सील 

इनका कहना है
उच्च स्तर की ओर से प्लेट लगाने, नए पोर्टल और रिफंड को लेकर अभी कोई जवाब नहीं आया है। डीलरों को प्लेट लगाने के लिए बोला हुआ है। आगे नए आदेश आने के बाद ही कुछ कह पाएंगे।
- दिनेश सिंह सागर, आरटीओ, कोटा

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना