मंडी में सफाई का नहीं दिखा असर, लगे कचरे के ढेर

निगम की ओर से विशेष अभियान चलाकर करवाई थी सफाई : सभी दुकानदारों व ठेले वालों को डस्टबीन रखने के दिए थे निर्देश

मंडी में सफाई का नहीं दिखा असर, लगे कचरे के ढेर

एक तरफ तो शहर को स्मार्ट सिटी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ यहां मुख्य बाजारों व मंडी को ही साफ नहीं रखा जा सकता।

कोटा। नई धानमंडी स्थित थोकफल सब्जीमंडी में जहां रोजाना हजारों लोग खरीदारी के लिए जा रहे हैं। वहां चारों तरफ गंदगी का अम्बार लगा हुआ है। नगर निगम कोटा दक्षिण की ओर से यहां विशेष अभियान के तहत की गई सफाई व समझाइश का असर नहीं दिखाई दे रहा। मंडी में  जहां दूरदराज से व्यापारी तो माल लेकर आ ही रहे हैं साथ ही हजारों लोग भी फल और सब्जी  खरीदारी के लिए जा रहे हैं। उस मंडी में प्रवेश द्वार से लेकर मुख्य सड़क तक, फल और सब्जी के ठेलों और दुकानदारों के आस-पास चारों तरफ कचरे के ढेर लगे हुए हैं। जिनसे होकर ग्राहकों को निकलना पड़ रहा है। 

मवेशियों का जमघट
फल व सब्जी वालों द्वारा वहां सड़क पर ही फैलाई जा रही गंदगी और सड़े गले फल व सब्जी सड़क पर डालने से वहां  मवेशियों का जमघट लगा रहता है। ऐसे में वहां आने वाले ग्राहकों को एक तो गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ मवेशियों के खतरे का भी सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि कई बार लोगों को कभी कचरे से बचने के लिए तो कभी मवेशियों से बचने के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

अभी तक नहीं रखे डस्टबीन 
एक तरफ तो शहर को स्मार्ट सिटी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ यहां मुख्य बाजारों व मंडी को ही साफ नहीं रखा जा सकता। हालत यह है कि मंडी  में न तो अधिकतर दुकानदारों ने और न ही सब्जी वालों ने डस्टबीन रखे हैं। जिससे पूरा कचरा सड़क पर ही डाला जा रहा है। 

निगम ने चलाया था विशेष अभियान
नगर निगम कोटा दक्षिण की ओर से स्वच्छता मार्च अभियान के तहत शहर में कई जगह पर विशेष सफाई अभियान चलाया  गया था। सप्ताह भर चले अभियान की शुरुआत थोक फल सब्जी मंडी से की गई थी।  उप महापौर व सफाई समिति के अध्यक्ष पवन मीणा की अगुवाई में व्यापार महासंघ व स्थानीय दुकानदारों के सहयोग से चलाए गए अभियान के तहत बरसों बाद मंडी से की गई सफाई के दौरान बड़ी मात्रा में कचरा निकाला गया था। उस समय सभी दुकानदारों से उनकी दुकानों के आगे डस्टबीन रखने के लिए समझाइश की गई थी। लेकिन इतने दिन बीतने के बाद भी उसमें सुधार नहीं हुआ है। 

Read More गर्मी ने अभी से किया बेहाल: बाड़मेर-जैसलमेर में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचा, अब लू का अलर्ट

इनका कहना है
नगर निगम के माध्यम से लोगों को जोड़ते हुए सफाई का अभियान चलाया था। पहली बार में लोग समझ जाएंगे ऐसी उम्मीद भी नहीं की जा सकती। प्रयास किया था कि लोग स्वत: ही सफाई के प्रति जागरूक रहे। लोकसभा चुनाव के बाद 1 मई से फिर से सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए अभियान चलाया जाएगा। 
- पवन मीणा,  उप महापौर कोटा दक्षिण अध्यक्ष सफाई समिति

Read More महिला दिवस पर विशेष : भारतीय महिलाओं के बारे में 12 सबसे चौंकाने वाले तथ्य, जानें क्या हैं वह तथ्य

सब्जी खरीदने में आती है परेशानी
थोक फल सब्जीमंडी में सब्जी सस्ती मिल जाती है। इसलिए यहां आते हैं। लेकिन मंडी में इतनी अधिक गंदगी रहती है कि उसके बीच ही खरीदारी करनी पड़ती है। इससे बीमारियां होने और कई बार सब्जी व खराब फल पर पैर व वाहन फिसलने से भी गिरने की घटनाएं हो चुकी है। जानवरों का भी डर बना हुआ है। मंडी में सफाई तो रहनी ही चाहिए। 
- नैना सुमन, कंसुआ

Read More राजस्थान सूक्ष्म एवं लघु उद्यम सुविधा परिषद की हुई बैठक : 37 करोड़ रुपए से अधिक के 17 प्रकरणों की हुई सुनवाई, दो माह में हुई 35 बैठकें

यहां आने का मन नहीं करता
थोक फल सब्जीमंडी में सप्ताह में एक-दो बार तो आना होता ही है। यहां हमेशा इतनी अधिक गंदगी रहती है कि कई बार तो आने का मन ही नहीं करता। बरसात के समय तो यहां गंदगी के साथ ही कीचड़ भी खूब रहता है। शहर में नगर निगम द्वारा सफाई अभियान चलाया जाता है लेकिन उसका असर मंडी में तो नजर नहीं आ रहा। जबकि यहां महिलाएं अधिक आती हैं तो सफाई तो रहनी ही चाहिए।  
- अब्दुल रजाक, किशोरपुरा 

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना