टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपी कोटा में गिरफ्तार, लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं तार

पुणे-जयपुर एक्सप्रेस के जनरल कोच में छिपकर भाग रहे थे आरोपी, मुंबई पुलिस की टीम कोटा पहुंची

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपी कोटा में गिरफ्तार, लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं तार
मुंबई क्राइम ब्रांच से मिले इनपुट पर कोटा पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ ने की संयुक्त कार्रवाई।

कोटा। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग के मामले में तीन आरोपियों को कोटा रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया गया। मुंबई क्राइम ब्रांच से मिले इनपुट के आधार पर कोटा जिला पुलिस, राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीनों को हिरासत में लिया। पुलिस ने  आरोपियों के लॉरेंस गैंग से कनेक्शन  होना बताया है।

जनरल कोच में छिपे थे तीनों आरोपी
पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी पुणे-जयपुर एक्सप्रेस (12939) के जनरल कोच में सवार होकर भाग रहे थे। ट्रेन के सुबह कोटा स्टेशन पहुंचने पर पुलिस टीम ने आगे के जनरल कोच में सो रहे तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पहचान छिपाने के लिए उनके चेहरे ढककर उन्हें प्लेटफॉर्म से बाहर ले जाया गया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई सुबह 10:18 बजे की गई।

बिहार और हरियाणा के रहने वाले हैं आरोपी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों में बिहार के बेगूसराय निवासी 22 वर्षीय ऋतिक पुत्र रामू महतो शामिल है, जो मुंबई में रैपिडो बाइक चलाता है। दूसरा आरोपी हरियाणा के सोनीपत की ईदगाह कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय रेहान पुत्र रशीदुद्दीन है। तीसरा आरोपी 17 वर्षीय नाबालिग है, जो सोनीपत का ही रहने वाला बताया जा रहा है।

बाइक छोड़कर लोकल ट्रेन से भागे थे आरोपी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फायरिंग की घटना के बाद आरोपी कथित तौर पर अपनी बाइक छोड़कर पहले बोरीवली लोकल ट्रेन में सवार हुए। इसके बाद वे पुणे पहुंचे और वहां से पुणे-जयपुर एक्सप्रेस में सवार होकर जयपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मुंबई क्राइम ब्रांच से मिले इनपुट के आधार पर कोटा में उन्हें पकड़ लिया गया।

Read More सीजेडए की आपत्ति में अटकी कोटा में टाइगर जोड़े की एंट्री

पूछताछ जारी, मुंबई पुलिस को सौंपे जाएंगे आरोपी
फिलहाल तीनों आरोपियों से कोटा में पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच के लिए मुंबई पुलिस की एक टीम भी कोटा पहुंच गई है। आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कोटा पुलिस तीनों आरोपियों को मुंबई पुलिस के हवाले करेगी। 

Read More स्मैक तस्करी में लिप्त कांस्टेबल बर्खास्त, 13.94 लाख रुपए मिले थे नकद

Post Comment

Comment List

Latest News

उपराज्यपाल के लौटने के बाद होगा मंत्रिमंडल का विस्तार: फारूक अब्दुल्ला उपराज्यपाल के लौटने के बाद होगा मंत्रिमंडल का विस्तार: फारूक अब्दुल्ला
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने स्पष्ट किया है कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के लौटने के बाद जम्मू-कश्मीर में...
राम मंदिर में चंदा चोरी के 105 मामलों का दावा, अमन अरोड़ा ने केंद्र से मांगी सख्त कार्रवाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महानवमी की दीं शुभकामनाएं, भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना की
जयपुर में मोबाइल चोरी और स्नैचिंग करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
Voice of Youth: साइबर ठगों की पहचान होगी आसान, लेकिन ठगी के नए रास्ते निकाल लेंगे शातिर अपराधी!
Voice of Youth: त्योहार ऐसा हो, जिसमें रोशनी सबके हिस्से आए
पुतले सही सलामत खड़े होने तक अटकी रहती हैं अधिकारियों की सांसें