Voice of Youth : सरकारी अस्पतालों में इलाज से पहले अव्यवस्थाओं से जंग लड़ते मरीज

कहीं स्टाफ की अभद्रता, कहीं सिफ़ारिश से नंबर तोड़ने का खेल

Voice of Youth : सरकारी अस्पतालों में इलाज से पहले अव्यवस्थाओं से जंग लड़ते मरीज
डॉक्टरों की अनियमितता से ग़रीब मरीज़ों की बढ़ रही मुश्किलें।

कोटा। सरकारी अस्पतालों में गरीब और जरूरतमंद मरीज इस उम्मीद से पहुंचते हैं कि उन्हें समय पर इलाज मिलेगा और निजी अस्पतालों के भारी खर्च से राहत मिलेगी लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद कई मरीजों को इलाज से पहले ही अव्यवस्थाओं से जूझना पड़ता है। कहीं पर्ची बनवाने के लिए लंबी कतारें हैं, तो कहीं स्टाफ के अभद्र व्यवहार का सामना करना पड़ता है। अस्पताल की अव्यवस्था उनके लिए केवल समय की बर्बादी नहीं, बल्कि आर्थिक बोझ और कभी-कभी गंभीर स्वास्थ्य संकट का कारण भी बन जाती है। दैनिक नवज्योति के वॉइस ऑफ यूथ में युवाओं ने सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार, पारदर्शी व्यवस्था और डॉक्टरों की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने की जरूरत बताई।

स्टाफ के व्यवहार में सुधार जरूरी
अस्पताल में किसी भी प्रकार की जानकारी लेने पर कई बार मरीजों और उनके परिजनों को स्टाफ के अभद्र व्यवहार का सामना करना पड़ता है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ जाती है। अस्पताल प्रशासन को ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए दुर्व्यवहार करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि मरीजों को बेहतर सुविधाओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार और व्यवस्थित चिकित्सा सेवाएं भी मिल सकें।
-अंजलि मीणा, कॉलेज स्टूडेंट

अभद्रता से मरीजों का समय होता है खराब
मरीज पहले ही बीमारी और मानसिक तनाव से परेशान होता है, ऐसे में स्टाफ की ओर से सही जानकारी देने के बजाय अभद्रता करना उसकी मुश्किलें और बढ़ा देता है। अस्पतालों में मरीजों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है, जबकि कुछ लोग पहचान के आधार पर आगे निकल जाते हैं। प्रशासन को ऐसी पारदर्शी व्यवस्था लागू करनी चाहिए, जिसमें प्रत्येक मरीज को उसकी बारी के अनुसार समान अवसर मिले और समय पर उचित जानकारी व उपचार उपलब्ध हो सके।
-काव्यांश गुर्जर, कॉलेज स्टूडेन्ट

डॉक्टरों की कमी से बढ़ती परेशानी
सरकारी अस्पतालों में सफाई व्यवस्था में सुधार जरूर देखने को मिला है, लेकिन डॉक्टरों की कमी और स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में लापरवाही अब भी चिंता का विषय बनी हुई है। दूरदराज के क्षेत्रों से इलाज की उम्मीद लेकर आने वाले मरीजों को डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने पर निराश होकर लौटना पड़ता है। अस्पताल प्रशासन को डॉक्टरों की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ सभी चिकित्सा सेवाओं को सुचारु, व्यवस्थित और मरीजों के अनुकूल बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।
-वैभव सिंह, स्टूडेन्ट

Read More असर खबर का : अब मिलेगी एमबीएस में एमआरआई जांच की सुविधा

गंभीर मरीजों की अनदेखी पड़ सकती है भारी
अस्पतालों में कई बार गंभीर मरीजों को भी समय पर प्राथमिकता नहीं मिल पाती, जिससे उनकी स्थिति बिगड़ने का खतरा बढ़ जाता है। डॉक्टरों की अनियमित उपलब्धता और स्टाफ से सही जानकारी नहीं मिलने के कारण मरीजों व उनके परिजनों को एक काउंटर से दूसरे काउंटर तक भटकना पड़ता है, जिससे जरूरी उपचार में देरी होती है। ऐसी अव्यवस्थाओं से परेशान होकर कई मरीज निजी अस्पतालों का रुख करने को मजबूर हो जाते हैं। प्रशासन को गंभीर मरीजों के लिए त्वरित उपचार, स्पष्ट मार्गदर्शन और जवाबदेह व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।
-हंसवी रावल, कॉलेज स्टूडेन्ट

Read More 30 साल की साधना से बदली हजारों नौनिहालों की तकदीर,हर साल शिक्षा पर खर्च करते हैं 80 हजार रुपए

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा कार्यसमिति बैठक: मिशन-2027 के लिए उप्र भाजपा ने कार्यकर्ताओं को सौंपे पांच बड़े लक्ष्य भाजपा कार्यसमिति बैठक: मिशन-2027 के लिए उप्र भाजपा ने कार्यकर्ताओं को सौंपे पांच बड़े लक्ष्य
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत भाजपा ने संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने के लिए...
विश्वविद्यालयों को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप कोर्स विकसित करने के निर्देश, उत्कृष्टता केंद्र बनाने पर जोर 
चार दिन में दो घटनाओं से अभिभावकों में दहशत : स्कूल से कॉलेज तक असुरक्षित बच्चे, सवालों के कठघरे में सुरक्षा इंतजाम
झाड़ियां में मिला दो दिन पुराना अज्ञात सेवक का शव, जानें पूरा मामला  
उत्तराखंड: जोशीमठ में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत 6 लोग थे सवार; राहत-बचाव अभियान शुरू
पहला करवा चौथ : पत्नी ही नहीं, पिया ने भी किया पहला व्रत
दवा लिखी और समझो हो गए चक्करघिन्नी