Voice of Youth : सेल्फी में कैद हो रही जिंदगी, तस्वीरों से संवर रहा युवाओं का मूड

खुशी हो या दोस्तों के साथ मस्ती, हर खास लम्हे को मोबाइल में सहेज रहे युवा

Voice of Youth : सेल्फी में कैद हो रही जिंदगी, तस्वीरों से संवर रहा युवाओं का मूड
पसंदीदा तस्वीरों पर मिलने वाले लाइक्स और कमेंट्स बढ़ा रहे आत्मविश्वास।

कोटा। डिजिटल दौर में सेल्फी युवाओं के लिए महज तस्वीर खींचने का शौक नहीं, बल्कि जिंदगी के खूबसूरत लम्हों को सहेजने और अपनी भावनाओं को जाहिर करने का खास जरिया बन गई है। दोस्तों के साथ घूमने का पल हो, किसी उत्सव की रौनक हो, कोई उपलब्धि हो या फिर जिंदगी का कोई यादगार मौका, युवा हर खास लम्हे को सेल्फी के रूप में मोबाइल में कैद कर लेना चाहते हैं। दिलचस्प बात यह है कि इन तस्वीरों का रिश्ता सिर्फ यादों से नहीं, बल्कि उनके मूड और आत्मविश्वास से भी जुड़ गया है। युवाओं का कहना है कि जब वे अपनी अच्छी तस्वीरें देखते हैं तो चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। वहीं, सोशल मीडिया पर दोस्तों और परिचितों से मिलने वाले लाइक्स और सकारात्मक कमेंट्स उनकी खुशी को दोगुना कर देते हैं। 'दैनिक नवज्योति' के 'वॉयस ऑफ यूथ' में युवाओं ने बताया कि सेल्फी उनके लिए खुद को अभिव्यक्त करने, खुशियों को दोबारा जीने और अपनों से जुड़े रहने का माध्यम बन चुकी है। सेल्फी का इस्तेमाल केवल खुशी जाहिर करने तक सीमित नहीं है। युवा इसे अपनी भावनाओं, खास अनुभवों और जिंदगी के अलग-अलग रंगों को व्यक्त करने का माध्यम भी मानते हैं।

हर मूड की अपनी तस्वीर
युवा अपने खास पलों, यात्राओं और दोस्तों के साथ बिताए समय को यादों के रूप में संजोने के लिए सेल्फी लेते हैं। यह आत्म-अभिव्यक्ति और सोशल मीडिया के जरिए दूसरों से जुड़े रहने का भी माध्यम है। ज्यादातर सेल्फी खुशी के पलों में ली जाती हैं, लेकिन कुछ खास परिस्थितियों में उदासी और गम को जाहिर करने के लिए भी तस्वीरों का सहारा लिया जाता है। जब अपनी अच्छी तस्वीर देखते हैं और उस पर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिलती हैं, तो आत्मविश्वास बढ़ता है।
-महिमा पालीवाल, स्टूडेंट

सेल्फी यानी यादों का खूबसूरत फ्रेम
आज के डिजिटल युग में सेल्फी युवाओं की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी है। इसके जरिए वे अपनी खुशी, उत्साह, उपलब्धियों और जिंदगी के खास पलों को यादगार बनाते हैं। दोस्तों के साथ बिताया समय हो, कोई खास अवसर हो या जीवन की कोई उपलब्धि, हर यादगार लम्हे को तस्वीरों में कैद करना अच्छा लगता है। मेरे विचार से सेल्फी सिर्फ एक तस्वीर नहीं, बल्कि उस पल की भावनाओं और यादों को हमेशा के लिए सहेजने का खूबसूरत जरिया है।
-दिव्यांशी मुराड़िया, स्टूडेंट

लाइक्स-कमेंट्स से दोगुनी हो जाती खुशी
जब भी दोस्तों के साथ घूमने जाते हैं या किसी उत्सव और कार्यक्रम में शामिल होते हैं, तो उन पलों को सेल्फी के जरिए मोबाइल में कैद कर लेते हैं। कई बार इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर भी साझा करते हैं। जब दोस्तों और परिचितों के अच्छे लाइक्स और कमेंट्स आते हैं, तो खुशी दोगुनी हो जाती है। सेल्फी के जरिए यादें तो संजोई ही जाती हैं, साथ ही आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होती है।
-गोविंद पंचोली, स्टूडेंट

Read More असर खबर का : दैनिक 'नवज्योति' ने उठाए मुद्दे,चिकित्सा मंत्री ने लिया संज्ञान, अब विभाग करेगा कोटा में बैठक

आज की तस्वीरें कल की अनमोल यादें बन जाती हैं
जिंदगी के छोटे-छोटे पल भी बेहद खास होते हैं। हम इन्हें खोना नहीं चाहते, इसलिए कैमरे में कैद करना अलग ही खुशी देता है। कुछ साल बाद जब पुरानी तस्वीरें देखते हैं, तो उस समय की यादें फिर से ताजा हो जाती हैं। सेल्फी सिर्फ एक तस्वीर नहीं, बल्कि खूबसूरत यादों का खजाना है। इसलिए जिंदगी के हर खूबसूरत पल को मुस्कुराहट के साथ सेल्फी में कैद करना पसंद है।
-मोहम्मद शिरान, स्टूडेंट

Read More कोटा में सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, ब्रेजा कार की स्टेपनी से 16.431 किलो अफीम जब्त

Post Comment

Comment List

Latest News

झालावाड़ की पंचायतों में कांग्रेस का दबदबा, जिला परिषद में भाजपा आगे झालावाड़ की पंचायतों में कांग्रेस का दबदबा, जिला परिषद में भाजपा आगे
जिला परिषद की 32 सीटों में भाजपा ने 17 और कांग्रेस ने 15 पर दर्ज की जीत।
सोना और चांदी धड़ाम एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट चांदी 10,500 रुपए और शुद्ध सोना 6500 रुपए सस्ता
बोत्सवाना से आई मादा चीता ने कूनो में रचा इतिहास, 4 शावकों को दिया जन्म
अमेरिका में युद्ध पर घमासान, ट्रंप के खिलाफ प्रस्ताव सीनेट में धराशायी
सुपोषित बचपन और स्वस्थ मातृत्व से साकार होगा विकसित राजस्थान का संकल्प : मुख्यमंत्री 
वी. श्रीनिवास ने सियोल सम्मेलन को वैश्विक सुशासन में एशिया की बढ़ती भूमिका का प्रतीक बताया
मैं कोटा बैराज... 66 साल का हुआ, अब मरम्मत की दरकार