एटीपी 4 लाख रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप : कोल्ड स्टोरेज की तकनीकी रिपोर्ट सही बनाने की एवज में मांगी घूूस

टेबल की दराज से राशि बरामद

एटीपी 4 लाख रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप : कोल्ड स्टोरेज की तकनीकी रिपोर्ट सही बनाने की एवज में मांगी घूूस

शिकायत का 1 जुलाई को सत्यापन करवाया गया, जिसमेंआरोपी की ओर से 5 लाख रुपए की रिश्वत की मांग कर 4 लाख की राशि लेना तय किया गया।

नागौर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की नागौर इकाई ने बुधवार को नगर परिषद के सहायक नगर नियोजक (एटीपी) कौशल कुमार को 4 लाख रुपए रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ब्यूरो की एएसपी कल्पना सोलंकी ने बताया कि परिवादी रामगोपाल ने शिकायत दी कि उसके भतीजे के नाम रजिस्टर्ड वेयर हाउस व कोल्ड स्टोरेज में तकनीकी रिपोर्ट सकारात्मक बनाने की एवज में एटीपी 5 लाख की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत का 1 जुलाई को सत्यापन करवाया गया, जिसमेंआरोपी की ओर से 5 लाख रुपए की रिश्वत की मांग कर 4 लाख की राशि लेना तय किया गया। बुधवार को ब्यूरो की टीम ने एटीपी को 4 लाख रुपए की राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

टेबल की दराज से राशि बरामद
कार्रवाई के दौरान एसीबी ने रिश्वत की राशि एटीपी के टेबल की दराज से जब्त की। उन्होंने बताया कि एटीपी की डिमांड के हिसाब से शिकायतकर्ता के पास पैसे की व्यवस्था नहीं हुई तो एसीबी ने 20 हजार के नोटों के बीच 3 लाख 80 हजार रुपए के डमी नोट रख दिए। इसके बाद शिकायतकर्ता नेबंडल आरोपी एटीपी को थमा दिया। उसने ये बंडल उठाकर सीधा टेबल की दराज में रख दिया। जिसे एसीबी ने जब्त कर लिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

हार्डकोर इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 6 राज्यों में वारदातों से बना था पुलिस के लिए सिरदर्द  हार्डकोर इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 6 राज्यों में वारदातों से बना था पुलिस के लिए सिरदर्द 
विधायकपुरी थाना पुलिस ने छह राज्यों में चोरी, लूट और डकैती के 72 से अधिक मामलों में वांछित ₹5,000 के...
खड़गे ने की सिद्दारमैया और शिवकुमार से मुलाकात, क्या कनार्टक में होने वाला है नेतृत्व परिर्वतन?  
नीति आयोग की रिपोर्ट में राजस्थान का डंका, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के नवाचारों को मिली राष्ट्रीय पहचान
ट्रेनों में आग की घटनाओं के लिए असामाजिक तत्व जिम्मेदार : शौचालय से पेट्रोल में भीगा हुआ कपड़ा बरामद, किसी ने फेंकी जलती हुई वस्तु!
इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मटेरेला ने की मोदी से मुलाकात, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा
गुर्जर समाज मनाएगा देवनारायण भगवान राष्ट्रीय महोत्सव आरक्षण आंदोलन के शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
मोदी और शाह पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अमर्यादित टिप्पणी अत्यंत निंदनीय: भजन लाल शर्मा