अन्तरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 शातिर गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एमपी के एक गिरोह को चिन्हित किया।

अन्तरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 शातिर गिरफ्तार
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहान द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रतापगढ थानाधिकारी रविंद्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश कर चार सदस्यों को गिरफ्तार किया।

प्रतापगढ़।जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहान द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रतापगढ  थानाधिकारी रविंद्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश कर चार सदस्यों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार  23 मार्च को अचलपुर निवासी रामनारायण पिता प्रभुलाल  तेली ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह उसके भाई के साथ पीएनबी गया जहां दो लाख रूपए निकलवा कर बैग में रखे। इस बीच अज्ञात महिला ने बैग की चैन खोल कर राशि चुरा ले गई।  घटना को गंभीरता से लेते हुए शहर कोतवाल रविंद्र सिंह चौधरी ने टीम का गठन किया जाकर पीएनबी बैंक के आस पास भेजा गया। टीम ने आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये तो सीसीटीवी फुटेज में 02 महिला पीएनबी बैंक में फरियादी के बैग से रूपए निकालकर ले जाती हुई नजर आई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एमपी के एक गिरोह को चिन्हित किया।  पुलिस ने इस मामले में   दीपक पिता दिलीप उर्फ पोला सिसोदिया, मोनु पिता शोभाराम सिसोदिया, चंदन सिंह पिता जगजीवन सिंह सिसोदिया, हरवीर सिंह पिता शिवचरण सिंह सिसोदिया निवासी कडियासांसी को हिरासत में लिया जबकि अन्य की तलाश की रही है। कार्रवाई करनेवाली पुलिस टीम पुलिस टीम में थानाधिकारी रविंद्र सिंह के अलावा भानुप्रताप सिंह, रामावतार,मोहनलाल,मुकेश,देदाराम,रमेश कुमार  शामिल थे।


Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल
19 जून को बिरला ऑडिटोरियम में ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ का आयोजन, उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे।...
भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा हमला: सुधांशु त्रिवेदी ने लगाया छात्रों को मानसिक यातना देने का आरोप, 'छात्रों की गूंज' रैली पर उठाए सवाल
शिवसेना (यूबीटी) में टूट की अटकलें : पार्टी नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, किसी भी धड़े को स्वतंत्र दर्जा या विशेषाधिकार न देने का आग्रह
गोविंद देवजी मंदिर में 17 से 23 जून तक होगी वृंदावन के संत की भागवत कथा
ईरान की इजरायल को दोटूक, लेबनान में संघर्ष विराम उल्लंघन पर दी कड़ी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन, रेलवे ने जारी किया आदेश
लगातार चौथे दिन हरे निशान में बदं हुए बाजार, सेंसेक्स 347 अंक की बढ़त के साथ 77,155 पर बंद