आरयू के शिक्षकों को मिलेगा एक्सीलेंस अवार्ड

कौशल विकास को बढ़ावा देने का प्रयास, खाली पदों को जल्द भरा जाएगा 

आरयू के शिक्षकों को मिलेगा एक्सीलेंस अवार्ड

पिछले 3 वर्षों से लंबित शोध प्रवेश प्रक्रिया भी पूर्ण की गई है। इससे विश्वविद्यालय में शोध कार्यों को एक नई गति मिलेगी।

जयपुर। प्रदेश के सबसे बड़े राजस्थान विश्वविद्यालय के शिक्षकों को अब एक्सीलेंस अवार्ड दिया जाएगा। इसको लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है और विश्वविद्यालय शिक्षकों के लिए शिक्षक दिवस (5 सितंबर) पर टीचर एक्सीलेंस अवार्ड समारोह होगा, जिसमें बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।

शैक्षणिक कार्यों प्रभावित हो रहा: विश्वविद्यालय में शिक्षकों के रिक्त पड़े पदों के चलते शैक्षणिक कार्यों प्रभावित हो रहा है। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. अल्पना कटेजा ने कहा कि विश्वविद्यालय के विधि महाविद्यालय (सायंकालीन) एवं पंचवर्षीय विधि महाविद्यालय को इस वर्ष बार काउंसिल आफ इंडिया द्वारा दी जाने वाली मान्यता में भी रुकावट आई थी, जिसे विश्वविद्यालय के विशेष प्रयासों से दूर किया गया है और बार काउंसिल आफ इंडिया द्वारा मान्यता प्रदान की गई है। हमारा यह प्रयास है कि शीघ्र ही शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति एवं कार्यरत शिक्षकों की होने वाली पदोन्नति प्रक्रिया भी शीघ्र प्रारंभ की जाए। 

शोध कार्यों को एक नई गति मिलेगी: प्रो. कटेजा ने विश्वविद्यालय में अकादमिक प्रशासनिक और अन्य क्षेत्रों में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों का विस्तृत रूप से उल्लेख करते हुए कहा कि इस वर्ष विश्वविद्यालय में नेक एक्रीडिटेशन को लेकर की जाने वाली आवश्यक कार्रवाई प्रक्रियाधीन है, विश्वविद्यालय द्वारा इस संबंध में प्रस्तुत प्रस्ताव नेक द्वारा स्वीकार कर लिया गया है और शीघ्र ही नेक द्वारा निरीक्षण किया जाना अपेक्षित है। पिछले 3 वर्षों से लंबित शोध प्रवेश प्रक्रिया भी पूर्ण की गई है। इससे विश्वविद्यालय में शोध कार्यों को एक नई गति मिलेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
भारत-कनाडा रिश्तों को नई गति मिली। 2030 तक 50 अरब डॉलर द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय, रक्षा सहयोग बढ़ाने और...
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा
युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की उड़ानें लगातार तीसरे दिन रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे