बाघ के हमले में मौत मामला : मांगों पर बनी सहमति, मृतक चौकीदार के परिजनों को किरोड़ी देंगे 20 लाख रुपए 

वन विभाग 5 लाख और अन्य लोगोंं की ओर से 5 लाख रुपए दिए जाएंगे

बाघ के हमले में मौत मामला : मांगों पर बनी सहमति, मृतक चौकीदार के परिजनों को किरोड़ी देंगे 20 लाख रुपए 

कृषि मंत्री डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा के पहुंचने के बाद उनकी परिजनों और ग्रामीणों वार्ता हुई, जिसके बाद मामले का पटाक्षेप हुआ। 

सवाई माधोपुर। रणथंभौर किले स्थित जैन मंदिर में चौकीदारी एवं लम्बे समय से पूजा अर्चना कर रहे राधेश्याम माली को बाघ द्वारा शिकार बनाने लेने के बाद परिजनों की ओर से शव नहीं लेने एवं गणेश मंदिर के बाहर दिया जा रहा धरना मंगलवार को मांगों पर सहमति बनने एवं कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के दखल के बाद समाप्त हो गया। उल्लेखनीय है कि मृतक राधेश्याम माली गत 20 वर्ष से जैन मंदिर की पूजा कर रहा थो। सोमवार सुबह वह शौच के लिए जंगल की ओर गया, इस दौरान टाइगर उसे घसीट कर जंगल की ओर ले गया। इधर परिजनों के शव नहीं लेने से उसे राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया था, वहीं परिजनों ने गणेश धाम पर दो दिन से धरना दे रखा था। लेकिन वन विभाग व प्रशासन चुप्पी साधे बैठा रहा। मंगलवार को कृषि मंत्री डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा के पहुंचने के बाद उनकी परिजनों और ग्रामीणों वार्ता हुई, जिसके बाद मामले का पटाक्षेप हुआ। 

इन मांगों पर बनी सहमति
डा. किरोडीलाल मीणा की की ओर से अपने विधायक कोटे से 20 लाख रुपए, वन विभाग की 5 लाख और अन्य लोगोंं की ओर से 5लाख रुपए की राशि मृतक के परिजनों को देने, मृतक के एक बेटे को वन विभाग में गाइड, दूसरे बेटे को गार्ड और तीसरे बेटे को जैन मंदिर का पुजारी नियुक्त कराने की घोषणा के बाद धरना समाप्त हुआ। 

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि ग्रेट निकोबार विकास परियोजना का...
लकड़ी फैक्ट्री पर पुलिस ने दी दबिश : बाल श्रम करवाने पर संचालक गिरफ्तार, देखरेख और सुरक्षा का भी नहीं रखा जा रहा था ध्यान
बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर फटा : लोहे का कवर उखड़कर पैदल जा रहे युवक के सिर में लगा, हादसे में मौत
कर्नाटक में शासन व्यवस्था सत्ताधारी पार्टी में गुटबाजी के आगे लाचार : आंतरिक सत्ता संघर्षों एवं नेतृत्व अनिश्चितता से जूझ रही सरकार, मोदी ने कहा- सत्ता समीकरण बदलने के लिए पुराने सहयोगियों को धोखा देती है कांग्रेस
कृषि विज्ञान भर्ती परीक्षा -2022 पेपर लीक का बड़ा खुलासा: पूर्व आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा सहित 3 गिरफ्तार, 60 लाख में बेचा गया था पेपर
दबाव बनाया तो हमेशा के लिए बंद हो जाएगा होर्मुज जलडमरूमध्य : मिसाइल और ड्रोन इकाइयों ने अपने लक्ष्यों को पहले ही कर लिया है लॉक, मौसवी ने कहा- केवल आदेश का इंतजार
हिमंता सरमा ने राज्यपाल से की मुलाकात : सरकार बनाने का दावा पेश किया, कहा- समृद्ध असम की यात्रा को अधिक गतिशील बनाने के लिए एक बार फिर से प्रतिबद्ध