सचिन तेंदुलकर पत्नी अंजली तेंदुलकर और बच्चों के साथ पहुंचे रणथंभौर
पत्नी अंजलि तेंदुलकर 10 नवंबर को मनाएंगे जन्मदिन
दोनों दो दिन यहां टाइगर सफारी का भी मजा लेंगे। शाम की शिफ्ट में रणथंभौर में टाइगर सफारी करेंगे। भारत रत्न सचिन तेंदुलकर सचिन अपने परिवार के साथ जयपुर से रोड मार्ग से रणथंभौर पहुंचे है।
सवाई माधोपुर। भारत रत्न मास्टर ब्लास्टर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर रणथंभौर पहुंचे। उनके साथ पत्नी अंजलि भी आई हैं। होटल पहुंचने पर यहां उनका फूलों से स्वागत किया गया। 10 नवंबर को अंजलि का 55वां जन्मदिन है। सचिन इस बार पत्नी का जन्मदिन रणथंभौर में ही सेलिब्रेट करेंगे। कपल तीन दिन तक यहां स्टे करेगा। दोनों दो दिन यहां टाइगर सफारी का भी मजा लेंगे। शाम की शिफ्ट में रणथंभौर में टाइगर सफारी करेंगे। भारत रत्न सचिन तेंदुलकर सचिन अपने परिवार के साथ जयपुर से रोड मार्ग से रणथंभौर पहुंचे है। पांच सितारा होटल सवाई विलास पहुंचने पर होटल मैनेजमेंट व जिला प्रशासन की ओर से स्वागत किया गया। जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम कपिल शर्मा ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
होटल पहुंचने पर तेंदुलकर फैमिली ने नाश्ता किया। वे शाम की शिफ्ट में रणथंभौर टाइगर सवारी करने निकलेंगे। उनका रणथंभौर के मुख्य जोन 1 से 5 में टाइगर सफारी करने निकले, जहां नेशनल पार्क में उन्होंने कई टाइगर देखने का आनंद लिया। बुधवार सुबह या शाम की पारी में भी टाइगर सफारी करेंगे। इसके बाद 10 नवंबर को अंजलि तेंदुलकर का बर्थ.डे सेलीब्रेशन है। कपल तीन दिन रुकने के बाद वापस लौटेगा। वे रणथंभौर में 3 दिन रुकेंगे। सचिन तेंदुलकर के साथ उनके पारिवारिक मित्र स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड के मेंबर सुनील मेहता भी मौजूद रहेंगे। सचिन के दौरे को लेकर सोमवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। इससे पहले डॉ अंजलि तेंदुलकर 7 महीने पहले अपने दोस्तों के साथ रणथंभौर घूमने आई थीं। इस दौरान जोगी महल की विजिट भी की थी। उन्होंने टाइगर टी.120, टाइग्रेस टी.124 और टाइग्रेस सुल्ताना को देखा था। उन्हें रणथंभौर काफी पसंद आया था। इस कारण रणथंभौर में परिवार के साथ बर्थडे मनाने का प्लान बनाया है।

Comment List