शिक्षक दम्पती ने लिया देहदान का संकल्प

पेशे से शिक्षक दम्पती द्वारा समाज के लिए मिसाल कायम करते हुए श्री कल्याण राजकीय मेडिकल कॉलेज, सीकर में उपस्थित होकर देहदान के लिए संकल्प लिया

शिक्षक दम्पती ने लिया देहदान का संकल्प
श्री कल्याण राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. के.के वर्मा ने बताया कि शिक्षक दम्पती जगदीश प्रसाद दायमा पुत्र सूखाराम व अनिता वर्मा पत्नी जगदीश प्रसाद निवासी ग्राम पोस्ट दूधवालों का बास, खण्डेला द्वारा कल्याण राजकीय मेडिकल कॉलेज सीकर में पूर्ण देहदान के लिए संकल्प पत्र भरा गया।

 सीकर। श्री कल्याण राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. के.के वर्मा ने बताया कि शिक्षक दम्पती जगदीश प्रसाद दायमा पुत्र सूखाराम व अनिता वर्मा पत्नी जगदीश प्रसाद निवासी ग्राम पोस्ट दूधवालों का बास, खण्डेला द्वारा कल्याण राजकीय मेडिकल कॉलेज सीकर में पूर्ण देहदान के लिए संकल्प पत्र भरा गया। उन्होंने बताया कि पेशे से शिक्षक दम्पती द्वारा समाज के लिए मिसाल कायम करते हुए श्री कल्याण राजकीय मेडिकल कॉलेज, सीकर में उपस्थित होकर देहदान के लिए संकल्प लिया जाकर आवेदन पत्र भरते हुए कहा कि हमारा शरीर मृत्यु के बाद हमारे किसी काम नहीं आता है। बाद में श्री कल्याण राजकीय मेडिकल कॉलेज, सीकर के विद्यार्थियों की पढ़ाई में काम आए तो इससे अच्छे चिकित्सक समाज को मिलते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हम पति-पत्नी दोनों ने एकराय होकर यह निर्णय लिया है। इस अवसर पर घासीराम, एस.एच.ओ. पुलिस स्टेशन, खण्डेला द्वारा श्री कल्याण राजकीय मेडिकल कॉलेज, सीकर को पूर्ण सहयोग किए जाने व क्षेत्र के लोगों को देहदान के लिए प्रोत्साहित किये जाने के लिए आश्वासन दिया गया। मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी  विभागाध्यक्ष व प्रधानाचार्य एवं नियत्रंक डॉ. के.के वर्मा द्वारा दम्पति के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इनसे प्रोत्साहित होकर समाज के अन्य लोग भी देहदान के लिए आगे आएंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद कथित शूटर आशीष बक्करवाला गिरफ्तार दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद कथित शूटर आशीष बक्करवाला गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने रविवार तड़के मुंडका में एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद कुख्यात कार-जैकर आशीष बक्करवाला को गिरफ्तार किया है।...
46 साल बाद दुर्लभ संयोग: गंगा दशहरा से शुरू हुआ नौतपा बारिश के कारण खंडित, मानसून को लेकर बढ़ी चिंताएं
पीएसजी की जीत के बाद फ्रांस में भयंकर बवाल : फ़ुटबॉल प्रशंसकों और पुलिस के बीच भीषण झड़प, 400 लोग गिरफ्तार
किसी भाषा की जानकारी नहीं होने के आधार पर नार्को टेस्ट से नहीं किया जा सकता इनकार: हाईकोर्ट
उत्तराखंड में 'वेस्ट टू वेल्थ' क्रांति : पौड़ी गढ़वाल में माल्टा के छिलकों से तैयार हो रहे हर्बल उत्पाद, महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार
सेक्सटॉर्शन मामले में महिला आरोपी का साथी गिरफ्तार
परिवहन विभाग में बंद होगी इन्वार्ड व्यवस्था: मिलीभगत पर लगेगी लगाम ; 58 सेवाएं अब सिटीजन पोर्टल पर हुई उपलब्ध, अब  घर बैठे हो सकेंगे आवेदन