माथोलाव और दौलत सागर बांध की नहरों के लिए 521.20 लाख स्वीकृत

दर्जनों गांवों को मिलेगा लाभ, 18 सौ हैक्टेयर भूमि होगी सिंचित

माथोलाव और दौलत सागर बांध की नहरों के लिए 521.20 लाख स्वीकृत
राज्य सरकार ने बजट घोषणा के अनुसार विधायक प्रशांत बैरवा की अभिशंषा पर निवाई-पीपलू विधानसभा क्षेत्र के दौलत सागर बांध व माथोलाव बांध की नहरों के मरम्मत कार्य सहित अन्य कार्य के लिए 521.20 लाख रुपये की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति जारी की है।

निवाई। राज्य सरकार ने बजट घोषणा के अनुसार विधायक प्रशांत बैरवा की अभिशंषा पर निवाई-पीपलू विधानसभा क्षेत्र के दौलत सागर बांध व माथोलाव बांध की नहरों के मरम्मत कार्य सहित अन्य कार्य के लिए 521.20 लाख रुपये की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति जारी की है। जिससे किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। विधायक प्रशांत बैरवा ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में बांधों की नहरों के रख-रखाव व मरम्मत कार्य करवाने की घोषणा की थी। इसी को मद्देनजर रखते हुए जल संसाधन विभाग ने  प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। इसके अंतर्गत एलएमसी व आरएमसी को पक्का करवाना, मरम्मत कार्य करवाना, नहरों के किनारों को पक्का करवाना, टेल को मजबूत करना व खुदाई सहित अन्य कार्य शामिल हैं।

सभी कार्य पूर्ण हो जाने पर नहर की टेल के किनारे के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सकेगा तथा पानी की बर्बादी भी रुकेगी। विभाग के अधिशाषी अभियंता अशोक जैन ने बताया कि दौलत सागर बांध व माथोलाव बांध की नहरों से क्षेत्र के दर्जनों गांव लाभांवित होंगे। उन्होंने बताया कि उक्त नहरों से 18 सौ हैक्टेयर भूमि में सिंचाई होगी। ग्रामीण रामू गुर्जर, बद्री गुर्जर, भोलाराम जाट, सत्यनारायण जाट, हंसराज जाट, कैलाश चौधरी सहित कई किसानों ने विधायक प्रशांत बैरवा व मुख्यमंत्री गहलोत का आभार व्यक्त किया।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नेपाल भागने की फिराक में था टीएमसी का ‘पुष्पा’ प्रत्याशी: एसटीएफ ने बॉर्डर से दबोचा, हाई कोर्ट से राहत खत्म होते ही बड़ी कार्रवाई, बंगाल की राजनीति में फिर मचा हड़कंप नेपाल भागने की फिराक में था टीएमसी का ‘पुष्पा’ प्रत्याशी: एसटीएफ ने बॉर्डर से दबोचा, हाई कोर्ट से राहत खत्म होते ही बड़ी कार्रवाई, बंगाल की राजनीति में फिर मचा हड़कंप
फलता उपचुनाव के पूर्व टीएमसी प्रत्याशी जहांगीर खान को एसटीएफ ने नेपाल सीमा के पास गिरफ्तार कर लिया। मतदान से...
प्रदेश में 16,656 वाहनों पर कार्रवाई, पुलिस का यातायात नियमों के उल्लंघन पर वज्र प्रहार
असर खबर का : कोटा वनमंडल के तत्कालीन डीएफओ को चार्जशीट जारी,राज्यपाल से स्वीकृति मिलने के बाद जारी हुई चार्जशीट
विपक्षी एकता का महामंथन : इंडिया गठबंधन की बैठक शुरू, सोनिया-खरगे-ममता समेत कई शीर्ष नेता शामिल
मोदी सरकार के 12 साल, मुख्यमंत्री बोले- सेवा, सुशासन और विकास का ऐतिहासिक दौर
औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा: बस और ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 20 अन्य घायल
फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप : 8 लोगों की मौत, 200 से अधिक घायल, तटीय इलाकों में सुनामी की दहशत