1.50 लाख रिश्वत लेते नगरपालिका चेयरमैन और संविदाकर्मी गिरफ्तार

बिना विघ्न के कार्य करने देने के नाम पर 5 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की।

1.50 लाख रिश्वत लेते नगरपालिका चेयरमैन और संविदाकर्मी गिरफ्तार
सत्यापन करवाते समय 20 हजार रुपए नगद दलाल दिनेश सैनी का दिए तथा दो लाख रुपए तुरंत देने की मांग कर ली। जिस पर परिवादियों ने 1.50 लाख रुपए नगद दलाल दिनेश सैनी को दिए।

टोडारायसिंह। एसीबी टोंक ने टोडारायसिंह नगरपालिका में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए नगरपालिका चेयरमैन भरतलाल सैनी को 1.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए ट्रेप किया। साथ ही संविदाकर्मी दलाल दिनेश सैनी को भी दबोचा। एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य ने बताया कि परिवादी अनीस मोहम्मद उर्फ शानू पुत्र लाल खां व साजिद उर्फ सादुल्ला पुत्र कबीर ने परिवार दर्ज कराया कि रतवाई चौराहा पर उनके द्वारा एक कॉलोनी काटी जा रही है, उसमें किसी भी प्रकार की रोकटोक नहीं करने एवं बिना विघ्न के कार्य करने देने के नाम पर 5 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की। सौदा 3 लाख में तय हुआ। सत्यापन करवाते समय 20 हजार रुपए नगद दलाल दिनेश सैनी का दिए तथा दो लाख रुपए तुरंत देने की मांग कर ली। जिस पर परिवादियों ने 1.50 लाख रुपए नगद दलाल दिनेश सैनी को दिए। ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार कर लिया तथा 1.50 लाख रुपए की राशि जब्त कर ली। साथ ही टोडारायसिंह चेयरमैन को उसके निवास से देर शाम गिरफ्तार कर टोंक ले गए।

Post Comment

Comment List

Latest News

बारामूला में भयावह हादसा, आकस्मिक धमाके में दो सैनिकों की मौत बारामूला में भयावह हादसा, आकस्मिक धमाके में दो सैनिकों की मौत
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास एक आकस्मिक विस्फोट हो गया। इस हादसे में गंभीर रूप...
सीवरेज के लिए खोदे गड्ढे में समाए तीन मासूम, दर्दनाक हादसे में तीनों की मौत
मारवाड़ जंक्शन में हवाई फायरिंग : दो युवक हिरासत में, 2 पिस्टल और कारतूस बरामद
डॉलर के आगे रूपए पर आज दबाव, 15 पैसे टूटकर 95.56 पर खुला
जयपुर स्थित गोगाजी महाराज मंदिर में सजी आम मनोरथ झांकी
अमेरिकी सेना का ईरान पर हमला : वायु रक्षा और रडार प्रणाली को बनाया निशाना, अपाचे हेलीकॉप्टर को गिराने के जवाब में कार्रवाई
दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म : आरोपी को 20 साल कैद, 1.65 लाख का जुर्माना