पुलिस को देख पानी की टंकी में छिपा अपहर्ता, दो को दबोचा

हिसार में किया अपहरण, मांगे पांच करोड़

पुलिस को देख पानी की टंकी में छिपा अपहर्ता, दो को दबोचा
नवज्योति, केलवा। हरियाणा के हिसार में गत दिनों युवक का अपहरण कर उसके परिजनों से पांच करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के दो आरोपी मंगलवार को राजसमंद जिले के केलवा थाना क्षेत्र से पकड़े गए। पुलिस ने सोमवार रात को इन्हें पकड़ने के लिए दबिश दी, ये मजदूरों के साथ सोते मिले। पुलिस को देखकर एक आरोपी पानी की टंकी में छिप गया था।

केलवा। हरियाणा के हिसार में गत दिनों युवक का अपहरण कर उसके परिजनों से पांच करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के दो आरोपी मंगलवार को राजसमंद जिले के केलवा थाना क्षेत्र से पकड़े गए। पुलिस ने सोमवार रात को इन्हें पकड़ने के लिए दबिश दी, ये मजदूरों के साथ सोते मिले। पुलिस को देखकर एक आरोपी पानी की टंकी में छिप गया था।


पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि हिसार में अपहरण के आरोपियों के केलवा क्षेत्र में छिपने की जानकारी मिली। इस पर कुंभलगढ़ के डीएसपी नरेश कुमार शर्मा के सुपरविजन में केलवा व चारभुजा थाने की टीम गठित की गई। टीम ने आरती मिनरल वाणिया टुकड़ा रोड पड़ासली में तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान कुछ संदिग्धों के पास ही कमरों में मजदूरों के साथ होने की बात सामने आई। इस पर टीम ने वहां सो रहे आरोपी पवन पुत्र रामकुमार विश्नोई को दबोच लिया, जबकि दूसरे आरोपी श्रवण उर्फ सोनू पुत्र आत्माराम गोदारा (विश्नोई) निवासी मल्हापुर, हिसार पुलिस को देखकर कमरे से भागा और मिनरल परिसर में रखी पानी की टंकी में छिप गया जिसे तलाश कर गिरफ्तार किया। साथ ही एक अन्य तुफेलद्दीन पुत्र बरकतद्दीन लौहार को हिरासत में लिया गया है। उससे अपहरण में शामिल होने को लेकर पूछताछ की जा रही है। 

 



Read More बच्चों के सामने पिता की कुल्हाड़ी मार मारकर हत्या, खेत में भैंस घुसने पर विवाद

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में नौ संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार: आईएसआई से जुड़े तार, दिल्ली-मुंबई समेत देश के कई शहरों में आतंकी हमलों की थी साजिश  दिल्ली में नौ संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार: आईएसआई से जुड़े तार, दिल्ली-मुंबई समेत देश के कई शहरों में आतंकी हमलों की थी साजिश 
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 9 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।...
विश्व तंबाकू निषेध दिवस आज: विशेषज्ञों ने युवाओं में तंबाकू के बढ़ते सेवन पर जताई चिंता ; राजस्थान में तंबाकू सेवन से हर दिन 211 लोगों की मौत, ‘वेपिंग’ के कारण भी युवाओं की सेहत पर मंडरा रहा गंभीर संकट
यात्रियों की रात एयरपोर्ट पर कटी, 10 घंटे देरी से जयपुर पहुंची फ्लाइट
भारत से ब्रह्मोस खरीदेगा वियतनाम: इंडोनेशिया के साथ बातचीत अंतिम चरण में, उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकियों का हस्तांतरण विश्वास पर आधारित
लोगों ने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक के साथ की मारपीट ; सिर, गर्दन और शरीर पर वार अंडे और जूते भी फेंके, शर्ट भी फाड़ी
8 से ज्यादा जिलों में 100 किमी प्रतिघंटा से ज्यादा की रफ्तार से आई आंधी, जयपुर सहित कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि
क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय