भाजपा का चुनावी पैटर्न: जहां चुनाव हो, एक साल पहले करवा दो ‘दंगे’

मुख्यमंत्री गहलोत ने बोला भाजपा पर हमला

भाजपा का चुनावी पैटर्न: जहां चुनाव हो, एक साल पहले करवा दो ‘दंगे’

कांग्रेस के चिंतन शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को भाजपा पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने चुनावी पैटर्न बदल दिया है। नया तरीका यह है कि जिन राज्यों में चुनाव हो, वहां एक साल पहले दंगे करवा दो। उन्होंने इस आरोप के समर्थन में तर्क दिया है कि उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में चुनाव के दौरान दंगे हुए, लेकिन अब कुछ भी नहीं हो रहे। अब कर्नाटक और राजस्थान में चुनाव होने हैं तो यहां यह नीति अपनाई जा रही है।

 उदयपुर। कांग्रेस के चिंतन शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को भाजपा पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने चुनावी पैटर्न बदल दिया है। नया तरीका यह है कि जिन राज्यों में चुनाव हो, वहां एक साल पहले दंगे करवा दो। उन्होंने इस आरोप के समर्थन में तर्क दिया है कि उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में चुनाव के दौरान दंगे हुए, लेकिन अब कुछ भी नहीं हो रहे। अब कर्नाटक और राजस्थान में चुनाव होने हैं तो यहां यह नीति अपनाई जा रही है।


कोडियात स्थित होटल अनंता में नव संकल्प शिविर को लेकर पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि रामनवमी पर करौली सहित सात राज्यों में एक साथ दंगे हुए, यह भाजपा की ही कार्यप्रणाली थी। हमने अमित शाह से मामलों की जांच की मांग की, जो अब तक नहीं हो पाई है। मोदी सरकार ने चौतरफा धर्मांधता-रूढ़िवादिता का अंधकार फैलाकर अल्पसंख्यक वर्गों, खासकर मुस्लिम, ईसाइयों व सिखों को निशाना बना रखा है। रोज नया हिंदू-मुस्लिम विवाद पैदा कर देशवासियों की आंखों पर धर्मान्धता की पट्टी बांधी जा रही है। समाज में हिंदू-मुस्लिम विभाजन के बीज बोकर व तुष्टिकरण की इस राजनीति को आधार बनाकर भाजपा चुनावी जीत तलाशती है।
 
तब तो अपराधों का ग्राफ बढ़ेगा ही
गहलोत ने कहा कि छोटे-मोटे अपराध पर भी हर हाल में एफआईआर दर्ज के आदेश से अपराधों का आंकड़ा बढ़ा है। यह बात तो मैंने 2019 में ही कह दी थी। इसे न्याय की दिशा में नवाचार कहा जा सकता है। प्रदेश में चाक चौबंद व्यवस्था है। यदि ऐसा ही है तो प्रधानमंत्री मोदी को इस बात को सार्वजनिक करना चाहिए था कि हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी, यह बात उन्होंने आज तक नहीं बोली है। सूरजेवाला ने कहा कि भाजपा के राष्टÑीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा दुर्भाग्य से हमारे वरिष्ठ है। नड्ढा अगर एनसीआरबी के आंकडेÞ जांचें तो पता चलेगा कि अपराधों के मामले में मध्यप्रदेश सबसे टॉप है, जहां भाजपा का शासन है। 

धन्ना सेठों के वजीर हैं मोदी
गोविंद सिंह डोटसरा ने कहा कि सभी वर्गों से बड़े-बड़े वादे कर सरकार बना ली। जिनमें से अधिकतर वादे पूरे नहीं किए और हमसे पूछते हैं कि कांग्रेस ने बीते 70 सालों में क्या किया। मोदी सरकार संविधान की धज्जियां उड़ाना चाहते हैं। धर्म के आधार पर सत्ता को गिराने का प्रयास करते रहते हैं, जबकि खुद मोदी देश के धन्ना सेठों के वजीर बने हुए हैं।

 

Read More करोड़ों की सोना-हीरा ज्वैलरी जब्त : अंतरराज्यीय नेटवर्क उजागर, जयपुर के कई ज्वैलर्स में मचा हड़कंप

 

Post Comment

Comment List

Latest News

राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज और ट्रंप ने की फोन पर बात, द्विपक्षीय 'अनसुलझे मुद्दों' पर हुई चर्चा राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज और ट्रंप ने की फोन पर बात, द्विपक्षीय 'अनसुलझे मुद्दों' पर हुई चर्चा
कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज और डोनाल्ड ट्रंप के बीच ऐतिहासिक वार्ता हुई। ट्रंप ने $4.2 बिलियन मूल्य के 50 मिलियन...
शराब घोटाला मामला: पूर्व मंत्री कवासी लखमा को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत
ये हटा रहे, वो लगा रहे, शहर को बदरंग करने वालों पर नहीं हो रही सख्ती
Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में तापमान बढ़ा, कड़ाके की ठंड से मिली राहत 
100 ग्राम सेवा/कृषि-विकास सहकारी समितियों में गोदाम निर्माण को मंजूरी, 5 समितियों के लिए स्वीकृति आदेश जारी
बीएमसी चुनाव के लिए बॉलीवुड स्टार्स ने दिखाई सक्रियता : अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम और सुनील शेट्टी सहित अन्य सेलेब्स ने डाला वोट 
एक्स यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अश्लील कंटेंट की चिंताओं के बीच कंपनी ने नियमों को किया और भी सख्त, जानें पूरा मामला