उदयपुर में अमेरिकी अरबपति की बेटी की शादी : शाही शादी के लिए लेक सिटी पहुंचे ट्रम्प जूनियर, लेक पैलेस में हुई हल्दी की रस्म, कई सेलेब्रिटी भी पहुंचे

हॉलीवुड स्टार्स जेनिफर लोपेज और पॉप सेंसेशन जस्टिन बीबर की प्रस्तुति 

उदयपुर में अमेरिकी अरबपति की बेटी की शादी : शाही शादी के लिए लेक सिटी पहुंचे ट्रम्प जूनियर, लेक पैलेस में हुई हल्दी की रस्म, कई सेलेब्रिटी भी पहुंचे

अमेरिकी अरबपति रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना और वामसी गडिराजू की रॉयल वेडिंग 23 नवंबर को पिछोला झील स्थित जग मंदिर आईलैंड पैलेस में होगी। हल्दी और सांस्कृतिक कार्यक्रम ताज लेक पैलेस में आयोजित हुए। अमेरिका के ट्रम्प जूनियर और बॉलीवुड सितारे मौजूद हैं। सुरक्षा कड़ी है और सिटी पैलेस में 80 फीट स्टेज व ग्रैमी विजेता ब्लैक कॉफी का शो होगा।

उदयपुर। अमेरिकी अरबपति बिजनेसमैन रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना (एलिजाबेथ) और वामसी गडिराजू की रॉयल वेडिंग के चर्चे देश-दुनिया में छाए हुए हैं। पिछोला झील के बीच स्थित जग मंदिर आईलैंड पैलेस में 23 नवंबर को मुख्य विवाह समारोह होगा। इसके लिए शुक्रवार सुबह से विदेशी मेहमानों और बॉलीवुड हस्तियों का उदयपुर पहुंचना शुरू हो गया। खास मेहमान ट्रम्प जूनियर भी उदयपुर पहुंचे, जिनका मेवाड़ी अंदाज में स्वागत किया गया। शुक्रवार को ताज लेक पैलेस में हल्दी की रस्म हुई। इसके लिए ड्रेस कोड के हिसाब से मेहमान जेटियों से लेक पैलेस पहुंचे। दोनों परिवार गुरुवार को ही उदयपुर आ चुके हैं। शादी के कार्यक्रम 21 से 24 नवंबर तक निर्धारित हैं। शुक्रवार को ताज लेक पैलेस में हल्दी की रस्म हुई, जिसमें मेहमानों ने पारंपरिक संगीत के साथ डांस भी किया। इससे पूर्व गुरुवार को राजस्थान के मांगणियार कलाकारों ने प्रस्तुति दी। एक कलाकार ने हवा में गुब्बारों के साथ अनोखा डांस कर मेहमानों का ध्यान खींचा। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे बॉलीवुड सितारे माधुरी दीक्षित, जैकलीन फर्नांडिज, कृति सेनन और सिंगर सोफिया चौधरी डबोक एयरपोर्ट पर पहुंचीं। शाम सिटी पैलेस में बॉलीवुड कलाकारों की विशेष परफॉर्मेंस रखी गई है।

ट्रम्प जूनियर के लिए कड़ी सुरक्षा :

शादी में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर भी उदयपुर पहुंचे। सुरक्षा की दृष्टि से डबोक एयरपोर्ट से सिटी पैलेस तक पूरे मार्ग पर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए। जगह-जगह हाई सिक्यूरिटीज तैनात थीं। ट्रम्प जूनियर के होटल लीला में पहुंचने के दौरान उस रुट का यातायात रोक दिया था।

80 फीट का भव्य स्टेज तैयार :

Read More स्कूल के गेट के बाहर बच्चे के सिर से चमड़ी चींच ले गया कुत्ता, पहली बार बड़े भाई के साथ गया था स्कूल 

सिटी पैलेस के माणक चौक और जनाना महल में 80 फीट का विशेष स्टेज तैयार किया गया है। लाइटिंग डिजाइन इस तरह की गई है कि शाम के शो में ह्यउड़ती रोशनीह्ण जैसा प्रभाव दिखे। फ्लोरल डेकोरेशन और विशेष प्रवेश द्वार पूरे माहौल को रॉयल लुक दे रहे हैं। जनाना महल को डीनर इवेंट के लिए सजाया गया है।

Read More अजमेर में दिनदहाड़े MBBS छात्रा का मोबाइल स्नैच! बाइकर्स ने छोटे धड़े की नसिया के पास किया वारदात, CCTV में कैद बदमाश

ग्रैमी विजेता ब्लैक कॉफी का शो :

Read More एसएमएस सहित अन्य सरकारी अस्पतालों में निशुल्क दवाओं का टोटा, मरीज परेशान ; खांसी-बुखार तक की दवाएं सप्लाई में शॉर्ट 

कार्यक्रम में दक्षिण अफ्रीका के विश्व प्रसिद्ध डीजे और ग्रैमी अवॉर्ड विजेता ब्लैक कॉफी भी प्रस्तुति देंगे। वे ड्रेक, एलिशिया कीज और डेविड गेटा जैसे वैश्विक कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं। उनकी परफॉर्मेंस के लिए यूरोप से विशेष साउंड सेटअप मंगवाया गया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब