फ्रांसिसी युवती से रेप मामले में आरोपी कोरियोग्राफर गिरफ्तार, अभिनेता सलमान-अक्षय के साथ कर चुका काम 

हनी ट्रैप में फंसाने का लगाया आरोप

फ्रांसिसी युवती से रेप मामले में आरोपी कोरियोग्राफर गिरफ्तार, अभिनेता सलमान-अक्षय के साथ कर चुका काम 
क्रू मेंबर्स ने टाइगर हिल स्थित द ग्रीक फॉर्म एंड रेस्ट्रो कैफे में पार्टी की। पार्टी के दौरान सिद्धार्थ स्मॉक के बहाने युवती को अपने फ्लैट पर लेकर गया और दुष्कर्म किया। एसपी ने कहा कि आरोपी पुष्पराज ने गुनाह कबूल किया है।

उदयपुर। पुलिस ने शहर के बड़गांव थाना क्षेत्र से फ्रांसिसी युवती को स्मॉक पीने के बहाने किराए के कमरे पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को चित्तौड़गढ़ जिले में हाइवे से गिरफ्तार कर लिया। एसपी योगेश गोयल ने बताया कि कास्टिंग कॉल नाम से आरोपी और उसके सहयोगी की कंपनी है। इस कंपनी ने ही शूट के लिए युवती को हायर किया था। युवती 22 जून को मोबाइल ऐड शूट के लिए उदयपुर आई थी। इसी दिन पिछोला, सज्जनगढ़ फोर्ट और आस-पास के रेस्टोरेंट में शूटिंग की गई। इसके बाद रात को क्रू मेंबर्स ने टाइगर हिल स्थित द ग्रीक फॉर्म एंड रेस्ट्रो कैफे में पार्टी की। पार्टी के दौरान सिद्धार्थ स्मॉक के बहाने युवती को अपने फ्लैट पर लेकर गया और दुष्कर्म किया। एसपी ने कहा कि आरोपी पुष्पराज ने गुनाह कबूल किया है। युवती लंबे समय से दिल्ली में रह रही है।

राजस्थान में पहले भी आ चुकी है। बताया गया कि आरोपी ने उदयपुर में सिटी पैलेस में शूट हुई सलमान खान की मूवी प्रेम रतन धन पायो और होटल रेडिसन में शूट हुई अक्षय कुमार की मूवी खेल-खेल में कास्टिंग की थी। इतना ही नहीं, क्राइम पेट्रोल से लेकर कई सॉन्ग और ऐड के लिए कास्टिंग कर चुका है। युवती अंबामाता इलाके के एक होटल में रुकी थी। 

हनी ट्रैप में फंसाने का लगाया आरोप

बुधवार को आरोपी को एसपी कार्यालय लाया गया, जहां उसने बोला कि उसे हनी ट्रैप में फंसाया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी पुष्पराज उर्फ सिद्धार्थ ओझा ने कहा कि उसके साथ हनी ट्रैप हुआ है। उसे बॉलीवुड के कुछ लोग फंसा रहे हैं। पुष्पराज चित्तौड़गढ़ के गंगरार तहसील क्षेत्र का रहने वाला है। वह करीब 8 साल से उदयपुर में रह रहा है।

Read More ओंकार नाथ चौधरी ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, जयपुर सर्किल के मुख्य महाप्रबंधक का कार्यभार संभाला

पीटने दौड़े कांग्रेस कार्यकर्ता
उदयपुर में बढ़ते अपराध को लेकर और बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस आरोपी को लेकर एसपी ऑफिस पहुंची। वहां पहले से ही शहर कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। ये लोग उसे मारने दौड़े। कुछ ने आरोपी का हाथ खींचा। पुलिस आरोपी को अंदर लेकर गई और छोटा फाटक बंद कर दिया। इसके बाद भी गुस्साए कांग्रेसी नहीं माने और एसपी ऑफिस के बाहर हंगामा करते रहे। गेट कूदकर एसपी के चैंबर तक पहुंच गए थे। एएसपी उमेश ओझा और डीएसपी कैलाश चंद्र ने कांग्रेस कार्यकर्ता-पदाधिकारियों को समझाया। करीब 15 मिनट तक यह घटनाक्रम चलता रहा।

Read More आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, राजस्थान के 18 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

Post Comment

Comment List

Latest News

संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, रिजिजू बोले- विपक्ष के हर मुद्दे पर सरकार चर्चा को तैयार संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, रिजिजू बोले- विपक्ष के हर मुद्दे पर सरकार चर्चा को तैयार
मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में सरकार ने विपक्ष से सदन सुचारू रूप से चलाने में सहयोग मांगा।...
टीकाराम जूली का कानून व्यवस्था को सरकार पर हमला, कहा- अपराध होने से पहले प्रभावी कार्रवाई कर वारदात को रोकना पुलिस का काम
ब्लैंक चेक से ब्लैकमेल कर महिला से दुष्कर्म : फाइनेंसर गिरफ्तार, आरोपी से लिए थे 2 लाख रुपए
आमजन के मुद्दे संसद में उठाएगी कांग्रेस : लोकतंत्र में जनता की आवाज दबाने का प्रयास उचित नहीं, सैलजा ने कहा- सरकार को युवाओं और किसानों के सवालों का देना होगा जवाब
तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, चपेट में आने से युवक की मौत
संजय राउत का केन्द्र पर बड़ा हमला : करोड़ों में खरीदे विधायक, कहा- राजनीतिक हत्या कर रही सरकार
नेतन्याहू की संभावित न्यूयॉर्क यात्रा पर गिरफ्तारी के कानूनी विकल्पों की समीक्षा जारी, ममदानी ने कहा- अधिकार के अनुरूप करेंगे कार्रवाई