ऑपरेशन गंगा : चार उड़ानों में अब तक 1,147 भारतीय वतन लौटे

पुतिन ने एटम हथियारों से लैस यूनिट को हाईअलर्ट पर रहने को कहा

 ऑपरेशन गंगा : चार उड़ानों में अब तक 1,147 भारतीय वतन लौटे
यूक्रेन का दावा : 4300 रूसी सैनिक मारे गए

उदयपुर। यूक्रेन में एमबीबीएस कर रही उदयपुर की दो बेटियां रविवार को सकुशल लौट आईँ। दिल्ली से दोपहर ढाई बजे विस्तारा की फ्लाइट से उदयपुर पहुंची भार्गवी वशिष्ट व मोक्षिता उपाध्याय की एयरपोर्ट पर अगवानी खुद जिला कलक्टर ताराचंद मीणा व एडीएम सिटी अशोक कुमार ने की।

राहत: राजस्थान लौटने लगे यूक्रेन में फंसे विद्यार्थी
अजमेर-नागौर की चार एमबीबीएस छात्राएं और उदयपुर की दो बेटियां लौटी
अपनों से मिली तो झलके खुशी के आंसू
 प्रशासन ने किया स्वागत
 मदनगंज-किशनगढ़, उदयपुर। यूक्रेन में फंसी अजमेर, नागौर और उदयपुर की छह बेटियां रविवार को अपने घर पहुंच गईं। अजमेर और नागौर की एमबीबीएस छात्राएं रविवार को दिल्ली से स्पाइस जेट के विमान से किशनगढ़ एयरपोर्ट पर उतरीं तो परिजन को देखते ही खुशी के आंसू झलक पड़े। प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। ब्यावर निवासी कृतज्ञ्या आचार्य व अजमेर निवासी हर्षिता सिंह अपने परिजन के साथ घर के लिए रवाना हुई तो नागौर मारवा मूंडवा निवासी स्वर्णिमा सिंह व इंदिरा कॉलोनी निवासी स्नेहा सुसन जार्ज को प्रशासनिक अधिकारियों ने टैक्सी के माध्यम से भेजा। छात्राओं से सकुशल लौटने पर एयरपोर्ट पर वंदे मातरम व भारत माता के जयकारे गूंज उठे। चारों छात्राओं ने भारत सरकार के साथ प्रदेश सरकार के प्रति आभार जताया और विश्वास जताया कि यूक्रेन में फंसे शेष विद्यार्थी भी शीघ्र अपने वतन अपने घर को आएं। अपनी बेटियों से मिलकर परिजन भी अपने आप को भाग्यशाली मान रहे थे और अपनी बेटियों को देखकर फूले नहीं समा रहे थे। इसी प्रकार उदयपुर की दो बेटियां रविवार को सकुशल लौट आईं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रयासों से लौटी इन छात्राओं एवं उनके परिजनों ने सरकार की पहल का आभार जताया।


दिल्ली से दोपहर ढाई बजे विस्तारा की फ्लाइट से उदयपुर पहुंची भार्गवी वशिष्ट व मोक्षिता उपाध्याय की एयरपोर्ट पर अगवानी खुद जिला कलक्टर ताराचंद मीणा व एडीएम सिटी अशोक कुमार ने की। यूनिवर्सिटी रोड स्थित आदर्शनगर निवासी भार्गवी वशिष्ट पुत्री चंद्रनारायण वशिष्ट व हिरणमगरी सेक्टर तीन निवासी मोक्षिता उपाध्याय पुत्री नलीन उपाध्याय ने बताया कि उनकी पढ़ाई अच्छी चल रही थी और सब कुछ ठीक था, परंतु अचानक ही माहौल बदल गया। इस बीच, शुक्रवार को भारतीय दूतावास सूचना मिली तो तत्काल निकल गए। लगभग 250-250 बच्चों के दो स्लॉट को रोमानिया होते हुए स्वदेश लाया गया। वहां बहुत भीड़ होने के कारण यूक्रेन-रोमानिया बोर्डर से लगभग 5 किमी पैदल चलना पड़ा।

ऑपरेशन गंगा बन रही सहायक
यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच ऑपरेशन गंगा के तहत तीसरा विमान रोमानिया से शनिवार रात्रि को दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा। बुडापेस्ट से 240 भारतीय दिल्ली पहुंचे हैं। अब तक ऑपरेशन गंगा के तहत 709 भारतीयों की वतन वापसी हो चुकी है।

गहलोत ने यूक्रेन से लौट रहे व्यक्ति से फोन पर की बात, हालात जाने
 यूक्रेन में रूस हमले के बाद रोमानिया के रास्ते वापस आ रहे अजय सिंह से रविवार को मुख्यमंत्री अशोेक गहलोत ने फोन पर बात की। दिल्ली एयरपोर्ट पर गहलोत ने सिंह से मौजूदा हालातों की जानकारी ली। राजस्थानियों को घर तक पहुंचाने और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। गहलोत ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी भी दी। गहलोत ने सिंह से हालचाल पूछे और कहा कि अपने दोस्तों को कहे की कोई चिंता ना करे। यह भी पूछा कि वहां से भारतीय लोगों को एक साथ निकाल रहे हैं या एक-एक करके।


अजय सिंह ने कुछ परेशानियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस पर गहलोत ने कहा कि आप जो शिकायत कर रहे हैं, उसे कैसे हल कर सकते हैं। इस बारे में भारत सरकार से भी बात करेंगे। गहलोत ने यूक्रेन से लौट रहे सभी भारतीय और राजस्थानियों को शुभकामनाएं भी दीं।

यूक्रेन का दावा : 4300 रूसी सैनिक मारे गए
नई दिल्ली। यूक्रेन हमले के चौथे दिन रोमानिया बुखारेस्ट से 198 भारतीयों को लेकर चौथी फ्लाइट रविवार शाम करीब 6.45 बजे दिल्ली पहुंची। इसके पहले रविवार को ही 490 भारतीय स्टूडेंट्स को रोमानिया और हंगरी के रास्ते भारत लाया गया। हंगरी बुडापेस्ट से भी एक विमान रविवार को आया, जिसमें 240 भारतीय सवार थे। फ्लाइट से उतरते ही भारतीय छात्रों ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। एयरपोर्ट पर उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने छात्रों का स्वागत किया।

यूक्रेन का दावा अब तक लड़ाई में लगभग 4300 रूसी सैनिक मारे
यूक्रेन पर रूस का लगातार चौथे दिन भी हमला जारी रहा। यूक्रेन का दावा है कि अब तक लड़ाई में लगभग 4300 रूसी सैनिक मारे गए। वहीं 146 टैंक, 27 विमान और 26 हेलीकॉप्टर तबाह कर दिए गए हैं। वहीं रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एटमी हथियारों से लैस यूनिट को हाईअलर्ट पर रहने को कहा है। ब्रिटेन की फोरेन मिनिटर लिज ट्रूस ने एक बड़ा ऐलान किया है ‘हमारी सरकार ब्रिटेन के उन नागरिकों की मदद करेगी, जो रूस के खिलाफ जंग हिस्सा लेना चाहते हैं। अगर रूस ने घुसपैठ बढ़ाई और बंद नहीं की तो उसके नेताओं पर वार क्राइम के तहत केस दायर किए जाएंगे।’

मोदी की उच्च स्तरीय बैठक
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूक्रेन-रूस हमले को लेकर रविवार देर रात उच्च स्तरीय बैठक की। मोदी ने बातचीत के जरीए मुद्दे का समाधान निकालने की बात को दोहराया और युद्ध रोकने और शांति बहाली के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। पीएम के सामने यूक्रेन के लड़ाई वाले इलाकों में फंसे भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकालने की कोशिश का प्लान भी पेश किया गया। मोदी ने कहा कि सबकी सुरक्षित वापसी महत्वपूर्ण है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

देश में प्रदूषण का कहर : एक साल में 20 लाख मौतें, जयराम बोले- सरकार फिर भी खतरे से बेखबर देश में प्रदूषण का कहर : एक साल में 20 लाख मौतें, जयराम बोले- सरकार फिर भी खतरे से बेखबर
वायु प्रदूषण से 2023 में देश में करीब 20 लाख लोगों की मौत हुई। कांग्रेस ने फिक्की-ईवाई की रिपोर्ट का...
त्योहार पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, जयपुर से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन
दीपावली की रात आग का तांडव, कहीं दुकान तो कहीं ट्रक में लगी आग
जहरीली हवा को साफ दिखाने का खेल? सरकार पर AAP का हमला
भिवाड़ी की हवा में घुला जहर, AQI 300 पार
मिस्र में ट्रेनों की टक्कर के बाद चीख-पुकार : 7 लोगों की मौत, पलटे डिब्बों में फंसे यात्रियों की तलाश
महाराष्ट्र में दिवाली की रात इमारत बनी आग का गोला, 50 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू