सचिन पायलट ने डबोक एयरपोर्ट पर बातचीत के दौरान कहा- गांवों में क्या काम होंगे, यह भी दिल्ली से थोपा जा रहा

मनरेगा से भी महात्मा गांधी जी का नाम हटाया गया

सचिन पायलट ने डबोक एयरपोर्ट पर बातचीत के दौरान कहा- गांवों में क्या काम होंगे, यह भी दिल्ली से थोपा जा रहा

बजट केवल गुणा-भाग का खाता नहीं होता, बल्कि यह किसी भी सरकार की मंशा जाहिर करने का जरिया होता। इतने सालों तक सत्ता में रहने के बावजूद भाजपा का ध्यान उन मुद्दों पर केंद्रित है, जो धरातल पर प्रभावी ही नहीं। अब तक गांवों में क्या काम होंगे, यह भी दिल्ली से थोपा जा रहा।

उदयपुर। बजट केवल गुणा-भाग का खाता नहीं होता, बल्कि यह किसी भी सरकार की मंशा जाहिर करने का जरिया होता है। इतने सालों तक सत्ता में रहने के बावजूद भाजपा का ध्यान उन मुद्दों पर केंद्रित है, जो धरातल पर प्रभावी ही नहीं हैं। अब तक गांवों में क्या काम होंगे, यह भी दिल्ली से थोपा जा रहा है। यह बात प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने रविवार को डबोक एयरपोर्ट पर बातचीत के दौरान कही। ऐसे में यह स्पष्ट है कि केंद्र सरकार निर्णय लेने की शक्ति खत्म कर राज्य सरकारों पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है। केंद्र सरकार ने जिद के साथ तीन काले कानून बनाए थे, जिन्हें आखिरकार वापस लेना पड़ा। अब मनरेगा से भी महात्मा गांधी जी का नाम हटाया गया है।

जोधपुर में 3 दिन पहले हुई साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के मामले पर उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले में कुछ भी छिपाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, इसकी पारदर्शी जांच होनी चाहिए। जो भी दोषी पाया जाए या जिसके खिलाफ भी प्रमाण मिलें, उस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। डबोक एयरपोर्ट से पायलट भुवाणा क्षेत्र में पीसीसी मेंबर दुर्गासिंह राठौड़ के पिता के निधन पर शोक जताने के लिए उनके घर पहुंचे। वहां से नाथद्वारा श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन करने गए। बाद में कांग्रेस नेता देवकीनंदन गुर्जर के घर शोक जताने पहुंचे।  

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ