रूस-यूक्रेन जंग पर दांव, ट्रंप के शांति समझौते में पूरा यूरोप होगा शामिल?

ट्रंप ने खोला प्लान

रूस-यूक्रेन जंग पर दांव, ट्रंप के शांति समझौते में पूरा यूरोप होगा शामिल?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध से आगे बढ़कर पूरे यूरोप को शामिल करने वाले बड़े शांति समझौते का एलान किया है। 10-11 नवंबर को अबू धाबी में अमेरिका, रूस और यूक्रेन के बीच त्रिपक्षीय वार्ता होगी। इसमें यूक्रेन की सुरक्षा गारंटी और यूरोप की व्यापक सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा होगी।

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़े पैमाने पर शांति समझौते की तैयारी की घोषणा की है। यह समझौता यूक्रेन संघर्ष से आगे बढ़कर पूरे यूरोप को शामिल कर सकता है। ट्रंप ने कहा, एक समझौता होने जा रहा है। यह बड़ा समझौता होगा और इसमें केवल यूक्रेन ही नहीं, बल्कि इससे कहीं अधिक शामिल होगा। मैं यहां तक कह सकता हूं कि इसमें पूरा यूरोप शामिल हो सकता है। यह एक बड़ा और शानदार समझौता होगा तथा हर कोई इससे खुश होगा। रूस, अमेरिका और यूक्रेन के बीच त्रिपक्षीय (एजेंसी) 10 और 11 नवंबर को अबू धाबी में होने वाली है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिकी पक्ष की ओर से राष्ट्रपति ट्रम्प के दामाद जेरेड कुशनर और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ (एजेंसी) में शामिल होंगे।

अमेरिकी दूत कुशनर ने अगले सप्ताह अबू धाबी में होने वाली त्रिपक्षीय (एजेंसी) से पहले अमेरिका की शांति रणनीति का खाका पेश किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ऐसे व्यावहारिक और आपसी सहमति से तय किए गए उपायों की दिशा में काम करेगा, जिनसे भविष्य में संघर्ष का खतरा कम किया जा सके। अमेरिकी रूपरेखा के प्रमुख ङ्क्षबदुओं में यूक्रेन के लिए सुरक्षा गारंटी और यूरोप के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था तैयार करना शामिल है।

 

Read More जर्मनी में Gen Z का आंदोलन हिंसक, पेट्रोल बम और लूटपाट के बीच गृह मंत्री ने प्रवासियों पर फोड़ा ठीकरा

 

 

Read More धनतेरस से खरीदारी के महाकुंभ का आगाज : वाहनों की डिलीवरी का उत्साह, ज्वेलरी से बर्तनों तक शगुन की खरीदारी

Tags: trump

Post Comment

Comment List

Latest News

भूमि विकास बैंकों की वसूली में ढिलाई, भीलवाड़ा-अजमेर-केकड़ी सबसे पीछे  भूमि विकास बैंकों की वसूली में ढिलाई, भीलवाड़ा-अजमेर-केकड़ी सबसे पीछे 
सहकारी भूमि विकास बैंकों में कर्ज वसूली की खराब स्थिति पर सहकारिता रजिस्ट्रार डॉ. समित शर्मा ने नाराजगी जताई है।...
अग्निपथ पर फिर गरमाई सियासत, युवा कांग्रेस बोली- छह साल की सेवा नहीं, पूरी योजना वापस लो
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं, स्थानीय उत्पादों को अपनाने की अपील 
जेडीए की दो नई आवासीय योजनाएं जल्द होंगी लॉन्च, भोजपुर और मानपुरा टीलावाला में मिलेंगे भूखंड
क्या जम्मू-कश्मीर में होगा खेला! नेकां के असंतुष्ट विधायकों ने की फारूक और उमर से मुलाकात, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
रूस-यूक्रेन जंग पर दांव, ट्रंप के शांति समझौते में पूरा यूरोप होगा शामिल?
दीपावली महापर्व पर यातायात व्यवस्था की जानकारी के लिए क्यूआर कोड और वेबसाइट जारी, पढ़े पूरी खबर