सीबीएसई की दसवीं-बारहवीं की परीक्षा नवम्बर-दिसम्बर में

सीबीएसई की दसवीं-बारहवीं की परीक्षा नवम्बर-दिसम्बर में

डेढ़ घंटे की होगी वस्तुपरक परीक्षा

जयपुर। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षाओं की टर्म 1 परीक्षा ऑफ लाइन मोड में नवम्बर दिसम्हर में आयोजित करेगा। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार सर्दी के मौसम के मद्देनजर यह परीक्षा दोपहर 11.30 बडे से शुरू होकर डेढ़ घंटे चलेगी। परीक्षा वस्तुपरक शैली में होगी। उल्लेखनीय है कि इस परीक्षा की ओएमआर शीट कलम से भरी जचाएगी। इसमें पेंसिल का उपयोग वर्जित है। परीक्षा के बाद अंत दे दिए जाएंगे, लेकिन उसमें उत्तीर्ण, कम्पार्टमेंटल या फिर से परीक्षा देने की अनिवार्यता जैसी श्रेणियां नहीं होंगी।


शिक्षा प्राप्त करने में  कोरोना के कारण आए व्यवधान के मद्देनजर सभी विषयों को माइनर और मेजर नामक दो समूहों में बांटा जाएगा। साथ ही सभी स्कूलों को निर्देश दे दिया गया है कि वे प्रायोगिक परीक्षा, आंतरिक मूल्यांकन आदि काम टर्म 1 की परीक्षा के पहले ही पूरा कर लें। परीक्षा के फाइनल परिणाम टर्म 1 और टर्म2 की परीक्षा के बाद ही घोषित होंगे। दोनों परीक्षाओं की प्रतिशत 50-50 प्रतिशत होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला