प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बढ़ेंगे बच्चे

सरकारी स्कूलों में 98 लाख से ज्यादा बच्चे पढ़ाई कर रहे

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बढ़ेंगे बच्चे

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में और बच्चे बढ़ेंगे। शिक्षा विभाग के निर्देश पर स्कूलों के शिक्षक और संस्थान प्रधान अभिभावकों व बच्चों से सम्पर्क करने में लगे हुए है।

जयपुर। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में और बच्चे बढ़ेंगे। शिक्षा विभाग के निर्देश पर स्कूलों के शिक्षक और संस्थान प्रधान अभिभावकों व बच्चों से सम्पर्क करने में लगे हुए है। अभी राज्य के 65 हजार सरकारी स्कूलों में 98 लाख से ज्यादा बच्चे पढ़ाई कर रहे है। अब बच्चों का आंकड़ा इससे ऊपर पहुंचाने की कवायद चल रही है।

गिरावट होने पर होगी कार्रवाई
नामांकन में यदि कमी आती है, तो भी विभाग कार्रवाई करेगा। शैक्षिक सत्र में किसी भी प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय या उच्च माध्यमिक विद्यालय के नामांकन में अप्रत्याशित कमी आने पर जिम्मेदारी तय कर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

मानदंडों पर उतरना होगा खरा
श्रेष्ठ कार्य करने वाले स्कूल, संस्था प्रधान व शिक्षक का चयन राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की ओर से बनाए गए मानदंडों के आधार पर किया जाएगा। सम्मान स्वरूप हर ब्लॉक के सबसे अधिक नामांकन वाले दो उच्च माध्यमिक विद्यालयों, एक माध्यमिक विद्यालय, एक उच्च प्राथमिक विद्यालय और एक प्राथमिक विद्यालय को अतिरिक्त अनुदान दिया जाएगा।

राष्ट्रीय दिवस के कार्यक्रम में सम्मान होगा
नामांकन के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को राष्ट्रीय दिवस के कार्यक्रम  में सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार हर पंचायत समिति और नगर पालिका स्तर पर तीन संस्था प्रधानों या शिक्षकों और हर जिले में श्रेष्ठ कार्य करने वाले पांच संस्था प्रधानों या शिक्षकों को जिला स्तर पर होने वाले समारोह में सम्मानित किया जाएगा। राज्य स्तर पर शिक्षा संकुल समारोह में एक संस्था प्रधान सम्मानित होगा।  

Read More भरतपुर शहर में सार्वजनिक उपयोग हेतु भूमि आरक्षित, संशोधित अधिसूचना जारी

Post Comment

Comment List

Latest News

रामबाग गोल्फ क्लब में वीर अहलावत की धमाकेदार जीत, जयपुर ओपन गोल्फ का जीता खिताब  रामबाग गोल्फ क्लब में वीर अहलावत की धमाकेदार जीत, जयपुर ओपन गोल्फ का जीता खिताब 
वीर अहलावत ने अंतिम राउंड में शानदार 62 का स्कोर खेलते हुए 19-अंडर 261 के साथ जयपुर ओपन गोल्फ टूर्नामेंट...
पुलिस का ऑपरेशन दिव्य प्रहार : ड्रग माफिया के पेट्रोल पम्प, लग्जरी वाहन, आलीशान बंगले समेत 125 करोड़ की संपत्तियां फ्रीज
पुतिन के दिल्ली आते ही अमेरिका को आई भारत की याद : क्वॉड का हवाला देकर लगाई दोस्ती की गुहार, पाकिस्तान को झटका
वनडे सीरीज : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरा और निर्णायक वनडे, मैच में टीम संयोजन में बदलाव कर सकता है भारत
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने बरकरार रखी ओवरऑल चैंपियनशिप, ओलंपियन तैराक श्रीहरि नटराज बने केआईयूजी के सबसे सफल एथलीट
महिला वेश में पहाड़ में छुपा था आरोपी : गैराज में खड़ी 18 लग्जरी कारों में लगाई थी आग, पुलिस ने दबोचा 
आज का भविष्यफल