रामदेव को एक और झटका: नेपाल ने कोरोनिल किट पर लगाई रोक, कहा- कोरोना को हराने में कारगर नहीं

रामदेव को एक और झटका: नेपाल ने कोरोनिल किट पर लगाई रोक, कहा- कोरोना को हराने में कारगर नहीं
भूटान के बाद अब नेपाल ने भी पतंजलि को झटका दिया है। नेपाल के डिपार्टमेंट ऑफ आयुर्वेद एंड अल्टरनेटिव मेडिसिन ने कोरोनिल किट के वितरण पर रोक लगा दी है। यह किट योगगुरु रामदेव ने नेपाल को तोहफे में दिया था। नेपाल की तरफ से कहा गया है कि पतंजलि ने जिस कोरोनिल को कोविड-19 से लड़ने में उपयोगी बताया है, उसका वितरण नियमों के मुताबिक नहीं किया गया था।

काठमांडू। भूटान के बाद अब नेपाल ने भी पतंजलि को झटका दिया है। नेपाल के डिपार्टमेंट ऑफ आयुर्वेद एंड अल्टरनेटिव मेडिसिन ने कोरोनिल किट के वितरण पर रोक लगा दी है। यह किट योगगुरु रामदेव ने नेपाल को तोहफे में दिया था। नेपाल की तरफ से कहा गया है कि पतंजलि ने जिस कोरोनिल को कोविड-19 से लड़ने में उपयोगी बताया है, उसका वितरण नियमों के मुताबिक नहीं किया गया था।

आदेश में आईएमए की चुनौती का जिक्र

नेपाल सरकार ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि कोरोनिल किट में शामिल टैबलेट और ऑयल कोविड-19 को हराने वाली अन्य दवाइयों के बराबर नहीं हैं। नेपाली अधिकारियों ने हाल ही में इंडियन मेडिकल एसोसिशन द्वारा कही गई उस बात का भी जिक्र किया है जिसमें एसोसिएशन ने रामदेव को चुनौती दी थी कि वो साबित कर के दिखाएं कि उनका प्रोडक्ट कोरोना से लड़ने में सक्षम है। गौरतलब है कि इससे पहले भूटान ने भी अपने यहां कोरोनिल किट के वितरण पर रोक लगाई है। हाल ही में भूटान ड्रग रेग्यूलेटरी ऑथोरिटी ने इस दवा को वितरित किए जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। हाल ही में रामदेव ने एलोपैथी दवाई को बकवास करार दिया था, जिसके बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने उनका विरोध किया था। बाद में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के उत्तराखंड ब्रांच ने बाबा रामदेव पर 10 हजार करोड़ रुपए की मानहानि का दावा किया था। 

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान के बांधों में 55.84 प्रतिशत पानी, पिछले 24 घंटे में 39.58 एमसीएम की बढ़ोतरी राजस्थान के बांधों में 55.84 प्रतिशत पानी, पिछले 24 घंटे में 39.58 एमसीएम की बढ़ोतरी
मानसून के चलते राजस्थान के 693 बांधों में जल आवक बनी हुई। जल संसाधन विभाग के अनुसार, बांधों की कुल...
ट्विशा शर्मा मौत मामला: सीबीआई ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट, दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में
त्योहार पर मिलावटखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई, जोखिम वाले खाद्य पदार्थों और क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश
आम आदमी पार्टी राजस्थान ने स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियां तेज कीं, 21 सदस्यीय प्रदेश स्तरीय चुनाव समिति गठित
35 वर्षीय युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, रेलवे लाइन के पास मिला अज्ञात शव
एसबीआई जयपुर मंडल में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मुख्य महाप्रबंधक ओंकार नाथ चौधरी ने किया ध्वजारोहण
शहजाद पूनावाला का भाजपा से इस्तीफा: पांच साल बाद पार्टी छोड़ी, नितिन नवीन को पत्र लिखकर फैसला स्वीकारने की मांग