चेक रिपब्लिक में बाबिस ने की राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की घोषणा

राष्ट्रपति चुनाव का पहला दौर 13-14 जनवरी, 2023 को होगा

चेक रिपब्लिक में बाबिस ने की राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की घोषणा

चेक गणराज्य के राष्ट्रपति को प्रत्यक्ष चुनाव में चुना जाता है और उनका कार्यकाल पांच साल का होता है। यहां कोई भी व्यक्ति राष्ट्रपति पद के लिए अधिक से अधिक लगातार दो बार जनादेश ही जीत सकता हैं।

प्राग। चेक गणराज्य के पूर्व प्रधानमंत्री आंद्रेज बाबिस ने 2023 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए आधिकारिक रूप से अपनी दावेदारी पेश कर दी है। बाबिस ने जोर देकर कहा है कि चेक गणराज्य में मुद्रास्फीति सितंबर में चिंताजनक 18 प्रतिशत वार्षिक की दर पर पहुंच गई और नागरिकों की स्थिति दयनीय हो रही है। 

चेक गणराज्य के सबसे धनी लोगों में से एक बाबिस संसद के निचले सदन में सबसे बड़ी एकल पार्टी, एक्शन ऑफ डिससेटिस्फाइड सिटीजन्स(एएनओ) के नेता हैं। उन पर कथित यूरोपीय संघ सब्सिडी धोखाधड़ी योजना को लेकर मुकदमा चल रहा है। जांचकर्ताओं के मुताबिक बाबिस ने एक सम्मेलन केंद्र बनाने हेतु सब्सिडी के लिए आवेदन किया था, जिसे स्टॉक्र्स नेस्ट कहा जाता था। इसे छोटे और मध्यम आकार के व्यवसायों के लिए निर्धारित किया जाना था।

उल्लेखनीय है कि चेक गणराज्य के राष्ट्रपति को प्रत्यक्ष चुनाव में चुना जाता है और उनका कार्यकाल पांच साल का होता है। यहां कोई भी व्यक्ति राष्ट्रपति पद के लिए अधिक से अधिक लगातार दो बार जनादेश ही जीत सकता हैं। यहां के मौजूदा राष्ट्रपति मिलोस का दूसरा कार्यकाल मार्च की शुरुआत में समाप्त हो रहा है।

देश में राष्ट्रपति चुनाव का पहला दौर 13-14 जनवरी, 2023 को होगा, जबकि दूसरा दौर दो सप्ताह बाद हो सकता है। दूसरा दौर किसी भी उम्मीदवार के बहुमत हासिल करने करने की स्थिति में होता है। 

Read More थाईलैंड के राजा ने चुनाव से पहले भंग की संसद, आम चुनाव का रास्ता साफ

Post Comment

Comment List

Latest News

हेरिटेज डोर सीजन-2 : 10 फैशन सीक्वेंस में करीब 80 मेल-फीमेल मॉडल्स ने किया रैम्प वॉक, जंतर मंतर पर डेजी शाह, शालीन भनोट और साहिल सलाथिया ने बिखेरी ग्लैमर की चमक हेरिटेज डोर सीजन-2 : 10 फैशन सीक्वेंस में करीब 80 मेल-फीमेल मॉडल्स ने किया रैम्प वॉक, जंतर मंतर पर डेजी शाह, शालीन भनोट और साहिल सलाथिया ने बिखेरी ग्लैमर की चमक
विश्व विरासत स्थल जंतर मंतर रविवार को फैशन और ग्लैमर के अनूठे संगम का साक्षी बना। यहां हेरिटेज डोर सीजन-2...
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोतीदुगरी गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना, जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए व्यक्त किया आभार
दिल्ली में घने कोहरे से हवाई यातायात प्रभावित, चार फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
एसआई पेपर लीक : 3 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर और डमी कैंडिडेट वीडीओ गिरफ्तार, सेल्फ सरेंडर की अपील
हाईवे पर 6 गाड़ियां भिड़ीं : महिला सहित चार यात्रियों की मौत, नहीं हो पाई मृतकों की शिनाख्त ; कई घायल उदयपुर रेफर
पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी