कोका-कोला अमेरिका में अधिक प्लास्टिक की बोतलों का विकल्प चुन सकती है : क्विंसी

एल्युमीनियम का लगभग आधा हिस्सा आयात होता है

कोका-कोला अमेरिका में अधिक प्लास्टिक की बोतलों का विकल्प चुन सकती है : क्विंसी

जानी मानी पेय पदार्थ निर्माता कंपनी कोका-कोला ने कहा है कि अगर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ के कारण एल्युमीनियम के डिब्बे महंगे हो जाते हैं

वाशिंगटन। जानी मानी पेय पदार्थ निर्माता कंपनी कोका-कोला ने कहा है कि अगर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ के कारण एल्युमीनियम के डिब्बे महंगे हो जाते हैं, तो वह अमेरिका में प्लास्टिक की बोतलों में अधिक पेय पदार्थ बेचने का विकल्प चुन सकती है। बीबीसी के अनुसार, कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेम्स क्विंसी ने निवेशकों के साथ एक कॉल में कहा, अगर एक पैकेज में इनपुट लागत में कुछ वृद्धि होती है, तो हमारे पास अन्य पैकेजिंग पेशकश जारी रहेंगी, जो हमें किफायती प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति देंगी। उदाहरण के लिए, अगर एल्युमीनियम के डिब्बे अधिक महंगे हो जाते हैं, तो हम पीईटी (प्लास्टिक) बोतलों पर अधिक जोर दे सकते हैं।

पैकेजिंग में 50 प्रतिशत रिसाइकिल की गई सामग्री का उपयोग 
क्विंसी की टिप्पणी अमेरिका में आयात किये जाने वाले सभी स्टील और एल्युमीनियम पर 25 फीसदी आयात कर लगाने के ट्रम्प के आदेश के बाद आयी है, जिससे अमेरिका में डिब्बाबंद खाद्य और पेय पदार्थों की कीमत बढ़ने की संभावना है। कंपनी ने दिसंबर में 2030 तक अपनी पैकेजिंग में 50 प्रतिशत रिसाइकिल की गयी सामग्री का उपयोग करने के अपने संधारणीयता लक्ष्य को घटाकर 2035 तक 35 प्रतिशत से 40 प्रतिशत कर दिया। स्वच्छ और कम प्रदूषित वातावरण के लिए काम करने वाली एजेंसियों और गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) ने लगातार छह वर्षों से कोका-कोला को शीर्ष वैश्विक प्लास्टिक प्रदूषक करार दिया है। क्विंसी ने हालांकि अपनी कंपनी के व्यवसाय पर बढ़े हुए टैरिफ के प्रभाव को कम करके आंका और तर्क दिया कि पैकेजिंग उसके खर्चों का एक छोटा हिस्सा है। 

एल्युमीनियम का लगभग आधा हिस्सा आयात होता है
हाल के वर्षों में, कोका-कोला अपनी मार्केटिंग और संधारणीयता रणनीतियों के हिस्से के रूप में एल्युमीनियम कंटेनरों में अधिक उत्पाद बेच रही थी। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार, अमेरिका अपने द्वारा उपयोग किए जाने वाले एल्युमीनियम का लगभग आधा हिस्सा आयात करता है। इसलिए सभी आयातों पर 25 प्रतिशत टैरिफ से कैन अधिक महंगे होने की संभावना है। ट्रम्प द्वारा वर्ष 2018 में पहली बार स्टील पर टैरिफ लगाने के आदेश के बाद, कई कैन-निर्माताओं को उन आयात करों से छूट मिली। लेकिन इस बार राष्ट्रपति ने व्यक्तिगत उत्पादों या विशेष देशों के लिए बढ़ी हुई दरों से किसी भी तरह की छूट से इनकार कर दिया है।

 

Read More नेपाल ने विवादित नक्शे के साथ जारी किए 100 रुपए के नए नोट, भारत के 3 इलाकों को बताया अपना, बढ़ेगा तनाव

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कोटा दक्षिण वार्ड 26: नालियों में गंदगी और मनमर्जी के स्पीड ब्रेकर बने आमजन की परेशान कोटा दक्षिण वार्ड 26: नालियों में गंदगी और मनमर्जी के स्पीड ब्रेकर बने आमजन की परेशान
सामुदायिक भवन नहीं होने की वजह से महंगी दर पर भवन की बुकिंग करवानी पड़ती है।
GO नहीं कैंसिल : इंडिगो की एक दिन में 1000 से ज्यादा उड़ानें रद्द, आज भी नहीं हो पाएगी सामान्य, इंडिगो ने मांगी माफी
पुलकित सम्राट ने की चंकी पांडे की तारीफ, कहा- उनकी मेहनत देखकर हमें खुद सीखने की प्रेरणा मिलती है
कालवाड़ रोड पर बड़ी दुर्घटना टली : पानी की लाइन डालते समय टूटी CNG पाइपलाइन, आधे घंटे में नियंत्रण
राजस्थान विधान सभा में संसद की तर्ज पर बनेगा सेन्ट्रल हॉल : देवनानी अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा- हॉल को महापुरुषों के थ्री-डी चित्रों से किया जायेगा सुसज्जित
जैविक आतंकवाद का बढ़ता खतरा : वैश्विक एकजुटता की जरूरत
रामबाग गोल्फ क्लब में वीर अहलावत की धमाकेदार जीत, जयपुर ओपन गोल्फ का जीता खिताब