ब्राजील में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, पिछले चार माह में 40 लाख से अधिक मामले

ब्राजील में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, पिछले चार माह में 40 लाख से अधिक मामले
लैटिन अमेरिकी देश ब्राजील में इस साल पिछले चार महीनों में डेंगू के 40 लाख से अधिक मामले दर्ज किये गये हैं।

साओ पाउलो । लैटिन अमेरिकी देश ब्राजील में इस साल पिछले चार महीनों में डेंगू के 40 लाख से अधिक मामले दर्ज किये गये हैं।देश के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार ब्राजील में गत जनवरी से अप्रैल की अवधि में डेंगू के 41 लाख 27 हजार 571 मामले सामने आये। पिछले साल इसी अवधि में 9 ,02,174 मामले दर्ज किये गये थे। 

मंत्रालय के अनुसार पिछले चार माह में डेंगू के संक्रमण से 1,937 मौतें हुयी हैं। इसके अलावा 2,345 संदिग्ध मौतों के मामलों की जांच जारी है , जिसको लेकर अनुमान जताया जा रहा है कि यह भी डेंगू के कारण हो सकते हैं।सिटी हॉल की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण अमेरिका के सबसे बड़े शहर साओ पाउलो में डेंगू से प्रत्येक घर का एक न एक सदस्य ग्रसित है।मंत्रालय के अनुसार इस साल मामलों में वृद्धि जलवायु परिवर्तन और डेंगू वायरस के कई सीरोटाइप के प्रसार जैसे कारकों से संबंधित है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग