इजरायल की मांग के बावजूद अपने हथियार नहीं डालेंगे फिलिस्तीन के विरोधी गुट, इजरायली पीएम ने दोहराई हमास के निरस्त्रीकरण की बात

गाजा में विरोधी गुट हथियार रखने पर अड़े

इजरायल की मांग के बावजूद अपने हथियार नहीं डालेंगे फिलिस्तीन के विरोधी गुट, इजरायली पीएम ने दोहराई हमास के निरस्त्रीकरण की बात

इजरायल की चेतावनी के बावजूद फिलिस्तीनी विरोधी गुटों ने हथियार न छोड़ने का फैसला किया। पीआईजे ने कहा, सभी गुट इस पर एकमत हैं।

गाजा। फिलिस्तीन के विरोधी गुटों ने इजरायल की मांग के बावजूद अपने हथियार अपने पास रखने का फैसला किया है। फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद (पीआईजे) ने बुधवार को यह जानकारी देते कहा सभी विरोधी गुटों के बीच सहमति है कि वे फिलिस्तीनी लोगों के हथियार अपने पास ही रखेंगे। 

पीआईजे के उप-महासचिव मोहम्मद अल-हिन्दी ने एक बयान में कहा, विरोधी गुटों के बीच आम सहमति है कि हम फिलिस्तीनी लोगों के हथियार अपने पास रखेंगे। हमने इन हथियारों के इस्तेमाल के संबंध में मध्यस्थों के साथ अपना लचीलापन साझा किया है।

पीआईजी के इस बयान से पहले इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने गाजा में एक बार फिर सैन्य कार्रवाई करने का अंदेशा देते हुए कहा था कि अगर हमास अपने हथियार नहीं छोड़ता, तो वे उसे खत्म करेंगे। 

इससे पूर्व, इजरायल के प्रधानमंत्री बेन्जमिन नेतन्याहू ने अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ से मुलाकात के दौरान हमास के निरस्त्रीकरण की बात दोहराई थी और कहा था कि गाजा के पुनर्निर्माण से पहले युद्ध के उद्देश्यों को पूरा किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि पीआईजे गाजा का दूसरा सबसे बड़ा सैन्य समूह है। इससे पहले हमास भी कह चुका है कि अगर इजरायल अपना कब्जा खत्म कर देता है तो वह भी अपने हथियार डाल देगा। 

Read More आर्टेमिस ढ्ढढ्ढ मिशन के अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा की परिक्रमा कर पृथ्वी पर लौटे : पृथ्वी से 4,06,000 किलोमीटर से अधिक दूर था अंतरिक्ष यान, सफलतापूर्वक की लैंडिंग

 

Read More इज़रायल और लेबनान के बीच युद्धविराम लागू : ट्रंप का दावा-सैन्य अभियानों को रोकने पर दोनों देश सहमत, जानें सीजफ़ायर पर कितने दिनों की बनी सहमति

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बढ़ती महंगाई के बीच ट्रंप ने किया अपनी आर्थिक नीतियों का बचाव, ईंधन और ऊर्जा की कीमतों में अस्थायी वृद्धि का परिणाम बताया बढ़ती महंगाई के बीच ट्रंप ने किया अपनी आर्थिक नीतियों का बचाव, ईंधन और ऊर्जा की कीमतों में अस्थायी वृद्धि का परिणाम बताया
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लास वेगास में अपनी आर्थिक नीतियों का बचाव किया। उन्होंने 0.9% की महंगाई को 'अल्पकालिक' बताते...
मदार-पटना साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन, जानें समयसारणी
विपक्षी दलों ने किया परिसीमन विधेयक का विरोध: लोकसभा सीटों में कमी होने की जताई आशंका, परिसीमन आयोग की रिपोर्ट को नकारा नहीं जा सकता
परिवहन विभाग ने दी दो एटीएस को आरसी, सड़क सुरक्षा में भी बड़ा सुधार आने की उम्मीद
किसानों के हक की आवाज बुलंद, रुके भुगतान को लेकर सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग
अस्पताल में जेबकतरों का गिरोह सक्रिय : फर्जी मरीज बनकर वारदात, कर्मचारी की सतर्कता से तीन दबोचे
सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) में मारवाड़ी कार्यक्रम : विकास अवरूद्ध होने से जनता परेशान, मुख्यमंत्री ने कहा- जनता ने बनाया मन, पश्चिम बंगाल में भारी बहुमत से जीतेगी भाजपा