अंकारा में हाई अलर्ट: नाटो शिखर सम्मेलन से पहले बड़ी कार्रवाई, IS समेत कई संगठनों से जुड़े 103 संदिग्ध गिरफ्तार 

अंकारा में आतंक पर शिकंजा

अंकारा में हाई अलर्ट: नाटो शिखर सम्मेलन से पहले बड़ी कार्रवाई, IS समेत कई संगठनों से जुड़े 103 संदिग्ध गिरफ्तार 
तुर्की की राजधानी अंकारा में 7-8 जुलाई को होने वाले नाटो शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ा आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया है। सुरक्षा उपायों को कड़ा करते हुए आईएसआईएस और वामपंथी चरमपंथी संगठनों से जुड़े 100 से अधिक संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कई अन्य को न्यायिक हिरासत में लिया गया है।

अंकारा। नाटो शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा के व्यापक अभियान के तहत तुर्की की राजधानी अंकारा में आतंकवादी संगठनों से संबंध होने के संदेह में 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, यहां सात-आठ जुलाई को नाटो राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों का शिखर सम्मेलन होना तय हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, अदालत के आदेश पर 103 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 26 अन्य को न्यायिक हिरासत में रखा गया है।

अंकारा के गवर्नर ने नाटो शिखर सम्मेलन से पहले अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू किये हैं। इसके बाद 23 जून को इस अभियान को अंजाम दिया गया। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस जांच में कुल 225 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इन पर आतंकवादी संगठनों, विशेष रूप से इस्लामिक स्टेट (आईएस/आईएसआईएस), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ तुर्की/मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट (टीकेपी/एमएल), मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट कम्युनिस्ट पार्टी (एमएलकेपी) और रिवोल्यूशनरी पीपुल्स लिबरेशन पार्टी/फ्रंट (डीएचकेपी/सी) से संबंध होने का संदेह है।

Post Comment

Comment List

Latest News

असर खबर का : भीमसिंह स्टेडियम से हटाए जंगली घास और खरपतवार असर खबर का : भीमसिंह स्टेडियम से हटाए जंगली घास और खरपतवार
मात्र 14 घंटे बाद ही सफाई निरीक्षक के नेतृत्व में सफाई कर्मियों की टीम स्टेडियम पहुंची।
शहरी सेवा अभियान में पट्टा वितरण और लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी के निर्देश, शहरी विकास प्रक्रियाएं होंगी आसान
राम मंदिर चंदा विवाद: चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, रामजन्मभूमि ट्रस्ट के थे महासचिव 
NEET UG 2026: नीट री एग्जाम प्रोविजनल आंसर-की जारी, 30 जून तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस : नशामुक्त राजस्थान के निर्माण का लिया जाए संकल्प - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
अंकारा में हाई अलर्ट: नाटो शिखर सम्मेलन से पहले बड़ी कार्रवाई, IS समेत कई संगठनों से जुड़े 103 संदिग्ध गिरफ्तार 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की शिष्टाचार भेंट, विकास और पर्यावरणीय मुद्दों पर चर्चा